16 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi | UPSC, SSC, Railway | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में खबरों में रहा, निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) को सुप्रीम कोर्ट ने किस अनुच्छेद के अंतर्गत मौलिक अधिकार माना है?
A. अनुच्छेद 14
B. अनुच्छेद 26
C. अनुच्छेद 19
D. अनुच्छेद 21
Answer: D
Explanation: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार एक व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दी है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की बेंच ने यह फैसला 32 वर्षीय हरीश राणा के मामलें में दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय में कहां है कि Right to Die with Dignity भी अनुच्छेद 21 के अंतर्गत Right to Life का हिस्सा है।
2) हॉल ही में नीति आयोग द्वारा जारी Fiscal Health Index 2026 में किस राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
A. मध्यप्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. ओडिशा
D. गुजरात
Answer: C
Explanation: भारतीय राज्यों के वित्तीय प्रबंधन प्रणाली का व्यापाक मूल्यांकन करने के उद्देश्य से नीति आयोग द्वारा 2026 में 'Fiscal Health Index' रिपोर्ट का दूसरा संस्करण जारी किया गया है। इस रिपोर्ट को नई दिल्ली में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी द्वारा लॉन्च किया है। इस रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2023-24 में ओडि़शा कुल 73.1 स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
3) हॉल ही में भारत के पहले एम्फीबियस ड्रोन (Amphibious Drone) को लान्च किया गया है, उसका क्या नाम है ?
A. अवतार
B. त्रिशूल
C. वरुण
D. त्रिकाल
Answer: A
Explanation: बेंगलुरू स्थित स्टार्टअप AquaAirX Autonomous System ने भारत के पहले एम्फीबियस ड्रोन (Amphibious Drone)' अवतार (AVATAAR) को लान्च किया गया है। यह ड्रोन हवा में उड़ने के साथ-साथ पानी के अंदर भी गोता लगा सकता है। यह ड्रोन भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के लिए Surveillance, Search & Rescue के लिए उपयोगी है।
4) हॉल ही में किस राज्य में 'इंडियन आर्किड फेस्टिवल 2026' का आयोजन किया गया है?
A. गोवा
B. सिक्किम
C. अरुणाचल प्रदेश
D. नागालैंड
Answer: B
Explanation: इंडियन आर्किड फेस्टिवल 2026' का आयोजन सिक्किम के पयोंग जिला में किया गया है। इसका आयोजन National Research Centre for Orchids (ICAR) द्वारा किया गया है। इस वर्ष के 'आर्किड दिवस' की थीम 'Orchids for Beauty & Prosperity" रखी गई है। जिसका उद्देश्य ऑर्किड की खेती को बढ़ावा देना और किसानो, उद्यमियों को बाजार से जोडकर आर्किड उद्योग का विकास करना है।
5) हॉल ही में हुई घोषणा के अनुसार, 'एशिया कप तीरंदाजी 2027' का दूसरा चरण किस देश में आयोजित किया जाएगा ?
A. चीन
B. जापान
C. भारत
D. पाकिस्तान
Answer: C
Explanation: विश्व तीरंदाजी एशिया द्वारा एशिया कप तीरंदाजी 2027' के दूसरे चरण की मेजबानी भारत को देने की घोषणा की है। इसका आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। भारत ने आखिरी बार 2005 में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, 22 साल बाद फिर भारत को इस प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। एशिया कप तीरंदाजी 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है, पहला चरण थाईलैंड के बैंकाक में 21 से 26 मार्च 2027, दूसरा चरण दिल्ली में, एवं तीसरे चरण की घोषणा होना बाकी है।
6) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री मावन ध्यान सतीकर योजना' की शुरूआत की गई है?
A. पंजाब
B. हरियाणा
C. उत्तरप्रदेश
D. राजस्थान
Answer: A
Explanation: पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पेश करने के दौरान राज्य में 'मुख्यमंत्री मावन ध्यान सतीकर योजना' की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी।
7) हॉल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश को 'पूर्णत: साक्षर यू.टी' (Fully Literate U.T) घोषित किया गया है?
A. पुड्डुचेरी
B. चंड़ीगढ़
C. लक्ष्यदीप
D. जम्मू-कश्मीर
Answer: B
Explanation: भारत सरकार की ULLAS (Understanding Lifelong Learning for All in Society ) योजना के तहत चंडीगढ़ ने 99.93 प्रतिशत सक्षरता दर हासिल कर 'पूर्णत: साक्षर यू.टी' (Fully Literate U.T) बन गया है। यह दूसरा केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, इसके पहले लद्दाख ने यह मुकाम हासिल किया था। ULLAS कार्यक्रम केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के नई शिक्षा नीति 2020 (NEP) के तहत 2022 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अशिक्षित लोगों को पढना-लिखना सिखाना है।
8) हॉल ही में 'विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस' कब मनाया गया है?
A. 13 मार्च
B. 14 मार्च
C. 15 मार्च
D. 16 मार्च
Answer: C
Explanation: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस' (World Consumer Rights Day) हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना, उन्हें फ्रॉड से बचाना और बाजार के हितो की रक्षा करना है। इस साल की थीम "Safe Products, Confident Consumers" रखी गई है। विश्व में पहली बार उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 1983 को मनाया गया था, जिसे 1985 में संयुक्त राष्ट्र ने भी उपभोक्ता अधिकार के लिए सामान्य निर्देशों को मंजूरी दी थी।
9) हॉल ही में भारत का पहला 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन कोल्ड वाटर फिशरीज' कहॉ आयोजित किया गया है?
A. शिमला
B. मुंबई
C. देहरादून
D. श्रीनगर
Answer: D
Explanation: भारत सरकार के मतस्य विभाग द्वारा भारत का पहला 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन कोल्ड वाटर फिशरीज' जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 14 मार्च 2026 को आयोजित किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य भारत में Cold Water Fisheries Sector" को बढ़ावा देने और इसका सतत् विकास करना है।
10) हॉल ही में किसके द्वारा कोलकाता स्थित 'हल्दिया बल्क टर्मिनल' का उद्घाटन किया गया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. अमित शाह
C. द्रौपदी मुर्मू
D. नितिन गड़करी
Answer: A
Explanation: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के हल्दिया डॉक कॉम्पलेक्स में 'हल्दिया बल्क टर्मिनल' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। हल्दिया बल्क टर्मिनल हुगली नदी पर भारत की पहली पूर्ण स्वचालित ड्राई बल्क सुविधा है। यह परियोजना भारत के पूर्वी समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Download 16 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply