/*
Template Name: Daily/Monthly MCQ Post Template
Template Post Type: post
*/
?>
12 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | UPSC, SSC, MPPSC | Download PDF - Madhya Pradesh - All Current Affairs
12 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | UPSC, SSC, MPPSC | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किसने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है?
A. ममता बनर्जी
B. शुभेंदु अधिकारी
C. दिलीप घोष
D. मिथुन चक्रवर्ती
Answer: B
Explanation: पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। जहां सुभेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने इस चुनाव में भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज की है, जहा उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हराया। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री की शपथ ली है। शुभेंदु अधिकारी को शपथ राज्यपाल आर.एन. रवि ने दिलाई।
2) हॉल ही में किस वैश्विक संगठन द्वारा "Invisible Barriers : The Costs of Non-Tariff Measures" रिपोर्ट जारी की गई है?
A. IMF
B. UNO
C. WTO
D. UNCTAD
Answer: D
Explanation: United Nations Conference on Trade and Development (UNCTAD) द्वारा "Invisible Barriers : The Costs of Non-Tariff Measures" रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि , 88% देशों के लिए Non-Tariff Measures (NTMS) का खर्च टैरिफ से अधिक हो गया है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि विकसित और निम्न विकसित देशों को इन नियमों का पालन करने में अधिक कठिनाई और लागत का सामना करना पड़ता है।
3) हॉल ही में किस मंत्रालय द्वारा 'JANANI Digital Platform' नामक प्लेटफार्म लॉन्च किया गया है?
A. सामाजिक न्याय मंत्रालय
B. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
C. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
D. कृषि मंत्रालय
Answer: B
Explanation: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की रियल-टाइम मानिटरिंग करने के लिए JANANI Digital Platform' नामक प्लेटफार्म लॉन्च किया गया है। यह मंत्रालय द्वारा पूर्व में मौजूद 'Reproductive and Child Health (RCH) पोर्टल का एक Upgraded वर्जन है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में गर्भवस्था, प्रसव, नवजात शिशु की देशभाल और टीकाकरण की रियल-टाइम मानिटरिंग की जाएगी।
4) हॉल ही में किस संस्थान द्वारा "cyber-suraksha.ai" नामक Dedicated Task Force का गठन किया है?
A. RBI
B. SBI
C. SEBI
D. NITI Ayog
Answer: C
Explanation: Security Exchange Board of India (SEBI) द्वारा AI आधारित साइबर हमलों और वित्तीय सिस्टम की कमजोरियों से निपटने के लिए "cyber-suraksha.ai" नामक Dedicated Task Force का गठन किया है। भारतीय प्रतिभूति बाजार (Securities Market) को सुरक्षा प्रदान करने के लिए SEBI द्वारा एआई आधारित इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक के बाद अगर किसी भी स्टॉक मार्केट में Depository और Clearing Corporation में संदेहात्मक गतिविधि दिखती है तो यह सिस्टम एक चेतावनी जारी करेगा।
5) हॉल ही में भारतीय नौसेना के महासागरीय अनुंसधान पोत 'INS सागरध्वनि' सागर मैंत्री पहल के 5वें संस्करण तहत किस देश पहुंचा है?
A. वियतनाम
B. कंबोडिया
C. कोलंबिया
D. ब्राजील
Answer: A
Explanation: भारतीय नौसेना के महासागरीय अनुसंधान पोत 'INS सागरध्वनि' सागर मैंत्री पहल के 5वें संस्करण तहत वियतनाम पहुंचा है। DRDO द्वारा विकसित Oceangraphic Research Vessel 'INS SAGARDHWANI' विशेष रूप से समुद्री पर्यावरण के अध्ययन और डेटा एकत्र करने के लिए बनाया गया है। जो भारत सरकार के SAGAR (Safety and Growth for All in Region' MAITRI (Marine & Allied Interdisciplinary Traning and Research Initiative) के तहत समुद्री सहयोग और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए वियतनाम के कैम रान्ह पोर्ट पहुंचा है।
6) हॉल ही में कौन भारत का UPI प्लेटफॉर्म को अपनाने वाला पहला कैरिबियाई देश बना है?
A. जमैका
B. क्यूबा
C. बारबाडोस
D. त्रिनिदाद और टोबैगो
Answer: D
Explanation: कैरिबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो के वित्त मंत्रालय ने भारत के डिजिटल भुगतान सिस्टम UPI (Unified Payment Interface) के साथ समझौता किया है। यह समझौता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की अंतरराष्ट्रीय शाखा NIPL और त्रिनिदाद और टोबैगो के वित्त मंत्रालय के बीच हुआ है। इस तरह का समझौता करने वाला वह पहला कैरिबियाई देश बन गया है।
7) हॉल ही में '5वीं ब्रिक्स (BRICS) सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थान (SAI) की शिखर बैठक कहां आयोजित की गई है?
A. लखनऊ
B. बेंगलुरू
C. मुंबई
D. नई दिल्ली
Answer: B
Explanation: भारत की अध्यक्षता में 5वीं ब्रिक्स (BRICS) सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थान (SAI) की शिखर बैठक बेंगलुरू में आयोजित की गई है। इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के CAG 'गिरीश चंद्र मुर्मू' ने की है। सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थान (Supreme Audit Institution) किसी भी देश का वह सर्वोच्च संस्थान होता है जो सरकारी खातों की जांच करता है, भारत में यह काम CAG करता है। इस बैठक की थीम "Use of Emerging Technologies in Public Sector Audit रखी गई है।
8) हॉल ही में किसने केंद्र शासित प्रदेश 'पुड्डुचेरी' के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है?
A. अ.नमस्सिवयम्
B. के.लक्ष्मीनारायणन
C. एन. रंगासामी
D. व्ही. नारायणसामी
Answer: C
Explanation: ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के संस्थापक और पुड्डुचेरी के चार बार के लगातार मुख्यमंत्री 'एन. रंगासामी को एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए है। जूनियर कामराज के नाम से प्रसिद्ध एन. रंगासामी को पुड्डुचेरी की राजनीति में 'मक्कल मुदल्वर' (People's CM) के नाम से जाना जाता है। उन्हें संविधान के अनुच्छेद 239A के तहत भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रिकार्ड 5वीं बार मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें पुड्डूचेरी के उपराज्यपाल 'के.कैलाशनाथन' ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
9) हॉल ही में किस देश द्वारा 'गाबी' (Gabi) नामक रोबोट को 'बौद्ध भिक्षु संप्रदाय' में शामिल किया गया है?
A. चीन
B. जापान
C. दक्षिण कोरिया
D. वियतनाम
Answer: C
Explanation: दक्षिण कोरिया ने 'गाबी' (Gabi) नामक एक ह्यूमनाइॅड रोबोट को 'बौद्ध भिक्षु संप्रदाय' में शामिल किया गया है। जिसे दक्षिण कोरिया के एक प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर द्वारा तैयार और दीक्षित किया गया है। इसका उद्देश्य AI तकनीक का उपयोग करते हुए मंदिर में दैनिक गतिविधियों, भक्तों की सेवा में सहायता करना, धार्मिक अनुष्ठान में मदद करना, भक्तों का मार्गदर्शन करना और परामर्श देना है। वैश्विक स्तर पर इस तरह के प्रयोग पहले भी किया जा चुका है, जैसें चीन के बीजिंग स्थित लोंगक्वान मंदिर में 'Xian'er नामक भिक्षु रोबोट की तैनाती और जापान के क्योटो में स्थित 'कोदाई जी मंदिर में 'क्वानन' नामक रोबोट को उपदेश देने के लिए तैनात किया है।
10) हॉल ही में 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' (National Technology Day) 2026 कब मनाया गया है?
A. 07 मई
B. 08 मई
C. 10 मई
D. 11 मई
Answer: D
Explanation: वर्ष 1999 से तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने 11 मई को आधिकारिक तौर पर 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' दिवस घोषित किया था। इस दिन 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण परमाणु रेंज में तीन सफल परमाणु परीक्षण किए थे। इस परीक्षण के बाद भारत 'परमाणु क्लब' में शमिल होन वाला दुनिया का छठा देश बन गया था। यह दिन भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और प्रौद्योगिकीविदों की उपलब्धियों को समर्पित है। इस वर्ष की थीम "Green Tech for a Sustainable Future) रखी गई है।
Leave a Reply