13 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi | UPSC, SSC, Railway | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में लंदन में "India- UK Achievers Awards 2026" से किसे सम्मानित किया गया ?
A. नीतिन गड़करी
B. जयंत चौधरी
C. अमित शाह
D. एस. जयशंकर
Answer: B
Explanation: केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी को India- UK Achievers Awards 2026 के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होनें लंदन स्कृल ऑफ इकोनॉमिक्स से शिक्षा प्राप्त की है। यह पुरस्कार NISAU UK द्वारा ब्रिटिश सरकार के सहयोग से उन भारतीयों को दिया जाता है , जिन्होने ब्रिटेन से पढ़ाई की है और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
2) हॉल ही में जारी SIPRI रिपोर्ट के अुनसार भारत वैश्विक हथियार आयात (Import) में किस स्थान पर रहा है?
A. पहले
B. दूसरे
C. तीसरे
D. चौथे
Answer: B
Explanation: Stockholm International Peace Research Institure (SIPRI) द्वारा मार्च में जारी रिपोर्ट के अनुसार 2021-2025 के बीच भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक हथियार आयातक (Importer) देश बना है। भारत ने इस अवधि में कुल वैश्विक हथियार आयात में 8.2 प्रतिशत हिस्सा रहा। इस रिपोर्ट में यूक्रेन पहले स्थान पर रहा है। भारत के प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ता देश रूस, फ्रांस और इज़राइल है।
3) हॉल ही में किसे भारतीय सेना का उप सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है ?
A. ले.ज. पंकज शर्मा
B. ले.ज. धीरज सेठ
C. ले.ज. संदीप जैन
D. ले.जे. विजय बहादुर सिंह
Answer: B
Explanation: पूर्ण स्थित Southern Army Command के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टि. जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का उप सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्हें ले.ज. पी.पी. सिंह के स्थान पर नियुक्त किया गया है। 01 अप्रैल से वह दिल्ली में स्थित सेना के मुख्यालय में उप सेना प्रमुख (VOCAS) का पदभार ग्रहण करेंगे। उप सेना प्रमुख का पद भारतीय सेना में दूसरा सर्वोच्च पद होता है, जो चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ के बाद आता है।
4) हॉल ही में WHO ने किस देश को HIV और Syphilis के EMTCT को समाप्त करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश घोषित किया है?
A. डेनमार्क
B. नार्वे
C. बुलगारिया
D. साइप्रस
Answer: A
Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेनमार्क को यूरोपीय संघ का पहला देश घोषित किया है, जिसनमें HIV और Syphilis के Mother to Child Transmission (EMTCT) को समाप्त किया है। EMTCT में गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान बच्चे में संक्रमण फैलना कहलाता है।
5) हॉल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किस संगठन ने "SHINE ऐप'' लॉन्च किया है?
A. नीति आयोग
B. आर.बी.आई.
C. रेलवे मंत्रालय
D. NABARD
Answer: C
Explanation: रेलवे मंत्रालय ने अंतर्रार्ष्टीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सशक्त बनाने के लिए "SHINE ऐप'' लॉन्च किया है। "SHINE '' का पूरा नाम Sexual Harassment Incident Notification for Empowerment है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाली Sexual Harassment की शिकायतों को दर्ज कर उसका पारदर्शी तरीके से निदान करना है।
6) हॉल ही में अंतर्राष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन (IMC) 2026 कहॉ आयोजित किया गया ?
A. न्यूयॉर्क
B. जेनेवा
C. नई दिल्ली
D. बेंगलुरू
Answer: C
Explanation: National Institute of Malaria Research (ICMR) द्वारा नई दिल्ली में 07 से 09 मार्च 2026 तक 'अंतर्राष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन (IMC) 2026 आयोजित किया गया। इस बार के IMC की थीम 'Discovery, Development and Delivery: Driving Malaria Elimnation and Beyond' रखी गई है। भारत का लक्ष्य 2030 तक मलेरिया का उन्मूलन करना है।
7) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ''निर्भया निशा'' पहल की शुरूआत की गई है ?
A. केरल
B. तेलंगाना
C. तमिलनाडु
D. आंध्रप्रदेश
Answer: A
Explanation: केरल राज्य की पुलिस द्वारा 'निर्भया निशा' पहल की शुरूआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में रात्रि के समय महिलाओं की यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाना, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं तुरन्त पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।
8) हॉल ही में किस राज्य के प्रसिद्ध 'नागौरी पान मेथी' को PPVFRA पेटेंट प्रदान किया गया है ?
A. गुजरात
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. राजस्थान
Answer: D
Explanation: भारत सरकार ने राजस्थान के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, वैधानिक स्वामित्व और कानूनी अधिकार देने के उद्देश्य से नागौर जिला की प्रसिद्ध 'नागौरी पान मेथी' को पौधा संरक्षण एवं कृषक अधिकार प्राधिकरण (PPVFRA) द्वारा पेटेंट पंजीकरण प्रदान किया गया। इस पंजीकरण के साथ ही 'नागौरी पान मेथी' फसल का आधिकारिक संरक्षक नागौर जिले के किसानों को माना जाएगा।
9) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य के तिरुचिरापल्ली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
A. केरल
B. तेलंगाना
C. तमिलनाडु
D. आंध्रप्रदेश
Answer: C
Explanation: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए रू 5600 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया है। इन परियोजनाओ में नीलगिरी और इरोड के लिए भारत पेट्रोलियम के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का शिलान्यास किया, चेन्नई में इंडियल ऑयल के ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य तमिलनाडु के ऊर्जा संरचना, पेट्रोलियम निर्माण, रेलवे, राजमार्ग और ग्रामीण संपर्क को मजबूत करना है ।
10) हॉल ही में किस देश ने अंतरिक्ष मलबे (Space Debris) को साफ करने के लिए 'क्लीन-ऑर्बिट 1' मिशन का लॉन्च किया है?
A. जापान
B. चीन
C. भारत
D. अमेरिका
Answer: A
Explanation: जापान की अंतरिक्ष कंपनी JAXA ने अपने कार्मिशियल पार्टनर Astroscale के साथ मिलकर अंतरिक्ष के मलबे (Space-Debris) हटाने के लिए दो चरणो में कार्यक्रम शुरू किए थे, पहले चरण में ADRAS-J जिसे 2024 में शुरू किया गया था। दूसरे चरण में 'क्लीन-आर्बिट' (Clean -orbit) जिसे 2026 में शुरू किया जा रहा है। JAXA द्वारा H3 राकेट के माध्यम से क्लीन-आर्बिट' (Clean -orbit)उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। इस उपग्रह में उन्नत किस्म की चुंबकीय तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जो पुराने उपग्रहो के मलबे को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित रूप से वायुमंडल लाकर नष्ट किया जा सकेगा।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply