20 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में बंद किया गया 'सरनावोडा न्यूक्लियर पावर प्लांट' किस देश का एकमात्र परमाणु उर्जा संयत्र था?
A. सऊदी अरब
B. इराक
C. वेनेजुएला
D. रोमानिया
Answer: D
Explanation: रोमानिया का एकमात्र परमाणु उर्जा संयत्र 'सरनावोडा न्यूक्लियर पावर प्लांट' को यूरोप में भीषण गर्मी और लंबे समय से जारी सूखे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इसके सभी रिएक्टर्स को बंद कर दिया गया है। इस परमाणु संयंत्र में कनाडाई तकनीक CANDU रिएक्टर का इस्तेमाल होता है। इस संयंत्र से रोमानिया की कुल बिजली खपत का लगभग 20% हिस्सा यही से उत्पादित होता है, साथ ही इसके पडोसी देश 'माल्डोवा में भी इसी संयंत्र से बिजली आपूर्ति की जाती रही है।
2) हॉल ही में भारत की अध्यक्षता में 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक किस शहर में आयोजित की गई है?
A. जयपुर
B. भोपाल
C. नई दिल्ली
D. देहरादून
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के तहत 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक (12th BRICS Environment Minister's Meeting) का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 17 और 18 अगस्त 2026 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में ब्रिक्स के सदस्य देशों के पर्यावरण मत्री, नीति निर्माताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक के दौरा मुख्य रूप से 04 क्षेत्रों - सतत जीवन शैली, वनीकरण, जंगल की आग प्रबंधन और आपदा लचीलापन, सर्कुलर इकोनॉमी और जलवायु अनुकूलन और पारंपरिक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित किय गया।
3) हॉल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को 'ला ट्रोब यूनिवर्सिटी' द्वारा 'मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स' की उपाधि प्रदान की गई?
A. रानी मुखर्जी
B. दीपिका पादुकोण
C. माधुरी दीक्षित
D. करीना कपूर
Answer: A
Explanation: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल' (IFFM) के 15वें संस्करण के दौरान भारतीय अभिनेत्री रानी मुखर्जी को 'ला ट्रोब यूनिवर्सिटी, मेलबर्न' द्वारा 'मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स' की उपाधि से सम्मानित किया गया है। रानी मुखर्जी को यह सम्मान उनके द्वारा भारतीय सिनेमा में 30 सालों के उत्कृष्ट योगदान और उनके द्वारा कला और सिनेमा के माध्यम से समाज में समानता व समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है।
4) हॉल ही में भारत ने किस वर्ष तक 100 गीगावाट (GW) न्यूक्लियर पावर क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया है?
A. 2030
B. 2035
C. 2040
D. 2047
Answer: D
Explanation: भारत सरकार ने स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष यानी 2047 तक 100 गीगावाट (GW) न्यूक्लियर पावर क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत की वर्तमान स्थापित परमाणु ऊर्जा समता लगभग 8800 मेगावॉट है। सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 'विकसित भारत'' विजन के तहत भारत 'स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स (SMRs) का विकास किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देय 2070 तक भारत के शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को मजबूती देना है।
5) हॉल ही में किसने लगातार दूसरी बार शतरंज ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का खिताब जीता है?
A. डी गुकेश
B. मैग्नस कार्लसन
C. डेनिस जालविक
D. हिकारू नाकामुरा
Answer: B
Explanation: फ्रांस के पेरिस में आयोजित शतरंज ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का दूसरा संस्करण का खिताब नॉर्वे के दिग्गज ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता, कार्लसन ने बेलारूस के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को हराकर खिताब जीता। इस संस्करण में भारत के 4 प्रमुख ग्रैंडमास्टर्स - अर्जुन एरिगैसी, निहाल सरीन, अरविंद चिदंबरम और प्रणेश एम. ने हिस्सा लिया। वर्ष 2025 में इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित किया गया था।
6) हॉल ही में कहां बहु प्रतिष्ठित 'सुंगल सुरंग' (Sungal Tunnel) को आम जनता के लिए खोल दिया गया ?
A. लद्दाख
B. चंड़ीगढ़
C. जम्मू - कश्मीर
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer: C
Explanation: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अखनूर-पुंछ मार्ग पर कालीधार पर्वत श्रृंखला पर स्थित सुंगल सुरंग' को आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस पुल का निर्माण सीमा संडक संगठन (BRO) द्वारा 'प्रोजेक्ट संपर्क' के तहत कराया गया है। LOC के निकट होने के कारण यह पुल सेना के वाहनों, रसद और भारी हथियारों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त इस पुल से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
7) हॉल ही में नेशनल स्पोर्ट्स अर्वाड्स 2025 में किसे अर्जुन अवार्ड (लाइफटाइफ कैटेगरी) से सम्मानित किया गया?
A. अजिंक्य रहाणे
B. आई.अरुमुनाइगम
C. मुरलीकांत पेटकर
D. तेजस्वीन शंकर
Answer: B
Explanation: भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित खेल सम्मान नेशनल स्पोर्ट्स अर्वाड्स (राष्ट्रीय खेल पुरस्कार) प्रदान किए गए है। जिसके तहत पूर्व दिग्गज भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी आई. अरुमुनाइगम को भारतीय फुटबाल के क्षेत्र में योगदान के लिए नेशनल स्पोर्ट्स अर्वाड्स 2025 में अर्जुन अवार्ड (लाइफटाइफ कैटेगरी) से सम्मानित किया गया है। आई. अरुमुनाइगम, 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के हिस्सा थे। इस वर्ष के नेशनल स्पोर्ट्स अर्वाड्स 2025 में कुल 17 खिलाडि़यों को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया गया है।
8) हॉल ही में BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी किस शहर द्वरा की जा रही है?
A. जकार्ता
B. नानजिंग
C. नई दिल्ली
D. बेंगलुरू
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का 30वां संस्करण है। जिसका आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) और भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल 05 मुख्य श्रेणियों में खेला जाएगा। भारत 17 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है इससे पहले 2009 में भारत ने हैदराबाद में इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।
9) हॉल ही में किस स्पेस एजेंसी ने दो फॉल्कन 9 रॉकेट लॉन्च के बीच 38.5 मिनट के सबसे कम अंतराल का विश्व रिकार्ड बनाया है?
A. NASA
B. SpaceX
C. ISRO
D. ROSCOSMOS
Answer: B
Explanation: अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने दो फॉल्कन 9 (Falcon 9) रॉकेट लॉन्च के बीच 38.5 मिनट के सबसे कम अंतराल का नया विश्व रिकार्ड बनाया है। उन्होनें स्पेसएक्स के अगस्त 2024 में बनाए गए 65 मिनट के पिछले रिकार्ड को तोड़ दिया है। स्पेसएक्स ने पहले मिशन 'Globalstar Mission' के तहत 08 उपग्रह लो अर्थ आर्बिट में भेजे गए, वही दूसरा मिशन USSF-366 मिशन अमेरिकी स्पेस फोर्स का एक गुप्त मिशन है।
10) हॉल ही में संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय (UNCCD COP-17) कहां आयोजित किया जा रहा?
A. नई दिल्ली
B. उलानबटार
C. दुबई
D. पेरिस
Answer: B
Explanation: मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय के पक्षकारों का 17वां संस्करण (UNCCD COP-17) 17 अगस्त से 28 अगस्त के बीच आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र के 'चारागाह और चरवाहों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2026 के तहत आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन की मुख्य थीम 'Restoring Land, Restoring Hope' रखी गई है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply