19 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा डिजिटल पहचान हेतु 'महा ID' पहल शुरू करने की घोषणा की है?
A. गोवा
B. केरल
C. कर्नाटक
D. महाराष्ट्र
Answer: D
Explanation: महराष्ट्र सरकार ने राज्य के नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, सब्सिडी, विभिन्न सरकारी सेवाओं को असानी से और पारदर्शी तरीकें से पहुंचाने के लिए डिजिटल पहचान हेतु 'महा ID' पहल शुरू करने की घोषणा की है। यह 'महा-आईडी' नागरिकों के आधार कार्ड से जुड़ी एक एकीकृत पहचान संख्या होगी। इस पहल को राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और एआई विभाग के 'महा-सारथी' पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
2) हॉल ही में एयरक्राफ्ट से राष्ट्रीय ध्वज के साथ जंप करके 65 स्काई ड्राइवर्स ने किस देश में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है?
A. सऊदी अरब
B. लेबनान
C. लीबिया
D. कुवैत
Answer: C
Explanation: लीबिया के बनगाज़ी शहर में 65 स्काईड्राइवर्स ने सैन्य विमान Iiyushin II-76TD से 13000 फिट से अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज लेकर एक साथ छलांग लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इस वैश्विक प्रयास में दुनियाभर के 38 देशों के स्काईडाइवर्स ने भाग लिया है। इस दल में तीन भारतीय मूल के वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में निवासरत भारतीयों ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर छलांग लगाया।
3) हॉल ही में भारत का पहला 'वर्चुअल जू' (Virtual Zoo) कहां शुरू किया गया है?
A. जयपुर
B. लद्दाख
C. मुंबई
D. इंदौर
Answer: D
Explanation: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भारत का पहला 'वर्चुअल जू' (Virtual Zoo) और 14-D वर्चुअल जंगल सफारी थिएटर शुरू किया गया है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर में विकसित किया गया है। जिसका उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 16 अगस्त 2026 को किया। इस पहल का उद्देश्य वास्तविक जानवरों को परेशानी पहुंचाए बिना बच्चों और पर्यटकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रकृति, वन्यजीव और जैव विविधता का अनुभव देना है।
4) हॉल ही में भारत और किस देश के बीच सैन्य अभ्यास 'मैत्री' 2026 का 15वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है?
A. श्रीलंका
B. थाईलैंड
C. ऑस्ट्रेलिया
D. जापान
Answer: B
Explanation: भारत और थाईलैंड की सेनाओं के मध्य सैन्य अभ्यास 'मैत्री' (Exercise MAITREE-XV) 2026 का 15वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। यह सैन्य अभ्यास थाईलैंड के सूरत थानी में स्थित विभावादी रंगसिट कैंप में 18 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में भारत की तरफ से 9 गोरखा राइफल्स के सैनिक और थाईलैंड के रायल थाई आर्मी की ओर से 25वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड की तीसरी बटालियन के जवान शामिल हो रहे है। यह वार्षिक सैन्य अभ्यास दोनों देशों के मध्य वर्ष 2006 से शुरू हुआ था।
5) हॉल ही में किस संस्थान द्वारा 'साइबर कुश्ती 2026' राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एवं AI हैकाथॉन लॉन्च किया गया है?
A. DRDO
B. ISRO
C. NIELIT
D. HAL
Answer: C
Explanation: राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को 'साइबर कुश्ती 2026' राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एवं AI हैकाथॉन लॉन्च किया गया है। इस साइबर कुश्ती में पारंपरिक 'कैप्चर द फ्लैग' (CTF) प्रतियोगिता के विपरीत एआई और तकनीक आधारित साइबर सुरक्षा निर्णय लेने की इंसानी समझ को परखना है। इस प्रतियोगिता के तीन चरण है, विजेता टीम को 'साइबर केसरी 2026 की उपाधि प्रदान की जाएगी।
6) हॉल ही में किस मंत्रालय द्वारा 'प्राइम मिनिस्टर रिसर्च चेयर स्कीम' शुरू की गई है?
A. शिक्षा मंत्रालय
B. संस्कृति मंत्रालय
C. जल शक्ति मंत्रालय
D. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
Answer: A
Explanation: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'प्राइम मिनिस्टर रिसर्च चेयर स्कीम' (PMRC Scheme) शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विदेशों में कार्यरत भरतीय मूल के उत्कृष्ट शोधकर्ताओं, पेशेवरों और वैज्ञानिकों को भारत के शीर्ष शिक्षण संस्थानों और प्रयोगशालाओं में उच्चस्तरीय शोध कार्य के लिए जोड़ना है। यह विशेषज्ञ भारत के शीर्ष 100 NIRF रैंकिंग वाले सरकारी संस्थानों में होस्ट इंस्टीट्यट के रूप में कार्य करेगे।
7) हॉल ही में खबरों में रही, 'फ्लोरस द्वीप' में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, यह द्वीप किस देश में स्थित है?
A. ब्राजील
B. इंडोनेशिया
C. जापान
D. दक्षिण कोरिया
Answer: B
Explanation: इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित 'फ्लोरस द्वीप' में हॉल ही में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया है। फ्लोरस द्वीप के पास समुद्री सतह के नीचे इंडो-ऑस्ट्रलियाई प्लेट और यूरेशियन प्लेट की भिंडत के कारण यह भूकंप दर्ज किया गया है। इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' यानी प्रशांत महासगार के अत्याधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में बसा हुआ है। फ्लोरस द्वीप, अपने प्रसिद्ध ज्वालामुखी के लिए भी जाना जाता है, जिसके क्रेटर में तीन अलग-अलग रंगो की झीले मौजूद है।
8) हॉल ही में ओमान ने किस देश के साथ 'डायरेक्ट डेजर्ट ग्रीन लैंड कॉरिडोर' का उद्घाटन किया है?
A. सऊदी अरब
B. ईरान
C. लीबिया
D. कुवैत
Answer: A
Explanation: ओमान ने सऊदी अरब के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए डायरेक्ट डेजर्ट ग्रीन लैंड कॉरिडोर' का औपचारिक उद्घाटन किया है। यह कॉरिडोर ओमान के सोहर पोर्ट को सऊदी अरब के स्पार्क इनलैंड ड्राई पोर्ट से जोडता है। यह कॉरिडोर दुनिया के सबसे बड़े रेतीले रेगिस्तान 'रब अल-खाली' (एम्प्टी क्वार्टर) से होकर गुजराता है। यह कॉरिडोर खाडी क्षेत्र मे माल परिवहन के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता को कम रकता है।
9) हॉल ही में भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को किस देश की सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित किया गया?
A. मालदीव
B. भूटान
C. नेपाल
D. श्रीलंका
Answer: C
Explanation: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राजधानी काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि (Honorary General of Nepali Army) से सम्मानित किया गया है। भारत और नेपल के बीच यह अनोखी सैन्य परंपरा वर्ष 1950 से शुरू है, जिसके तहत दोनों देश एक -दूसरे के सेना प्रमुखों को अपने देश की सेना में 'मानद जनरल' की उपाधि प्रदान करते है।
10) हॉल ही में भारत की पहली नेट जीरो ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी के रूप में 'भारत फ्यूचर सिटी' कहां विकसित की जा रही है?
A. गोवा
B. केरल
C. कर्नाटक
D. तेलंगाना
Answer: D
Explanation: तेलंगाना के हैदराबाद में भारत की पहली नेट जीरो ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी के रूप में 'भारत फ्यूचर सिटी' विकसित की जा रही है। इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन को शून्य करना और शहर को स्मार्ट वाटर रीसाइक्लिंग, ई-व्हीकल सर्पोटेड ट्रांसपोर्ट और 100% नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित शहर बनाना है। इस शहर को विभिन्न विशेष जोनों मे बाटा गया है, जिसमें AI सिटी, लाइफ साइंस और हेल्थ हब, यंग इंडिया स्क्लि यूनिवर्सिटी और ग्रीन बफर जोन शामिल है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply