12 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi | UPSC, SSC, Railway | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस राज्य में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज "लेजि़म डांस" आयोजित किया गया?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तरप्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. राजस्थान
Answer: C
Explanation: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करते हुए लेजिम डांस महाराष्ट्र के डोंबिवली में आयोजित किया गया। यह रिकॉर्ड सबसे बडे सामूहिक लेजिम डांस प्रदर्शन का है। इस कार्यक्रम में 9111 महिलाओं ने लगभग साढे पांच मिनट तक डांस करके रिकॉर्ड बनाया है।
2) हॉल ही में खबरों में रहा, " Van Allen Probe A" सैटेलाइट किस संगठन द्वारा बनाया गया था ?
A. ISRO
B. NASA
C. SpaceX
D. COSMOS
Answer: B
Explanation: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी National Aeronautics And Space Administration (NASA) द्वारा अगस्त 2012 में " Van Allen Probe A" सैटेलाइट लॉन्च किया गया था। नासा द्वारा यह सैटेलाइट 'वैन एलेन रेडिएशसन बेल्ट' के अध्ययन करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। मिशन समाप्त होने के बाद यह सैटेलाइट सक्रिय नहीं है, जिससे अब इससे संपर्क और नियंत्रिय नहीं किया जा सकता। 600 किलोग्राम वजन वाली यह सैटेलाइट स्वत: ही वायुमंडल में प्रवेश कर पृथ्वी में नष्ट हो जाएगा।
3) हॉल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने 'जल जीवन मिशन' (JJM) के क्रियान्वयन को किस वर्ष तक विस्तार किया है?
A. 2027
B. 2029
C. 2030
D. 2028
Answer: D
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 2019 में शुरू हुई 'जल जीवन मिशन' (JJM) के क्रियान्वयन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। 'जल जीवन मिशन' (JJM 2.0) के तहत नया राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा 'सुझलम भारत' शुरू किया जाएगा।
4) हॉल ही में किस राज्य में स्थित 'जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के लिए ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है?
A. राजस्थान
B. उत्तरप्रदेश
C. हरियाणा
D. हिमाचाल प्रदेश
Answer: B
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) ने उत्तरप्रदेश के नोएडा स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। जिसके लिए 3630.77 करोड़ की रिवाइज्ड टोटल कैपिटल कॉस्ट को मंजूरी दी गई है। इस एयरपोर्ट को ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी हाइब्रिड एन्युइटी मोड के तहत विकसित किया जाएगा।
5) हॉल ही में किसे IndiGo एयरलाइन के अंतरिम मुख्य कार्यकारी आधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है?
A. पीटर एल्बर्स
B. विजय प्रकाश जैन
C. राहुल भाटिया
D. देवेलिना डिसूजा
Answer: C
Explanation: भारत के सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo के अंतरिम मुख्य कार्यकारी आधिकारी के रूप में 'राहुल भाटिया' को नियुक्त किया गया है। उन्होंने पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स का स्थान लिया है, जिन्होनें एयरलाइन परिचालन में हुए व्यवधान के बाद अपने व्यक्ति कारणों से इस्तीफा दे दिया है।
6) हॉल ही में खबरों में रहा, ''खर्ग द्वीप'' किस खाड़ी में स्थित एक द्वीप है ?
A. बंगाल की खाड़ी
B. फारस की खाड़ी
C. ओमान की खाड़ी
D. संम्भात की खाडी
Answer: B
Explanation: ईरान और उसकी अर्थव्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण 'खर्ग द्वीप' फारस की खाड़ी में स्थित एक छोटा सा द्वीप है। इस द्वीप में ईरान के अधिकांश कच्चे तेल की खेप दुनिया भर के देशों तक यही से भेजी जाती है। जिससे खर्ग द्वीप पश्चिम एशिया का एक प्रमुख ऊर्जा केंद्र माना जाता है। इसलिए अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के दौरान भी इस द्वीप पर हमला नहीं किया गया ताकि तेल की वैश्विक सप्लाई बनी रहे।
7) हॉल ही में किस राज्य की विधानसभा ने 'मिजो ' भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया ?
A. तेलंगाना
B. नागालैंड
C. मिज़ोरम
D. मणिपुर
Answer: C
Explanation: भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में मिजो भाषा को शामिल के लिए मिजोरम विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव को पेश करने का उद्देश्य मिजो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कर, केंद्र सरकार द्वारा भाषा के विकास और संवर्धन के लिए सरकारी सहयोग प्राप्त करना और मिजो भाषा एवं संस्कृति का संरक्षण किया जा सके।
8) हॉल ही में किस संगठन द्वारा 'नेशनल क्लाइमेट स्टैक इनोवेशन चैलेंज' की शुरूआत की गई है?
A. RBI
B. NITI AYOG
C. NABARD
D. SBI
Answer: C
Explanation: भारत की जलवायु लचीलापन (Climate Resilience) प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) द्वारा 'नेशनल क्लाइमेट स्टैक इनोवेशन चैलेंज' की शुरूआत की गई है। इस इनोवेशन चैंलेंज को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और डालबर्ग एडवाइजर्स के सहयोग से शुरू किया गया है।
9) हॉल ही में 'के.जी. जॉर्ज' का निधन हो गया, उनका संबंध किस क्षेत्र से है ?
A. राजनीति
B. साहित्य
C. सिनेमा
D. भारतीय सेना
Answer: D
Explanation: हवलदार के.जी. जॉर्ज भारतीय सेना के एक बहादुन सिपाही थे, जिन्हें 1965 के भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौर आदम्य साहस के लिए सरकार द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 'वीर चक्र ' भारत का तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है।
10) हॉल ही में किस संगठन द्वारा द्विवार्षिक आर्कटिक मिलिट्री ''Exercise Cold Response' शुरू किया गया है?
A. NATO
B. BRICS
C. QUAD
D. ASEAN
Answer: A
Explanation: North Atlantic Treaty Organization (NATO) द्वारा द्विवार्षिक आर्कटिक सैन्य अभ्यास "Cold Response" ( जिसे अब आधिकारिक रूप से "Nordic Response" के नाम से जाना जाता है) शुरू किया गया है। 2026 के इस अभ्यास का नेतृत्व और मेजबानी नॉर्वे द्वारा की गई है। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य 'हाई नार्थ' क्षेत्र में ठंडे मौसम और कठिन परिस्थितियों में सहयोगी देशों की रक्षा करने की क्षमता और आपसी तालमेल को मजबूत करना है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply