16 August 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MPPSC
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने है?
A. सौरव घोषाल
B. सूरज कुमार चंद
C. अभय सिंह
D. वीर चोटरानी
Answer: B
Explanation: मुंबई स्थित सौमैया विद्यासागर यूनिवर्सिटी में आयोजित FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश के फाइनल में भारत के सूरज कुमार चंद ने हंगरी के बेनेदेक ताकाच को हराकर पुरूष एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया है। सूरज, इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है। यह इस खेल में सूरज का दूसरा पदक था, इससे पहले 2024 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित संस्करण में कांस्य पदक जीता था। महिला वर्ग का खिताब स्पेन की मार्ता डोमिंगुएज ने जीत लिया है।
2) हॉल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति 'बशर अल-असद' को फांसी की सजा सुनाई गई है?
A. फिलिस्तीन
B. ईरान
C. सीरिया
D. इराक
Answer: C
Explanation: सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'बशर अल-असद' को वहां की एक आपराधिक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। उन्हें यह सजा सीरिया में 14 सालों तक चले गृहयुद्ध के दौरान नागरिकों पर हुए सामूहिक अत्याचार हत्याएं, प्रताड़ना और मानवता के खिलाफ हुए अपराध के गंभीर आरोप में सुनाई गई है। उनके साथ उनके भाई माहेर अल असद को भी इसी मामलें में फांसी की सजा सुनाई गई है।
3) हॉल ही में पहले ग्लोबल साउथ फिल्म महोत्सव की मेजबानी भारत के किस शहर द्वारा की जाएगी?
A. नई दिल्ली
B. जयपुर
C. इंदौर
D. मुंबई
Answer: A
Explanation: मुंबई में आयोजित 'ब्रिक्स वेव्स बाजार (BRICS WAVES Bazaar) की बैठक के दौरान हुई घोषणा के अनुसार पहले ग्लोबल साउथ फिल्म महोत्सव की मेजबानी भारत के नई दिल्ली द्वारा की जाएगी। जिसमें ग्लोबल साउथ के फिल्म निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, इस पहल के तहत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) ने रूस, ब्राजील और वियतनाम जैसे देशें के सहयोगी संस्थानों के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किया है।
4) हॉल ही में GRSE द्वारा विकसित किस नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसस (NGOPV) को लॉन्च किया गया?
A. शची (यार्ड 1280)
B. श्रुति (यार्ड 3037)
C. संघमित्रा (यार्ड 3039)
D. विक्रम (यार्ड 1281)
Answer: B
Explanation: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता द्वारा भारतीय नौसेना के लिए दूसरे नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NGOPV) 'श्रूति' - यार्ड 3037 को लॉन्च किया गया है। इस वेसल का निर्माण रक्षा मंत्रालय के 'आत्मनिर्भर भारत' और मेक इन इंडिया विजन के तहत स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के अंतर्गत विकसित किया गया है। रक्षा मत्रालय ने गोवा शिपायार्ड लिमिटेड के साथ 07 और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के साथ 04 नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसस (NGOPV) के निर्माण के लिए समझौता किया गया है।
5) हॉल ही में जॉर्जिया में आयोजित 'बटूमी ओपन इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप 2026' में किस भारतीय खिलाड़ी ने 03 पदक जीते है?
A. अपर्णा दहिया
B. अयरा हसन
C. दीक्षा तिवारी
D. नाओरेम रोशिबना
Answer: C
Explanation: जॉर्जिया में आयोजित बटूमी ओपन इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए असम की वुशू खिलाड़ी दीक्षा तिवारी ने कुल 03 पदक (02 रजत और कांस्य) अपने नाम किया है। उन्होंने नानक्वान स्पर्धा में रजत पदक(नानदाओं स्पर्धा में रजत , और नानक्वान में कांस्य पदक जीता है। दीक्षा ने वुशू की ताओलू शैली में दक्षिणी निहत्थे और तलवार प्रदर्शन कलाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
6) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसके द्वारा लिखित आत्मकथा "Triumph of the Indian Republic" का विमोचन किया?
A. द्रौपदी मुर्मू
B. रामनाथ कोविंद
C. शशि थरूर
D. पीयूष गोयल
Answer: B
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के 14वें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा लिखित आत्मकथा "Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggle" विमोचन किया गया है। इस पुस्तक में उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया है, कि किस तरह कानपुर देहात के छोटे से गांव के साधारण से परिवार से संबंध रखने वाले , पहले बिहार के राज्यपाल और बाद में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के जीवन यात्रा को दर्शाता है।
7) हॉल ही में भारत के किस पूर्व न्यायाधीश को यूक्रेन के स्वामित्व वाले 'बैंक ओशचाडबैंक' की ओर से मध्यस्थ नियुक्त किया गया है?
A. डी.वाई.चंद्रचूड़
B. रंजन गोगोई
C. संजीव खन्ना
D. भूषण रामकृष्ण गवई
Answer: A
Explanation: रूस ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को यूक्रेन के राज्य-स्वामित्व वाले 'बैंक ओशचाडबैंक' की ओर से मध्यस्थ (Arbiration) नियुक्त किया गया है। निवेश संधि मध्यस्थता एक अंतर्राष्ट्रीय विवाद-निपटाने की प्रक्रिया है, जिसे बहुपक्षीय या द्वपक्षीय निवेश समझौते के तहत अपनाया जाता है। रूस द्वारा 2022 में बडे पैमाने में डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों के हमले के बाद इस बैंको की संपत्तियों और संचालन के नुकसान से जुडा है।
8) हॉल ही में भारतीय मूल की बोधना शिवनंदन किस देश की सबसे युवा शतरंज चैंपियन बन गई है?
A. न्यूजीलैंड
B. आस्ट्रेलिया
C. इंग्लैंड
D. जापान
Answer: C
Explanation: भारतीय मूल की 11 वर्षीय बोधना शिवनंदन ने ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप 2026 में आयरलैंड की त्रिशा कन्यामराला को रैपिड चेस प्लेऑफ मुकाबले में हराकर खिताब जीतने वाली सबसे युवा महिला शतरंज चैंपियन बन गई है। बोधना शिवनंदन ने इस जीत के साथ ब्लिट्ज, रैपिड और क्लासिकल तीनों प्रारूपों में खिताब जीतकर रिकार्ड बनाया है।
9) हॉल ही में खबरों में रहे, 'डॉल्फिन चक्रवात' किस देश से संबंधित है?
A. जापान
B. चीन
C. दक्षिण कोरिया
D. अमेरिका
Answer: B
Explanation: चीन के पूर्वी तट झेजियांग प्रांत और शंघाई के तटीय इलाकों में आए विनाशकारी 'डॉल्फिन चक्रवात' के कारण चीन ने उच्चतम श्रेणी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस चक्रवात का नामकरण 'डॉल्फिन' हांगकांग द्वारा किया गया है, जिसे चीन में पाई जाने वाले 'चाइनीज व्हाइट डॉल्फिन' के नाम पर रखा गया है। चीन सागर क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में आने वाले तूफान का नामकरण विश्व मौसम संगठन और इसके टाइफून कमेटी के सदस्य देशों द्वारा साझा सूची के अनुसार क्रमिक रूप से किया जाता है।
10) हॉल ही में 'कोरिया मास्टर्स 2026 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कौन बन गई है?
A. मालविका बंसोद
B. पीवी सिंधु
C. उन्नति हुड्डा
D. अश्मिता चालिहा
Answer: D
Explanation: असम राज्य से संबंध रखने वाली 'अश्मिता चलीहा' दक्षिण कोरिया के असान में आयोजित 'कोरिया मास्टर्स 2026 के महिला एकल का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई है। अश्मिता ने फाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी 'हान कियानक्सी' को हराकर यह खिताब जीत लिया है। यह अश्मिता चलीहा' का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply