14 July 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 29वीं बैठक कहां आयोजित की गई है?
A. सूरत
B. भोपाल
C. भुवनेश्वर
D. कोयंबटूर
Answer: D
Explanation: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और NTCA के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की 29वीं बैठक तमिलनाडु के कोयंबटूर में सेंट्रल एकेडमी फॉर स्टेट फॉरेस्ट सर्विस (CASFOS) में आयोजित की गई। इस बैठक में भारत के बाघ क्षेत्रों में प्रबंधन को बेहतर बनाने, सुरक्षा मजबूत करने और संरक्षण परिणामों को बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन के लिए एक 'टाइगर कॉन्क्लेव' आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
2) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 'पौधरोपण महायज्ञ 2026' अभियान की शुरूआत की गई है?
A. राजस्थान
B. उत्तरप्रदेश
C. कर्नाटक
D. मध्यप्रदेश
Answer: B
Explanation: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढावा देने के लिए पौधरोपण महायज्ञ 2026' अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत उत्तरप्रदेश सरकार ने एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का महा लक्ष्य रखा है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहृान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत चलाया जा रहा है।
3) हॉल ही में प्रोजेक्ट 17A के तहत विकसित किस छठे एडवांस स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है?
A. INS महेंद्रगिरी
B. INS प्रलय
C. INS अंकारा
D. INS बाहुबली
Answer: A
Explanation: भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा पूरी तरह स्वदेशी रूप से डिजाइन और मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा प्रोजेक्ट 17A के तहत विकसित छठे एडवांस स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट 'INS महेंद्रगिरी' को आधिकारिक रूप से 11 जुलाई 2026 को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल किया गया है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। Project 17A" पहले के शिवालिक श्रेणी 'Project 17' का एडवांस Upgraded Version है। इसका नामकरण ओडिशा और आंध्रप्रदेश मे फैली पूर्वी घाट की प्रसिद्ध 'महेंद्रगिरी पर्वत श्रृंखला' के नाम पर है।
4) हॉल ही में 'लॉर्डस के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज कराने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर कौन बन गई है?
A. स्मृति मंधाना
B. क्रांति गौड़
C. दीप्ति शर्मा
D. हरमनप्रीत कौर
Answer: B
Explanation: भारत की युवा महिला क्रिकेटर और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 'मक्का-ए-क्रिकेट' कहे जाने वाला लॉर्ड्स ग्राउंड के ड्रेसिंग रूप में लगी प्रतिष्ठित 'टेस्ट ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज कराने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई है। इस बोर्ड पर केवल उन खिलाडि़यों के नाम दर्ज किए जाते है, जो लॉर्ड्स में मैदान में एक टेस्ट मैच में शतक बनते है, या एक पारी में 5 विकेट लेते है या पूरे मैचे में 10 विकेट लेते है। क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैंच मे 5 विकेट लेकर नाम दर्ज कराया।
5) हॉल ही में 'विंबडन 2026' (Wimbledon 2026) के पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?
A. यानिक सिनर
B. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
C. कार्लोस अल्काराज़
D. नोवाक जोकोविच
Answer: A
Explanation: यूनाइटेड किंगडम के लंदन में 'ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोके क्लब, में आयोजित 'विंबडन 2026' (Wimbledon 2026) के पुरूष एकल का खिताब विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर ने फाइनल मैच में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर खिताब जीत लिया है। यह यानिक सिनर के करियर का कुल 5वां ग्रैंड स्लैम खिताब और करियर की 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत है।
6) हॉल ही में 'विंबडन 2026' (Wimbledon 2026) के महिला सिंलग्स का खिताब किसने जीता है?
A. करोलिना मुचोवा
B. लिंडा नोस्कोवा
C. आर्याना सबलेंका
D. कोको गॉफ
Answer: B
Explanation: यूनाइटेड किंगडम के लंदन में 'ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोके क्लब, में आयोजित 'विंबडन 2026' (Wimbledon 2026) के महिला सिंगल्स में चेक गणराज्य की युवा टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने चेक गणराज्य की ही प्रसिद्ध खिलाड़ी करोलिना मुचोवा को हराकर खिताब जीत लिया है। लिंडा नोस्कोवा ने मात्र 21 वर्ष की उम्र की विंबडन जैसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम जीता है।
7) हॉल ही में किस देश में 'बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया है?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. थाईलैंड
D. बांग्लादेश
Answer: C
Explanation: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया है, BIMSTEC का पूरा नाम 'बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन' है, यह बंगाल की खाड़ी के आसपास के 07 देशों का (भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड) एक अंततराष्ट्रीय संगठन है। इस शिखर सम्मेलन में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के विकास और सुरक्षा मजबूत करने के लिए किया गया। इस दौरान मैरीटाइम ट्रांसपोर्ट कोऑपरेशन (AMTC) और नवंबर 2026 में सभी 07 सदस्य देशों के बीच संयुक्त समुद्री अभ्यास आयोजित किए जाने पर सहमति बनी है।
8) हॉल ही में 'एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम' (Cirium) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कौन दुनिया की चौथी पंकचुअल एयरलाइन बनी है?
A. IndiGo
B. Air India
C. Akasha Air
D. Vistara
Answer: B
Explanation: एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम' (Cirium) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 'ऑन-टाइम परफॉर्मेंस रिपोर्ट' में दुनिया की चौथी पंकचुअल एयरलाइन 'Air India' बनी है। एयरइंडिया टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन का ऑन टाइम अराइवल रेट 86.85 फिसदी रहा, इसका 10 में से 9 उड़ाने अपने तय समय के भीतर गंतव्य पर पहुंच गई है।
9) हॉल ही में भारतीय एथलीट नीरू ढांडा ने किस देश में आयोजित ISSF शॉटगन विश्व कप 2026 में 'ट्रैप स्पर्धा' में स्वर्ण पदक जीता है?
A. लंदन
B. बैंकॉक
C. लोनाटो
D. दोहा
Answer: C
Explanation: इटली के लोनाटो में आयोजित ISSF शॉटगन विश्व कप 2026 में भारतीय एथलीट 'नीरू ढांडा' ने महिलाओं की 'ट्रैप स्पर्धा' में स्वर्ण पदक जीता है। नीरू ढांडा ने फाइनल में इटली की सीनियर निशानेबाज और टोक्यों ओलंपिक की सिल्वर मेडल विजेता सिल्वाना स्टैंको को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। लोनाटो के चल रहे ISSF शॉटगन विश्व कप में भारत का पहला पदक है। कजाकिस्तान की मारिया दिमित्रेंको ने इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है।
10) हॉल ही में किस संस्थान द्वारा 'पिनाका' LRGR मिसाइल का चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में सफल परीक्षण किया है?
A. DRDO
B. HAL
C. ISRO
D. Adani Aerospace
Answer: A
Explanation: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा लंबी दूरी तक वार करने वाले 'पिनाका' (PINAKA) LRGR मिसाइल का ओडि़शा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) में सफल परीक्षण किया है। पिनाका लॉन्चर महज 44 सेकेंड में 12 रॉकेटों का पूरा साल्वों दाग सकता है। इस रॉकेट का परीक्षण उपयोगकता द्वारा निर्धारित न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी के लिए सफलतापूर्वक किया गया है, जबकि पिनाका की मारक क्षमता 120 किलोमीटर से अधिक है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply