05 September 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi With Explanation | MPPSC, MPESB, MP Police
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हाल ही में किस देश द्वारा RS-24 Yars अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया गया है?
A. रूस
B. फ्रांस
C. जापान
D. अमेरिका
Answer: A
Explanation: रूस RS-24 Yars नामक Intercontinental Ballistic Missile (ICBM) का सफल परीक्षण किया गया है। Yars प्रणाली रूस की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले प्रमुख हथियारों में गिनी जाती है। इसे मोबाइल लॉन्चर के माध्यम से भी तैनात किया जा सकता है, जिससे इसकी गतिशीलता बढ़ जाती है। ICBM सामान्यतः हजारों किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य तक पहुंचने के लिए डिजाइन की जाती हैं।
2) हॉल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘शिव प्रसाद चमोली’ को Tenzing Norgay National Adventure Award 2024 देने की घोषणा की गई है?
A. पंचायती राज मंत्रालय
B. युवा मामले और खेल मंत्रालय
C. जल शक्ति मंत्रालय
D. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
Answer: B
Explanation: युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा शिव प्रसाद चमोली को Tenzing Norgay National Adventure Award 2024 की Lifetime Achievement श्रेणी के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार के माध्यम से ऐसे खिलाड़ियों और साहसिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। यह पुरस्कार भारत में साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। पुरस्कार का नाम प्रसिद्ध पर्वतारोही तेनजिंग नॉर्गे के नाम पर रखा गया है।
3) हॉल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किस शहर में किया है?
A. इंदौर
B. मुंबई
C. लखनऊ
D. पटना
Answer: C
Explanation: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। रानी अवंतीबाई लोधी का नाम 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रमुख महिला योद्धाओं में लिया जाता है। उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और अपने साहस तथा नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं।
4) हॉल ही मे भारत की मेजबानी में वर्ष 2026 विश्व पैरा-तीरंदाजी श्रृंखला कहाँ आयोजित की जाएगी?
A. भुवनेश्वर
B. गुवाहाटी
C. चेन्नई
D. अहमदाबाद
Answer: D
Explanation: भारत के अहमदाबाद शहर द्वारा वर्ष 2026 में World Archery Para Series की मेजबानी की जा रही है। यह पैरा तीरंदाजी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है। यह आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में 5 से 9 सितंबर 2026 तक सबरमती रिवरफ्रंट पर किया जा रहा है। भारत पहली बार देश World Archery Para Series की मेजबानी कर रहा है। अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता 2026 श्रृंखला का तीसरा चरण है।
5) हाल ही में ISRO द्वारा जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करने वाला भारत के किस पहले इमेजिंग सैटेलाइट को GSLV-F17 रॉकेट से लॉन्च किया गया है?
A. EOS-04
B. EOS-05
C. EOS-06
D. EOS-07
Answer: B
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसरो जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से काम करने वाला भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 को GSLV-F17 रॉकेट से लॉन्च किया है। EOS-05 भारत का पहला ऐसा इमेजिंग अर्थ-ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है, जिसे Geosynchronous Orbit से पृथ्वी के अवलोकन के लिए डिजाइन किया गया है। GSLV-F17, GSLV की 19वीं उड़ान है। GSLV भारत के भारी उपग्रहों को उच्च कक्षाओं तक पहुंचाने के लिए विकसित प्रमुख प्रक्षेपण यान है।मिशन में EOS-05 को Sub-Geosynchronous Transfer Orbit (Sub-GTO) में स्थापित किया गया।
6) हाल ही में किससे द्वारा भारत के पहले “Green Forge” Complex का उद्घाटन पंजाब के मोहाली में किया गया है?
A. अमित शाह
B. नरेंद्र मोदी
C. जितेंद्र सिंह
D. अश्विनी वैष्णव
Answer: C
Explanation: भारत में कृषि जैव-प्रौद्योगिकी से जुड़े अनुसंधान को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पंजाब के मोहाली स्थित BRIC-NABI (National Agri-food & Biomanufacturing Institute) में “Green Forge” Complex का उद्घाटन किया। यह सुविधा नियंत्रित पर्यावरण में पौधों और फसलों पर वैज्ञानिक परीक्षण करने में मदद करेगी। यह सुविधा BioE3—Biotechnology for Economy, Environment and Employment पहल से भी जुड़ी है। विशेष रूप से GM Crops से संबंधित अनुसंधान में ऐसी नियंत्रित सुविधाएं काफी उपयोगी होती हैं।
7) हाल ही में भारत ने किस परियोजना पर रोक संबंधी हेग स्थित Court of Arbitration के फैसले को खारिज किया?
A. सिंधु हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट
B. सालाल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट
C. रटले हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट
D. तीस्ता बैराज परियोजना
Answer: C
Explanation: जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर विकसित की जा रटले हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना भारत-पाकिस्तान के बीच Indus Waters Treaty से जुड़े विवाद के संदर्भ हेग स्थित Court of Arbitration में इस परियोजना के डिजाइन और निर्माण से संबंधित मुद्दे उठाए गए। भारत ने इस Court of Arbitration की अधिकारिता और निर्णय को स्वीकार नहीं किया तथा इसे अपनी संप्रभुता से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप माना। चिनाब नदी सिंधु नदी प्रणाली का हिस्सा है और इसके जल का उपयोग भारत तथा पाकिस्तान के बीच संधि के प्रावधानों से जुड़ा हुआ है।
8) हॉल ही में किस डिजिटल भुगतान कंपनी ने फीचर फोन यूजर्स के लिए “UPI 123Pay” लॉन्च किया है?
A. पेटीएम
B. गूगल पे
C. एयरटेल पे
D. फोन पे
Answer: D
Explanation: भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान कंपनी PhonePe ने डिजिटल भुगतान को केवल स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं तक सीमित न रखते हुए PhonePe ने फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए UPI 123Pay सेवा पेश की है। इसका प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण और कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में Internet connection के बिना भी UPI payments किए जा सकें। PhonePe के अनुसार इसकी तकनीक SMS-based architecture पर आधारित है, जिससे सीमित 2G connectivity वाले क्षेत्रों में भी भुगतान संभव हो सकेगा।
9) हॉल ही में किस राज्य के काकतीय काल के मंदिर ‘गोल्लाला गुड़ी’ को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया है?
A. असम
B. नागालैंड
C. मेघालय
D. तेलंगाना
Answer: D
Explanation: तेलंगाना के मुलुगु क्षेत्र में स्थित काकतीय काल से संबंधित गोल्लाला गुड़ी मंदिर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने इसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित (Monument of National Importance) किया है। यह मंदिर UNESCO World Heritage Site काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर (रामप्पा मंदिर) के निकट स्थित है जिसे काकतीय शासकों ने दक्षिण भारत में मंदिर वास्तुकला और कला के विकास में विशेष योगदान दिया था। यह एक त्रिकूटालय (Trikutalaya) है, जिसमें पूर्व दिशा की ओर मंडप तथा तीन गर्भगृह हैं।
10) हॉल ही में किस राज्य के शिवपुरी में 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की आधारशिला रखी गई है?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तरप्रदेश
C. राजस्थान
D. हरियाणा
Answer: A
Explanation: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भारत के 7वें Postal Training Centre की आधारशिला रखी गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2 सितंबर 2026 को इसकी आधारशिला रखी। यह केंद्र डाक विभाग में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तकनीकों तथा आधुनिक डाक सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण देने में में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह केंद्र Department of Posts के आधुनिकीकरण और technology-enabled citizen-centric services की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply