08 May 2026 Current Affairs MCQ in hindi with Explanation | UPSC, SSC, MPPSC | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में कौन सा स्पेस स्टार्टअप भारत का पहला 'स्पेस-टेक-यूनिकॉर्न' बना है ?
A. Pixxel
B. Skyroot Aerospace
C. Dhruva Space
D. GalaxyEye
Answer: B
Explanation: हैदराबाद स्थित निजी अंतरिक्ष कंपनी Skyroot Aerospace भारत का पहला 'स्पेस-टेक-यूनिकॉर्न' बना है। स्काईरूट ने 1.1 बिलियन डॉलर का मूल्यांकन हासिल किया है। जून 2026 में भारत का पहला निजी तौर पर विकसित 'आर्बिटल रॉकेट विक्रम-1' लान्च किया जाएगा। Skyroot Aerospace की स्थापना ISRO के पूर्व वैज्ञानिक पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने 2018 में की थी।
2) हॉल ही में किस शहर को '22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप (CTTC) की मेजबानी मिली है?
A. कैनबरा
B. ओटावा
C. नई दिल्ली
D. कुआला लुम्पुर
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली को '22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप (CTTC) की मेजबानी मिली है। यह चैंपियनशिप 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम पर आयोजित की जाएगी। यह आयोजन दिल्ली सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। जिसमें 35 से अधिक राष्ट्रमंडल देशों के खिलाडियों और प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
3) हॉल ही में 'भारत - अल्जीरिया की पहली संयुक्त रक्षा आयोग' (Joint Commission on Defence Cooperation) की बैठक कहां आयोजित की गई है?
A. ओरान
B. टिपाज़ा
C. मुंबई
D. नई दिल्ली
Answer: D
Explanation: नई दिल्ली में 05 मई 2026 को भारत - अल्जीरिया की पहली संयुक्त रक्षा आयोग' (Joint Commission on Defence Cooperation) की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक के दौरान दोनों देशों मध्य रक्षा सहयोग, संयुक्त अभ्यास, सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग एवं चिकित्सा सहयोग को लेकर समझौता हुआ। इस दौरान दोनों देशों ने 'Rules of Procedure' पर हस्ताक्षर किए है।
4) हॉल ही में भारत ने किस देश के राष्ट्रपति 'टो लैम' के साथ 'उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी' की है?
A. नाईजीरिया
B. वियतनाम
C. म्यांमार
D. मालदीव
Answer: B
Explanation: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम अपने आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे है, इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को 'उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी' (Enchanced Comprehensive Strategic Partnership" की है। इस दौरान दोनों देशों के साझा हितों को देखते हुए आर्थिक और व्यापारिक फ्रेमवर्क को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। वहीं भारत द्वारा वियतनाम को 500 मिलियन डॉलर की Line of Credit भी प्रदान की गई ।
5) हॉल ही में 'विश्व एथलेटिक्स डे' (World Athletics Day) कब मनाया गया है ?
A. 05 मई
B. 06 मई
C. 07 मई
D. 08 मई
Answer: C
Explanation: International Amateur Atheletics Federation (IAAF) द्वारा 1996 में हुई घोषणा के बाद प्रत्येक वर्ष 07 मई को विश्व एथलेटिक्स डे' (World Athletics Day) के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम "Sport: Building Bridges, Breaking Barriers' रखी गई है। भारत में इसका आयोजन Athletics Fedeation of India (AFI) द्वारा किया जाता है।
6) हॉल ही में नई दिल्ली में आयोजित " Brain Computer Interface (BCI) Conference का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
A. अश्विनी वैष्णव
B. अमित शाह
C. जनरल अनिल चौहान
D. जनरल उपेंद्र द्विवदी
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली में आयोजित " Brain Computer Interface (BCI) : Expanding Neural Frontiers & Its Strategic Implication" Conference का उद्घाटन देश के CDS जनरल अनिल चौहान द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम के सैन्य बल, वैज्ञानिक, शिक्षविद् और औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए है। जहां 10 स्टार्टअप ने BCI Based Technology का प्रदर्शन भी किया है।
7) हॉल ही में 'मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026' में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है?
A. नोवाक जोकोविच
B. जैनिक सिनर
C. अलेक्जेंडर जेरेव
D. कार्लोस अल्कराज
Answer: B
Explanation: इटली के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026' में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है, इसके साथ ही वे लगातार 05 ATP Masters 1000 titles जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। सिनर ने यह उपलब्धि Madrid Open 2026 का खिताब जीतकर हासिल किया है। उन्होंने फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर जेरेव का हराया है। जैनिक सिनर ने Paris, Indian Wells, मियामी, मोन्टे कार्लो और मैड्रिड जैसे ATP Masters का खिताब अपने नाम किया है।
8) हॉल ही में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच (IMRF) का आयोजन किस शहर में किया गया है?
A. नई दिल्ली
B. बीजिंग
C. न्यूयॉर्क
D. कैनबरा
Answer: C
Explanation: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अंतर्गत आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच (IMRF) का दूसरा संस्करण 5 मई से 8 मई 2026 तक न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे है। इस दौरान भारत ने 'e-migrate' पोर्टल जैसे डिजिटल नवाचारों के माध्यम से प्रवासन के लिए बनाए गए 'ग्लोबल कॉम्पैक्ट फॉर माइग्रेशन (GCM) की प्रगति की समीक्षा की है।
9) हॉल ही में खबरों में रहा, "DAMPE Settelite" किस देश द्वारा विकसित किया गया है?
A. भारत
B. फ्रांस
C. जर्मनी
D. चीन
Answer: D
Explanation: चीन द्वारा DAMPLE (Dark Matter Particle Explorer) सैटेलाइट को विकसित किया गया है। इस सैटैलाइट को चीनी भाषा में 'Wukong' के नाम से भी जाना जाता है। इसे Long March 2D रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया था। यह सैटेलाइट अपनी कार्यक्षमता की लंबी अवधि और नया डेटा रिलीज करने के कारण चर्चा में रहा है।
10) हॉल ही में खबरों में रही, ''मैग्डेलेना नदी'' किस देश में बहती है?
A. वियतनाम
B. कंबोडिया
C. कोलंबिया
D. ब्राजील
Answer: C
Explanation: कोलंबिया की मैग्डेलेना नदी (Magdalena River) खतरनाक 'कोकीन हिप्पो (Cocaine Hippo) के कारण चर्चा में रहा है। कोलंबियाई सरकार ने इनकी बढ़ती आबादी को रोकने के लिए करीब 80 हिप्पोस को मारने की योजना को मंजूरी दी है। रिलायंस इंस्डस्ट्रीज के अनंत अंबानी ने अपने प्रोजेक्ट 'वंतारा'(VANTARA) के जरिए इन 80 हिप्पोस को गुजरात लाने का प्रस्ताव दिया है।
Download 08 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply