17 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में भारत ने 15 अगस्त 2026 को अपना कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया है?
A. 78वां
B. 79वां
C. 80वां
D. 81वां
Answer: C
Explanation: भारत ने 15 अगस्त 2026 अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और विकसित भारत @2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को रेखांकित किया। इस बार 80वें स्वतंता दिवस की मुख्य थीम 'वंदे मातरम् के 150 वर्ष' और विकसित भारत @2047 पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत, हरित क्रांति और डिजिटल एवं एआई तकनीक के क्षेत्र में कई प्रमुख घोषणाए की गई।
2) हॉल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने किस फेडरेशन की मान्यता को निलंबित किया है?
A. हॉकी इंडिया
B. रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया
C. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन
D. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI)
Answer: D
Explanation: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) की मान्यता को आधिकारिक रूप से निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने यह निलंबन की कार्यवाही राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के नियमों और प्रशासनिक मानकों का पालन न करने पर की गई है। इसके साथ ही मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्षता में टेबल टेनिस के कामकाज और प्रशासन को संभालने के लिए एक तदर्थ समिति (Ad-hoc Committe) का गठन करने के लिए निर्देशित किया है।
3) हॉल ही में जारी 'हुरून इंडिया रिपोर्ट' 2026 के अनुसार भारत का सबसे मूल्यवान परिवारिक व्यवसाय कौन सा बना है?
A. जिंदल परिवार
B. अंबानी परिवार
C. अड़ानी परिवार
D. बिड़ला परिवार
Answer: B
Explanation: हुरून इंडिया द्वारा जारी 'बारक्लेज़ प्राइवेट क्लाइंट्स रिपोर्ट के अनुसार अंबानी परिवार (रिलायंस इंडस्ट्रीज) रू 25.8 लाख करोड़ के मूल्याकंन के साथ भारत का सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यवसाय बना है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के शीर्ष 300 पारिवारिक व्यवसायों का कुल मूल्यांकन रू 138 लाख करोड़़ (1.46 ट्रिलियन डॉलर) तक पहुंच गया है, यदि यह सूची एक स्वतंत्र देश होती तो, जीडीपी के मामलें यह स्विट्जरलैंड, सऊदी अरब और नीदरलैंड जैसे देशों को पीछे छोडकर दुनिया की 18वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होती।
4) हॉल ही में इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) द्वारा किस स्वदेशी हाई रिजोल्यूशन दूरबीन को लॉन्च किया गया है?
A. त्रिनेत्र
B. अग्नि
C. गरुड़
D. ड्रैगन
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के DPSU भवन में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) द्वारा स्वदेशी हाई रिजोल्यूशन दूरबीन 'गरुड़' को आधिकरिक रूप से लॉन्च किया गया है। यह दूरबीन 8x मैग्निफिकेशन ओर 7.6 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को स्पष्ट रूप से देखने में सक्षम है। यह दूरबीन भारतीय रक्षा बलों द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक पर आधारित है।
5) हॉल ही में 'यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026' में किसने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है?
A. जुलियन वेबर
B. नीरज चौपडा
C. याकुब वाडलेच
D. अरशद नदीम
Answer: A
Explanation: यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में आयोजित यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026' में जर्मनी के प्रमुख जेवलिन थ्रो खिलाड़ी जूलियन बेवर ने पुरूष भाला फेंक स्पर्धा में 90.40 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीत लिया है। वर्ष 2026 मे श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरोग के 92.67 मीटर के बाद जूलियन वेबर ने 90 मीटर से अधिक दूरी तय करने वाले दुनिया के दूसरे भाला फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए है।
6) हॉल ही में 'राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैपियनशिप 2026 में किस देश ने विल्किंसन स्वॉर्ड ट्राफी जीत लिया है?
A. नाइजीरिया
B. भारत
C. उज्बेकिस्तान
D. कीर्गिस्तान
Answer: B
Explanation: नाइजीरिया के लागोस में आयोजित राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैपियनशिप 2026 (Commonwealth Fencing Championship) में भारतीय टीम ने पहली बार विल्किंसन स्वॉर्ड ट्राफी (Wilkinson Sword Trophy) जीत लिया है! यह प्रतिष्ठित ट्राफी उस देश को दी जाती है जो चैंपियनशिप में समग्र रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त करता है। इतिहास में पहली बार भारत ने पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है, भारत ने अंडर-23 और सीनियर दोनों वर्गो में मिलाकर कुल 35 सर्वाधिक पदक हासिल किए है।
7) हॉल ही में किस संस्थान द्वारा 'SraVaani' बहुभाषी ओपन सोर्स AI स्पीच रिकग्निशन मॉडल विकसित किया गया है?
A. ISRO
B. DRDO
C. IISc बेंगलुरू
D. HAL
Answer: C
Explanation: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरू द्वारा प्रोजेक्ट Vaani पर आधारित 'SraVaani' बहुभाषी ओपन सोर्स AI स्पीच रिकग्निशन मॉडल विकसित किया गया है। इस टूल को IISc बेंगलुरू की SPIRE Lab द्वारा गूगल और ARTPARK के सहयोग से विकसित किया गया है। यह मॉडल 20 संवैधानिक भाषाओं और 45 क्षेत्रीय बोलियों में बोले गए शब्दों को सटीक रूप से टेक्स्ट में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अतिरिक्त यह एआई मॉडल 10 भारतीय लिपियों में सटीक टेक्स्ट आउटपुट उत्पन्न कर सकता है।
8) हॉल ही में BRICS वार्किंग ग्रुप ऑन ओशन एंड पोलन सांइस एंड टेक्नोलॉजी (OPST) की 8वीं बैठक कहां आयोजित की गई?
A. गोवा
B. केरल
C. कर्नाटक
D. महाराष्ट्र
Answer: A
Explanation: भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता के तहत BRICS वार्किंग ग्रुप ऑन ओशन एंड पोलन सांइस एंड टेक्नोलॉजी (OPST) की 8वीं बैठक गोवा में आयोजित की गई। यह 3 दिवसीय बैठक केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के तहत कार्यरत राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) गोवा में 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता NCPOR के निदेशक और वर्किंग ग्रुप 2026 के अध्यक्ष डॉ. थंबन मेलॉथ द्वारा की गई है। इस बैठक में सभी ब्रिक्स देशों के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और आधिकारियों ने हिस्सा लिया है।
9) हॉल ही में नीति आयोग द्वारा 'खेल विज्ञान पारिस्थितिकी तंत्र' को मजबूत करने कहां विशेषज्ञ समूह बैठक आयोजित की गई?
A. मुंबई
B. बेंगलुरू
C. नई दिल्ली
D. जयपुर
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली स्थित नीति आयोग के मुख्यालय नीति भवन में 'खेल विज्ञान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह बैठक ' नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। इस बैठक में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के प्रतिनिधि और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस बैठक में 'खेल विज्ञान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए पारंपरिक प्रशिक्षण विधियों से हटकर डेटा और उन्नत तकनीक, विज्ञान ओर प्रौद्योगिकी आधारित खेल संस्कृति को बढावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
10) हॉल ही में खबरों में रही, 'शॉम्पेन जनजाति' (Shompen) भारत के किस द्वीप समूह में पाई जाती है?
A. अंडमान द्वीप समूह
B. ग्रेट निकोबार द्वीप समूह
C. लक्ष्यद्वीप द्वीप समूह
D. न्यू मूर द्वीप
Answer: B
Explanation: ग्रेट निकोबार द्वीप समूह के घने उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में निवासरत संरक्षित शिकारी 'शॉम्पेन जनजाति' (Shompen) के कल्याण, जीवन शैली और उनके अस्तित्व पर हाल ही में विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसके कारण यह जनजाति चर्चा में रही। केंद्र सरकार द्वारा इस क्षेत्र में 72,000 करोड़ रूपये का मेगा-डेवलपमेंट परियोजना प्रस्तावित है, जिसकों लेकर सरकार ने इन जनजातियों को पर्यावरण मंत्रालय की निगरानी में विस्थापित करने के बजाए, इसके लिए ट्राइबल रिजर्व क्षेत्र सुरिक्षत करेगी।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply