18 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य के डीसा में एशिया के पहले रेगिस्तान नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क को प्रारंभ करने की घोषणा हुई है?
A. गुजरात
B. ओडि़शा
C. मध्यप्रदेश
D. उत्तरप्रदेश
Answer: A
Explanation: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) ने गुजरात राज्य के बनासकांठा जिले के डीसा (जूना डीसा) में एशिया के पहले रेगिस्तान-थीम वाले ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है। यह परियोजना लगभग 103 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर विकसित की जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत ₹542.14 करोड़ है। इस पार्क में लगभग 83 प्रजातियों के 2,700 से अधिक देशी और विदेशी पशु-पक्षियों को रखा जाएगा। इस नाइट सफारी के मुख्य आकर्षण के रूप में भारतीय रेगिस्तानी जीवों (जैसे चिंकारा, जंगली गधा, एशियाई शेर) के साथ-साथ अफ़्रीकी और ऑस्ट्रेलियाई रेगिस्तानी वन्यजीव भी शामिल किए जाएगें।
2) हॉल ही में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के नेतृत्व में BRICS ICT ट्रैक की बैठक कहाँ आयोजित की जा रही है?
A. बेंगलुरु
B. पुणे
C. मुंबई
D. चेन्नई
Answer: B
Explanation: भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के नेतृत्व में BRICS ICT (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) ट्रैक की बैठक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है। इस बैठक की आधिकारिक थीम “Innovate, Cooperate and Transform (ICT) for a Resilient Future”रखी गई है। यह 5-दिवसीय कार्यक्रम के तहत तीन मुख्य आयोजन शामिल हैं, जिसमें ICT में सहयोग के लिए BRICS कार्य समूह की 7वीं बैठक, डिजिटल ब्रिक्स फोरम और एक्सपो और 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य BRICS देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा (DPI) साइबर सुरक्षा,और अगली पीढ़ी के संचार प्रौद्योगिकियों में वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है।
3) हाल ही में इसरो (ISRO) ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?
A. 55वां
B. 60वां
C. 57वां
D. 65वां
Answer: C
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी। 15 अगस्त को इसरो ने अपना 57वां स्थापना दिवस (57th Foundation Day) मनाया है। डॉ. विक्रम साराभाई, जिन्हें 'भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक' माना जाता है। 1962 में स्थापित 'इनकोस्पार' (INCOSPAR - Indian National Committee for Space Research) का नाम बदलकर 15 अगस्त 1969 को ISRO किया गया। इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है। इसरो का मुख्य उद्देश्य: राष्ट्रीय विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करना। 12 अगस्त 2026 को इसरो के संस्थापक और 'भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक' डॉ. विक्रम साराभाई की 107वीं जयंती मनाई गई। डॉ. साराभाई के जन्मदिवस के सम्मान में इसरो 12 से 18 अगस्त तक 'इंडिया स्पेस वीक' आयोजित करता है।
4) हॉल ही में किस राज्य के 140 साल पुराने ‘परिच्छा बांध’ को ICID ‘वर्ल्ड हैरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर’ का दर्जा मिला है?
A. राजस्थान
B. उत्तरप्रदेश
C. मध्यप्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश
Answer: B
Explanation: अंतर्राष्ट्रीय सिंचाई और जल निकासी आयोग (ICID) द्वारा उत्तरप्रदेश में स्थित 140 साल पुराने ‘परिच्छा बांध’ (परिछा वियर) को ‘वर्ल्ड हैरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर’ (World Heritage Irrigation Structure - WHIS) का दर्जा दिया गया है। यह बांध उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पास बेतवा नदी पर बना हुआ है। झांसी का सुखवा-डुकवान बांध वर्ष 2022 में ICID की इस विश्व विरासत सूची में शामिल होने वाली पहली संरचना था। परिच्छा इस क्षेत्र का दूसरा ऐसा बांध बन गया है।
5) हॉल ही में किस देश में शतरंज ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का दूसरा संस्करण आयोजित हुआ है?
A. कोलंबिया
B. सऊदी अरब
C. फ्रांस
D. संयुक्त अरब अमीरात
Answer: C
Explanation: फ्रांस के पेरिस स्थित Paris Expo Porte de Versailles में शतरंज ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का दूसरा संस्करण 11 से 15 अगस्त 2026 के दौरान आयोजित हुआ है। इस शतरंज टूनामेंट में नॉर्वे के दिग्गज ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता। जबकि बेलारूस के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक दूसरे स्थान पर रहे। इस संस्करण में भारत के 4 प्रमुख ग्रैंडमास्टर्स - अर्जुन एरिगैसी, निहाल सरीन, अरविंद चिदंबरम और प्रणेश एम. ने हिस्सा लिया। वर्ष 2025 में इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित किया गया था।
6) हाल ही में किस संस्था ने अगली पीढ़ी के उपग्रहों के लिए स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक (Atomic Clock) पेलोड का सफल परीक्षण किया?
A. ISRO
B. DRDO
C. IISc बेंगलुरू
D. HAL
Answer: A
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपनी अगली पीढ़ी के नेविगेशन उपग्रहों (जैसे NVS-01) के लिए स्वदेशी रूबीडियम एटॉमिक क्लॉक (Rubidium Atomic Clock) पेलोड का सफल परीक्षण और प्रक्षेपण किया है।इस पेलोड को इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC - Space Applications Centre), अहमदाबाद द्वारा विकसित किया गया है। ISRO द्वारा स्वदेशी रूबीडियम एटॉमिक क्लॉक के सफल परीक्षण और उपयोग के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास अपनी खुद की स्पेस-क्वालिफाइड एटॉमिक क्लॉक तकनीक है।
7) हॉल ही में CSIR-IICT द्वारा डायबिटिक फुट अल्सर के इलाज के लिए विकसित दवा का वानस्पतिक स्रोत क्या है?
A. अजाडिराक्टा इंडिका
B. ओसिमम सैंक्टम
C. करकुमा लोंगा
D. जिम्नेमा सिल्वेस्ट्रे
Answer: D
Explanation: भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (CSIR-IICT) द्वारा डायबिटिक फुट अल्सर के इलाज के लिए विकसित की गई नई फाइटोफार्मास्युटिकल दवा का वानस्पतिक (Botanical) स्रोत जिमनेमा सिल्वेस्ट्रे (Gymnema sylvestre) है। इसे मुख्य रूप से 'गुड़मार' कहा जाता है। यह एक बारहमासी वुडी क्लाइंबर (झाड़ीदार बेल) है जो पारंपरिक रूप से भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली में मधुमेह (Diabetes) के प्रबंधन के लिए जानी जाती है। इस दवा को CSIR-IICT के एप्लाइड बायोलॉजी विभाग में डॉ. एंथनी एडलागट्टा के नेतृत्व में डॉ. श्रीगिरिधर कोटमराजू और डॉ. अरुणा जंगम की टीम ने विकसित किया है।
8) हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर ‘विकसित भारत’ के लिए कौन सा विजन पेश किया है?
A. सप्त धारा
B. पंच धारा
C. षष्ठ धारा
D. दश धारा
Answer: A
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से ‘विकसित भारत@2047’ को साकार करने के लिए एक व्यापक, दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी विजन पेश किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश को अपनी गति, सोच और कार्य संस्कृति में बदलाव लाना होगा। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण को नई गति देने के लिए सात मुख्य स्तंभों सप्तधारा का आह्वान किया। इस सप्तधारा में विनिर्माण शक्ति, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गति शक्ति एवं अवसंरचना, रक्षा उत्पादन, हरित अर्थव्यवस्था, सॉफ्ट पावर एवं सांस्कृतिक पहचान पर ध्यान केंद्रित किया है।
9) हॉल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा की है?
A. बिहार
B. मध्यप्रदेश
C. राजस्थान
D. कर्नाटक
Answer: B
Explanation: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री द्वारा 'युवा वर्ष' घोषित करने का उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार, कौशल विकास और उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करना है। साथ ही कला, खेल, संस्कृति और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्रों में भी आगे बढाने के लिए विभिन्न योजनाएं और राज्य स्तरीय कार्यक्रम तैयार किए जाएगें।
10) हॉल ही में 54 देशों की यात्रा करने वाली ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ कहाँ से प्रारंभ हुई है?
A. श्रीलंका
B. मारीशॅस
C. फिजी
D. मालदीव
Answer: C
Explanation: भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ की शुरुआत फिजी के सुवा स्थित भारतीय उच्चायोग से हुई है। यह तिरंगा फिजी के सुवा में सूरज की पहली किरणों के साथ तिरंगा फहराकर इस वैश्वि रिले का शुभारंभ किया गया। जिसका अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में ध्वजारोहण के साथ इस रिले का समापन हुआ। यह यात्रा पूर्व में फिजी से शुरू होकर पश्चिम में अमेरिका तक 54 देशों और कई टाइम ज़ोन से होकर गुजरी।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply