19 May 2026 MP Current Affairs MCQ in hindi with Explanation PDF | MPPSC, MP Police, MPESB
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस वैश्विक संस्थान द्वारा 'विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी 2026' रिपोर्ट जारी की गई है?
A. विश्व बैंक
B. UNICEF
C. WHO
D. IMF
Answer: C
Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 'विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी 2026' (World Health Statistics) रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि , कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2020 से 2023 के बीच दुनिया भर में लगभग 22.1 मिलियन से अधिक मौते हुई है, जो WHO के आधिकारिक डाटा से लगभग 3 गुना ज्यादा अधिक है।
2) हॉल ही में 'World Telecommunication and Information Society Day' किस तारीख को मनाया गया है?
A. 16 मई
B. 17 मई
C. 18 मई
D. 19 मई
Answer: B
Explanation: वर्ष 2006 से World Telecommunication Day और World Information Society दोनों एक ही तारीख 17 मई को मनाने का फैसला किया गया, तब से प्रत्येक वर्ष 17 मई को World Telecommunication and Information Society Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य इंटरनेट और Communication टेक्नोलॉजी के बारे मे जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष की थीम : Digital Lifelines : Strengthening Resilience In A Connected World'.
3) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार, 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' (Royal Order of the Polar Star) प्रदान किया गया है?
A. न्यूजीलैंड
B. नीदरलैंड
C. स्वीडन
D. नार्वे
Answer: C
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा के दौरान उन्हें स्वीडन के प्रतिष्ठित पुरस्कार, 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' (Royal Order of the Polar Star- Degree Commander Grand Cross) प्रदान किया गया है। यह किसी भी सरकार के प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पीएम मोदी पहले एशियाई नेता बन गए है। प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल में अब तक कुल 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके है।
4) हॉल ही में 'एटोर गिडी' त्योहार किस राज्य के 'आदि' जनजाति द्वारा मनाया गया है ?
A. तेलंगाना
B. राजस्थान
C. कर्नाटक
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer: D
Explanation: अरुणाचल प्रदेश की 'आदि जनजाति' द्वारा प्रमुख कृषि उत्सव 'एटोर गिडी' मनाया गया है। यह त्योहार मई महीने में खेती की शुरूआत में मनाया जाता है। यह जनजातीय महोत्सव 'किनी नाने देवी' के सम्मान में मनाया जाता है। किनी नाने देवी को कृषिक जनजातीय समुदाय की प्रसिद्ध देवी के रूप में पूजा जाता है।
5) हॉल ही में भारत के AI Combat Aircraft "काल भैरव'' का निर्माण यूरोप के किस देश में किए जाने की घोषणा की गई है?
A. इटली
B. पुर्तगाल
C. फ्रांस
D. जर्मनी
Answer: B
Explanation: भारत की एआई वारफेयर कंपनी Flying Wedge Defence & Aerospace (FWDA) ने भारत के Autonomous AI Combat Aircraft "काल भैरव'' का निर्माण यूरोप के पुर्तगाल में किया जाएगा। यह एक ऐसा फाइटर एयरक्राफ्ट होता है जो बिना पायलट के एआई और ऑटोमेटेड सिस्टम की मदद से खुद उड़ान भरकर मिशन पूरा कर सकता है। यह प्रोजेक्ट भारत यूरोप की SKETCHPIXEL LDA कंपनी के साथ संयुक्त रूप करेंगी।
6) हॉल ही में खबरों मे रही, ''Lormalzi'' Therapy चिकित्सा पद्धति किस रोग में उपयोग किया जाता है?
A. कैंसर रोग
B. अल्जाइमर रोग
C. कोविड-19
D. पोलियो रोग
Answer: B
Explanation: अमेरिकी फार्मास्यूटिक्ल कंपनी Eli Lilly & Company ने भारत में अल्जाइमर रोग के इलाज के लिए पहली ऐसी थेरेपी लॉन्च की है, जो बिमारी के progression को धीमा करने में मदद करता है। अल्जाइमर एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे इंसान की याददाश्त, सोचने की क्षमता कम होने लगती है। इस थैरपी में "Donanemab" नाम की दवा इस्तेमाल की जाती है, जिसे भारत में 'Lormalzi' नाम से लॉन्च किया गया है।
7) हॉल ही में 'गंगम्मा जतारा महोत्सव' 2026 का आयोजन किस राज्य में किया गया है?
A. कर्नाटक
B. असम
C. आंध्रप्रदेश
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer: C
Explanation: आंध्रप्रदेश के तिरुपति में 'गंगम्मा जतारा महोत्सव' 2026 का आयोजन किया गया है। यह तिरुपति में स्थित 'तातय्यागुंटा गंगम्मा मंदिर' में आयोजित किया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से 'देवी गंगम्मा' को समर्पित है, जिन्हें भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) की बहन माना जाता है। यह त्योहार मई के महीने में विशेष परंपरा के साथ मनाया जाता है।
8) हॉल ही में किसने केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ही है?
A. शनीमोल उस्मान
B. तिरुवांचूर राधाकृष्णन
C. वी.डी. सतीशन
D. पिनाराई विजयन
Answer: C
Explanation: केरल विधानसभा चुनाव 2026 संपन्न होने के बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी.डी. सतीशन ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होने केरल के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में केरल के 24वे (व्यक्ति के रूप में 13वें) मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्हें केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट' (UDF) ने 140 सीटों में 102 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
9) हॉल ही में खबरों रहा, 'माउंट उटुरूनकु' ज्वालामुखी (Mount Uturuncu) किस देश में स्थित है?
A. बोलीविया
B. अर्जेंटिना
C. कोलंबिया
D. सूरीनाम
Answer: A
Explanation: दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया के प्रसिद्ध 'एंडीज पवर्तमाला' क्षेत्र में स्थित माउंट उटुरूनकु' ज्वालामुखी (Mount Uturuncu) में हालिया के सैटेलाइट डेटा और भूकम्प विज्ञान के अध्ययनों में यह ज्वालामुखी 1 से 2 सेंटीमीटर की दर से ऊपर उठ रही है, इस ज्वालामुखी के मैग्मा के ऊपर उठने का कारण भूमिगत गमीन में स्थित 'अल्टीप्लानो पुना मैग्मा बॉडी' है। इस ज्वालामुखी को 'जॉम्बी ज्वालामुखी' भी कहते है।
10) हॉल ही में मकाऊ में आयोजित 11वें सांडा वर्ल्ड कप 2026 में किस भारतीय खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है?
A. लवलीना बोरगोहेन
B. अर्पणा दहिया
C. पूजा कडियन
D. निकहत ज़रीन
Answer: B
Explanation: चीन के मकाऊ में आयोजित 11वें सांडा वर्ल्ड कप में भारतीय बुसू खिलाड़ी अर्पणा दहिया ने महिलाओं की 52 किलोग्राम कटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है। अपर्णा ने फाइनल में वियतनाम की मौजूदा विश्व चैंपियन Thi Phuong Nga Ngo को हराया है। सांडा वर्ल्ड कप में केवल वहीं खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जो पिछली World Wushu Championship के टॉप-8 में रहे हो।
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply