12 June 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MP Police, MPESB
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में UNFCCC द्वारा Bonn Climate Conference 2026 (SB64) का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. स्वीट्जरलैंड
D. इटली
Answer: B
Explanation: United Nations Framework Convention on Climate Change (UNFCCC) के द्वारा जर्मनी के वॉन शहर में Bonn Climate Conference 2026 के 64वें सेशन (SB64) का आयोजन किया जा रहा है। UNFCCC के तहत आयोजित होने वाली यह बैठक अगामी COP समिट के पहले तैयारियों का प्रमुख मंच के रूप में माना जा रहा है। इस बैठक के दौरान पेरिस समझौते के तहत निर्धारित वैश्विक जलवायु लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है, एवं जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक 08 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी ।
2) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रांडबैण्ड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 'Project GANGA' शुरू किया गया है?
A. बिहार
B. उत्तराखंड
C. उत्तरप्रदेश
D. मध्यप्रदेश
Answer: C
Explanation: उत्तरप्रदेश राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 'फाइबर आधारित ब्रांडबैण्ड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 'Project GANGA' नामक नई परियोजना शुरू किया गया है। Project GANGA (Government Assisted Network for Growth and Advancement) का उद्घाटन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड ब्रांडबैण्ड कनेक्टिविटी प्रदान और युवाओं में स्वरोजगार के अवसर पैदा करना है।
3) हॉल ही रिलायंस इंडस्ट्रीज और META द्वारा किस शहर में AI डाटा सेंटर को संयुक्त रूप से स्थापित किया जाएगा?
A. जामनगर
B. पूणे
C. जयपुर
D. इंदौर
Answer: A
Explanation: गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज और META द्वारा 168 मेगावॉट के AI डाटा सेंटर को संयुक्त रूप से स्थापित किया जाएगा। META द्वारा भारत का पहला Built-to-Suit Data Centre होगा, जो वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर और एआई Computing को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट अगले दो सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
4) हॉल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा "Lunar Mission'' से संबंधित "Artemis III" मिशन के लिए चार सदस्यीय Crew की घोषणा की गई है?
A. ISRO
B. NASA
C. SpaceX
D. ROSCOSMOS
Answer: B
Explanation: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने Artemis Programme के तहत जॉनसन स्पेस सेंटर होस्टन से "Lunar Mission'' से संबंधित "Artemis III" मिशन के लिए चार सदस्यीय प्राइम क्रू की घोषाणा की है। Artemis III" मिशन की Crew लिस्ट में 'रैंडी ब्रेसनिक (कमांडर) लुका परमिटानों (पायलट) फ्रैंक रूबियों (मिशन स्पेशलिस्ट) आंद्रे डगलस (मिशन स्पेशलिस्ट) शामिल है। यह मिशन Orion Spacecraft & Commecial Human Landing Systems के बीच Rendezvous -Docking Technologies का परीक्षण करेगा। इस मिशन को कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से 2027 में लॉन्च किया जाएगा। जबकि NASA पहली Lunar Landing के लिए Artemis- IV मिशन 2028 में प्रस्तावित है।
5) हॉल ही में अंडर-13 आयु वर्ग में विश्व नंबर 01 रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय टेनिस खिलाड़ी कौन बनी है?
A. माया राजेश्वरन
B. दीया रमेश
C. सृष्टि किरण
D. विष्णवी शर्मा
Answer: C
Explanation: बेंगलुरू की रहने वाली 13 वर्षीय सृष्टि किरण ने ITF जूनियर का खिताब जीतकर अंडर-13 आयु वर्ग में विश्व नंबर 01 रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय टेनिस खिलाड़ी बनी है। सृष्टि लगातार 5 ITF जूनियर का खिताब जीतकार ओर ITF World Tenis Tour Junior J100 ग्वाटेमाला में रनर-अप रहकर यह उपलब्धि हासिल की है।
6) हॉल ही में 'विश्व नेत्र दान दिवस' 2026 में कब मनाया गया है?
A. 09 जून
B. 10 जून
C. 11 जून
D. 12 जून
Answer: B
Explanation: नागरिकों में नेत्रदान के महत्व के बार में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 10 जून को 'विश्व नेत्रदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को वैश्विक स्तर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेशन ऑफ ब्लाइंडनेस (IAPB) द्वार मनाया जाता है, वहीं भारत में 1989 से 'आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया (EBAI) द्वारा मनाया जाता है। इस दिवस की थीम 'Gist of Sight, Uplift of Humanity: Together We End Darkness) रखी गई है।
7) हॉल ही में किस मंत्रालय द्वारा उच्च स्तरीय नीति संवाद "SAPLING डायलॉग 2026'' का आयोजन किया गया है?
A. केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय
B. विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय
C. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
D. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
Answer: D
Explanation: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान द्वारा अहमदाबाद में दो दिवसीय उच्च स्तरीय नीति संवाद "SAPLING डायलॉग 2026'' का आयोजन किया गया। यह आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। इस आयोजन की थीम ' Unlock Value: Advancing Food Processing for Employment Generation and Sustainable Growth in South Asia. रखी गई है। इस उच्च स्तरीय संवाद कार्यक्रम के दौरान "Assessment of the Level of Food Processing in India" नामक रिपोर्ट जारी की गई है।
8) हॉल ही में केंद्रीय सड़क मंत्रालय ने 'राहवीर योजना' के लिए किस प्लेटफार्म के साथ साझेदारी की है?
A. ओला
B. Rapido
C. उबर
D. जोमैटो
Answer: B
Explanation: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देशव्यापी सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अपनी महत्वाकांक्षी योजना 'राहवीर योजना' के लिए राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म 'रेपिडो' के साथ साझेदारी की है। रेपिडो देश के 400 से अधिक शहरों में सक्रिय प्रसिद्ध राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जो किसी भी दुर्घटना की स्थिति में सबसे पहले मदद पहुंचाने वाले बन सकते है, यानी 'गोल्डन आवर' में पहुंच कर बिना किसी डर या कानूनी हिचकिचाहट के पीडि़तो की मदद की जा सकेंगी।
9) हॉल ही में किस शहर को भारत का पहला 'Easy Connect' विमानन हब के रूप में एकीकृत किया गया है?
A. बेंगलुरू
B. अहमदाबाद
C. वाराणसी
D. नई दिल्ली
Answer: C
Explanation: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने वाराणसी को भारत का पहला 'इजी कनेक्ट' विमानन हब के रूप में एकीकृत किया गया है। पहले पांरपरिक रूप से विमानन क्षेत्र में 'हब एंड स्पोक' मॉडल का उपयोग किया जाता था, जिसमें समय और ऊर्जा की बर्बादी होती थी, लेकिन अब वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरर्राष्ट्रीय हवाई हड्डे को अपग्रेड और एकीकृत किया गया है, जिससे अब अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की अधिकांश कागजी कार्यवाही यही पूरी हो सकेगी।
10) हॉल ही में किस देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज आधिकारिक दौर पर भारत पंहुची है?
A. ईरान
B. वेनेजुएला
C. अर्मेनिया
D. फिनलैंड
Answer: B
Explanation: वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज आधिकारिक दौर पर भारत पहुंचे है। इस दौरान वो गुजरात के जामनगर में स्थित भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी कर दौरा किया। डेल्सी रोड्रिगेज की यह यात्रा केवल एक औपचारिक दौरा नहीं बल्कि भारत और वेनेजुएला के आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाला है। इस दौरान भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता भी आयोजित की गई। वेनेजुएला मई 2025 में रूस और यूएई के बाद भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply