09-10 September 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi With Explanation | MPPSC, MPESB, MP Patwari
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में 26वें शांघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में किस शहर को 2026-27 के लिए SCO की 'पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी' घोषित किया है?
A. नई दिल्ली
B. लाहौर
C. काठमांडू
D. बिश्केक
Answer: B
Explanation: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शांघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के शहर लाहौर को 2026-27 के लिए SCO की 'पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी' घोषित किया है। इसकी घोषणा SCO में पाकिस्तान द्वारा 2026-27 की चक्रानुक्रमिक अध्यक्षता संभालने के साथ की गई है। पूर्व में भारत का वाराणसी शहर 2022-23 में पहली SCO की 'पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी' था।
2) हॉल ही में किस शहर में अमेरिकी राजदूत सर्वियों गोर ने 'US-भारत TRUST फेलोशिप 2026-27' का शुभारंभ किया है?
A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. बेंगलुरू
D. जयपुर
Answer: C
Explanation: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्वियों गोर ने बेंगलुरू में 'US-भारत TRUST फेलोशिप 2026-27' का शुभारंभ किया है। यह एक निजी भागीदारी (PPP) आधारित 12 महीने का फेलोशिप कार्यक्रम है, जो अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (चेन्नई) IIT मद्रास, IISCs बेंगलुरू और MAHE के सहयोग से शुरू किया गया है। जिसका प्रमुख उद्देश्य क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के शोधकर्ताओं के बीच सहयोग को मजबूत करना है।
3) हॉल ही में भारत किस देश के साथ वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को CAD 70 बिलियन तक बढ़ाने का साझा लक्ष्य रखा है?
A. कनाडा
B. इटली
C. जापान
D. जर्मनी
Answer: A
Explanation: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की कनाड़ा की यात्रा के दौरान प्रथम भारत-कनाडा आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता के तहत टोरंटो में अपने समक्षण फ्रांसुआ-फिलिप शैम्पेन के बीच हुई वार्ता में दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को CAD 70 बिलियन तक बढ़ाने का साझा लक्ष्य रखा है। इसकी लक्ष्य को हैदराबाद हाउस में आयोजित 'वार्षिक विदेश कार्यालय परामर्श' (FOC) में इसे पुन: दोहराया गया।
4) हॉल ही में किस राज्य में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. नई दिल्ली
D. पंजाब
Answer: B
Explanation: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। यह समारोह गुजरात के एकता नगर में 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। 1954 में शुरूआत के बाद यह पहली बार है जब समारोह नई दिल्ली से बाहर गुजरात में आयोजित हो रहा है। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
5) हॉल ही में किस देश के सियोल में 27वां 'वर्ल्ड नॉलेज फोरम' (World Knowledge Forum) का आयोजन शुरू हुआ है?
A. ब्राजील
B. डेनमार्क
C. मालदीव
D. दक्षिण कोरिया
Answer: D
Explanation: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 27वां 'वर्ल्ड नॉलेज फोरम' (World Knowledge Forum) का आयोजन 8 से 10 सितंबर के बीच शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम "The Promethean Moment : Architecting the Co-Intelligence Order" रखा गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव समाज के बीच संतुलन, एआई नैतिकता, भू-राजनीत और आर्थिक स्थिरता बनाए रखना है।
6) हॉल ही में यूरोप के पहले निजी रॉकेट 'स्पेक्ट्रम' को लॉन्च करने वाली 'इसार एयरोस्पेस' किस देश की र्स्टाटअप कंपनी है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. न्यूजीलैंड
C. यूनाइटेड किंगडम
D. जर्मनी
Answer: D
Explanation: जर्मनी स्थित एक निजी र्स्टाटअप इसार एयरोस्पेस (Isar Aerospace) द्वारा यूरोप के पहले निजी रॉकेट 'स्पेक्ट्रम' को लॉन्च किया गया है। इस 28 मीटर लंबे ,दो चरणीय रॉकेट को "Onward and Upward Mission' के तहत दूसरे परीक्षण में सफलतापूर्वक Orbit में स्थापित कर दिया गया है। इसे रॉकेट को नार्वे के एंडोया स्पेसपोर्ट में प्रक्षेपण किया गया है।
7) हॉल ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित 'जल संचय जन भागीदारी' 3.0 और 'कैच द रैन' अभियान में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान प्राप्त किया?
A. मध्यप्रदेश
B. गुजरात
C. छत्तीसगढ़
D. राजस्थान
Answer: C
Explanation: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित 'जल संचय जन भागीदारी' (JSJB) 3.0 और 'कैच द रैन' अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ 79,775 पंजीकृत जल संरचनाओं में से 77,719 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ के अंदर '5 प्रतिशत मॉडल (कोरिया मॉडल) शुरू किया गया था।
8) हॉल ही में भारत और किस देश के वायु सेनाओं के मध्य 'वीर गार्जियन 2026' द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास शुरू हुआ है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. इटली
C. जापान
D. जर्मनी
Answer: C
Explanation: भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ- डिफेंस फोर्स (JASDF) के मध्य 'वीर गार्जियन 2026' द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास शुरू हुआ है। यह सैन्य अभ्यास राजस्थान के जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन में 09 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, अंत: क्रियाशीलता और रणनीतिक रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।
9) हॉल ही में किस देश ने भारत की 'कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम' (CCTS) को अपने CBAM लिस्ट में शामिल किया है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. न्यूजीलैंड
C. यूनाइटेड किंगडम
D. अमेरिका
Answer: C
Explanation: यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने भारत की 'कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम' (CCTS) को अपने 'कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म' (CBAM) लिस्ट में शामिल किया है। 'कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम' (CCTS) भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य देश के उद्योग क्षेत्रों में ग्रीनहाउस गैसें के उत्सर्जन को कम करना और देश में एक कार्बन बाजार तैयार करना है। यूनाइटेड किंगडम (यूके) का 'कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म' (CBAM) नियम लागू होने के बाद जो भारतीय निर्यातको ने भारत में कार्बन क्रेडिट का टैक्स चुकाया होगा उसे यूके के सीमा शुल्क में से घटा दिया जाएगा। इसे भारतीय करोबारियों पर दोहरा टैक्स का भार नहीं पड़ेगा।
10) हॉल हीं में राजनाथ सिंह किस पड़ोसी देश का दौरा करने वाले 38 सालों में पहले रक्षा मंत्री बने है?
A. पाकिस्तान
B. नेपाल
C. भूटान
D. श्रीलंका
Answer: D
Explanation: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर 08 से 10 सितंबर 2026 तक पडो़सी देश श्रीलंका पहुंचे है। यह यात्रा 1988 में तात्कालीन रक्षा मंत्री के.सी. पंत के बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की 38 सालों में पहली यात्रा है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री हारिनी अमरासूर्या से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग, समुद्री और क्षेत्रीय सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा हुई।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply