14 September 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस देश की अध्यक्षता में वर्ष 2026 का 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है?
A. चीन
B. भारत
C. रूस
D. दक्षिण अफ्रीका
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम भारत की अध्यक्षता में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। "Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability" (लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण) विषय के साथ आयोजित यह सम्मेलन भारत द्वारा की गई चौथी BRICS मेजबानी है, इससे पहले भारत ने 2012, 2016 और 2021 में मेजबानी की थी। BRICS संगठन का औपचारिक स्थापना 2006 में की गई थी, इस संगठन का पहला औपचारिक शिखर सम्मेलन 16 जून 2009 को रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित किया गया, जबकि भारत की इस 2026 की अध्यक्षता के बाद वर्ष 2027 में इसकी अगली कमान क्रमानुसार चीन के पास होगी।
2) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक कहां आयोजित हुई?
A. मुंबई
B. बीजिंग
C. नई दिल्ली
D. बेंगलुरू
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। थी। इस बैठक में भारत-चीन संबंधों को पटरी पर लाने, सीमाई शांति और आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के रिश्ते तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित होने चाहिए-परस्पर सम्मान (Mutual Respect) परस्पर संवेदनशीलता (Mutual Sensitivity) परस्पर हित (Mutual Interest) पर जोर दिया।
3) हॉल ही में भारतीय नौसेना ने किस देश की नौसेना के साथ द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास 'समुद्र लक्ष्मण' शुरू किया है?
A. मलेशिया
B. ऑस्ट्रेलिया
C. अमेरिका
D. जापान
Answer: A
Explanation: भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच यह द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'समुद्र लक्ष्मण 2026' हाल ही में 09 सितंबर 2026 को शुरू हुआ है। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) और दक्षिण पूर्व एशिया में शांति, स्थिरता और समुद्री सुरक्षा बनाए रखने में मदद करना है और भारत की 'एक्ट ईस्ट' (Act East Policy) नीति और 'सागर' (SAGAR - Security and Growth for All in the) विज़न को सुदृढ़ करता है।
4) हॉल ही में 20वें एशियाई खेलों का आयोजन किस देश में किए जाएगा, जिसका शुभंकर 'होनोहोन' चुना गया है?
A. चीन
B. जापान
C. उज्बेकिस्तान
D. भारत
Answer: B
Explanation: जापान के आईची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 20वें एशियाई खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसका आधिकारिक शुभंकर (Mascot)- 'होनोहोन' (HONOHON) एवं मोटो-"इमेजिन वन एशिया" (Imagine One Asia) है। जापान तीसरी बार एशियाई खेलों की मेजबानी कर रहा है, इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में आयोजन हुआ था। इस बार के एशिया खेलों में 43 प्रमुख खेलों के तहत 469 स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी।
5) हॉल ही में किस देश की टेनिस खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने आर्यना सबालेंका को हराकर यूएस ओपन 2026 विमेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है?
A. मलेशिया
B. अमेरिका
C. कजाकिस्तान
D. बेलारूस
Answer: C
Explanation: अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित आर्थर अश स्टेडियम में आयोजित यूएस ओपन 2026 में कजाकिस्तान टेनिस खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराकर यूएस ओपन 2026 विमेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ रिबाकिना ने अपने करियर का पहला यूएस ओपन खिताब और कुल दूसरा ग्रैंड स्लैम (इससे पहले विंबलडन 2022) अपने नाम किया। रिबाकिना यूएस ओपन का सिंगल्स खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
6) हॉल ही में तीन दिवसीय ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 (Global Dryland Congress 2026) का आयोजन कहां किया गया?
A. मुंबई
B. पटना
C. नई दिल्ली
D. जयपुर
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (NASC) में तीन दिवसीय ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 (Global Dryland Congress 2026) का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2026 के बीच संपन्न हुआ। इस वैश्विक सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तनशीलता, भूमि क्षरण और जल संकट से जूझ रहे शुष्क एवं अर्ध-शुष्क क्षेत्रों की कृषि को टिकाऊ, उत्पादक और जलवायु-अनुकूल बनाना था। यह सम्मेलन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय Transforming Dryland Agriculture with South–South Cooperation रखा गया था।
7) हॉल ही में DRDO ने माइक्रोवेव रक्षा परीक्षण के लिए 'SHIELD' कार्यक्रम किस राज्य में लॉन्च किया है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. ओडिशा
D. तमिलनाडु
Answer: B
Explanation: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कर्नाटक में स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में आधुनिक युद्ध तकनीकों में भारत को मजबूत करने के लिए 'SHIELD' (शील्ड) प्रोग्राम की शुरुआत की है। 'SHIELD' का पूरा नाम SHIELD का अर्थ S-Band High-Power Microwave Integrated Evaluation System for Lethality and Damage है। यह पहल हाई-पावर माइक्रोवेव (HPM) और डायरेक्टेड-एनर्जी वेपन्स (DEW) के क्षेत्र में भारत की क्षमता जांचने और बढ़ाने के लिए एक टेस्ट मूल्यांकन प्लेटफॉर्म है।
8) हॉल ही में 'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?
A. राजस्थान
B. मध्यप्रदेश
C. उत्तरप्रदेश
D. उत्तराखंड
Answer: D
Explanation: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना" का शुभारंभ किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। इस योजना के पहले चरण में 11,000 छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा। पात्र विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, स्टडी मटीरियल व मॉक टेस्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
9) हॉल ही में महिला टी-20 एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) का खिताब किस देश की टीम ने जीता है?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. पाकिस्तान
D. अफगानिस्तान
Answer: A
Explanation: दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (UAE) में आयोजित महिला टी-20 एशिया कप 2026 (Women's T20 Asia Cup 2026) के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खिताब जीत लिया है। मैच के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। भारत ने 8वीं बार टी-20 एशिया कप का खिताब जीता है। इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच शैफाली वर्मा को, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन (236 रन) के लिए मिला। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति शर्मा (14 विकेट) ने लिया।
10) हॉल ही में ISRO ने किस देश के अंतरिक्ष एजेंसी CNES के साथ 'TRISHNA' मिशन के लिए समझौता किया है?
A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. जापान
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: A
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने TRISHNA मिशन के लिए फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी CNES के साथ समझौता किया है। TRISHNA मिशन, भारत का एक संयुक्त अर्थ-ऑब्जर्वेशन (पृथ्वी अवलोकन) उपग्रह मिशन है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी की सतह के तापमान, जल चक्र, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य परिवर्तन का बारीक डेटा जुटाना है। TRISHNA का पूरा नाम - Thermal InfraRed Imaging Satellite for High resolution Natural Resourse Assessment है। इसे 2027 में ISRO के PSLV रॉकेट से श्री सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के परिचालन की अवधि 5 साल निर्धारित किया गया है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply