/*
Template Name: Daily/Monthly MCQ Post Template
Template Post Type: post
*/
?>
04 June 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MP Police, MPESB - Madhya Pradesh - All Current Affairs
04 June 2026 MP Current Affairs MCQ in Hindi with Explanation | MPPSC, MP Police, MPESB
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस देश द्वारा बायोडिग्रेडेबल फिल्टर 'प्लास-स्टिक' के लिए तीन भारतीयों को 'The Earth Prize 2026' प्रदान किया गया है?
A. सिंगापुर
B. स्विट्जरलैंड
C. इंडोनेशिया
D. थाईलैंड
Answer: B
Explanation: स्विट्जरलैंड की गैर-लाभकारी संगठन 'द अर्थ फाउंडेशन' द्वारा वर्ष 2026 के लिए एशिया क्षेत्र के विजेता के रूप में तीन भारतीय छात्र 'विवान छावछरिया, अरियाना अग्रवाल, और अव्याना मेहता' को बायोडिग्रेडेबल फिल्टर 'प्लास-स्टिक' के निर्माण के लिए 'The Earth Prize 2026' प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार पर्यावरण स्थिरता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी वैश्विक प्रतियोगिता है, जो 13 से 19 वर्ष के युवाओं के लिए आयोजित की जाती है।
2) हॉल ही में भारत के किस पड़ोसी देश में 'पद्मा बैराज परियोजना' को मंजूरी प्रदान की गई है?
A. श्रीलंका
B. भूटान
C. बाग्लादेश
D. मालदीव
Answer: C
Explanation: बांग्लादेश सरकार ने महत्वाकांक्षी परियोजना 'पद्मा बैराज परियोजना' को मंजूरी प्रदान की है, यह परियोजना पद्मा नदी (जिसे भारत में गंगा नदी कहा जाता है) में अनुमानित लागत लगभग 2.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ विकसित की जाएगी। यह भारत और बांग्लादेश के बीच 1996 में हुई 'गंगा जल बंटवारा संधि' के तहत किया जा रहा है।
3) हॉल ही में भारत और चीन के बीच "WMCC की 35वीं बैठक कहां आयोजित की गई है?
A. नई दिल्ली
B. बीजिंग
C. मुंबई
D. बेंगलुरू
Answer: B
Explanation: भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर 'परामर्श और समन्वय के कार्यकारी तंत्र (WMCC) की 35वीं बैठक चीन के बींजिंग में आयोजित की गई, जिसमें भारत के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सुजीत घोष (संयुक्त सचिव- पूर्वी एशिया, विदेश मंत्रालय) और चीनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख 'हू यानकी' शामिल हुए। इस बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति व स्थिरता बनाए रखने की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
4) हॉल ही में पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी 'लॉजिस्टिक पोर्ट परफॉरमेंस इंडेक्स 'रिपोर्ट के अनुसार ड्राई बल्क श्रेणी में शीर्ष स्थान किसने प्राप्त किया?
A. मुंद्रा पोर्ट
B. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
C. कांडला पोर्ट
D. पारादीप पोर्ट
Answer: D
Explanation: भारत सरकार के पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी 'लॉजिस्टिक पोर्ट परफॉरमेंस इंडेक्स 2024-25'रिपोर्ट के अनुसार ड्राई बल्क श्रेणी में ओडि़शा स्थित पारादीप पोर्ट अथॉरिटी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस रिपोर्ट में पारादीप पोर्ट अथॉरिटी ने 5 मिलियन टन से अधिक ड्राई बल्क कार्गो का रिकार्ड प्रबंधन किया। इन ड्राई बल्क में कोयला, लौह अयस्क और अन्य सूखा माल शामिल है। जबकि Liquid Bulk Category में गुजरात का सिक्का पोर्ट एंड टर्मिनल्स शीर्ष स्थान पर रहा, वहीं कंटेनर कार्गो श्रेणी में अदानी समूह का मुद्रा पोर्ट शीर्ष स्थान पर रहा है।
5) हॉल ही में कोसोवो वर्ल्ड टेबल टेनिस में सीनियर सिंगल्स का खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी कौन बनी है?
A. श्रीजा अकुला
B. दिव्यांशी भौमिक
C. भाविना पटेल
D. अहिका मुखर्जी
Answer: B
Explanation: कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना में आयोजित वर्ल्ड टेबल टेनिस फीडर सीरीज में 15 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी दिव्यांशी भौमिक सीनियर सिंगल्स का खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में चीनी ताइपे की ये यी-तियान को हराया। इसके बाद दिव्यांशी भौमिक जापान की मिवा हारिमोटो के बाद दुनिया में यह खिताब जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई है।
6) हॉल ही में भारत का कौन सा शहर दूसरी 'BRICS संस्कृति कार्य समूह' की बैठक की मेजबानी करेगा ?
A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. वाराणसी
D. बेंगलुरू
Answer: C
Explanation: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में दूसरी 'BRICS संस्कृति कार्य समूह' (BRICS Culutre Working Groud- CWG) की बैठक 04-05 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता विवेक अग्रवाल (सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के द्वारा की जाएगी। इस बैठक में सभी 11 पूर्ण सदस्य देशों के वरिष्ठ राजनायिक, नीति निर्माता और सांस्कृतिक विशेषज्ञ भाग ले रहे है। पहली संस्कृतिक कार्य समूह की बैठक वर्चुअल रूप से नई दिल्ली से संचालित किया गया था।
7) हॉल ही में पीएम-सेतु योजना के तहत उद्योग-संचालित मॉडल शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा बन गया है?
A. तेलंगाना
B. राजस्थान
C. तमिलनाडु
D. आंध्रप्रदेश
Answer: D
Explanation: कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के PM-SETU योजना के तहत देश के पहले प्रोजेक्ट को मंजूदी प्रदान कर दी गई है। आंध्रप्रदेश उद्योग-संचालित मॉडल शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके तहत आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम ITI क्लस्टर को अपग्रेड किया जा रहा है, जो अन्य सरकारी ITIs के लिए हब के रूप में काम करेगा।
8) हॉल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस देश को बच्चों के खिलाफ संघर्षो में मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए वैश्विक ब्लैकलिस्ट में शामिल किया है?
A. अमेरिका
B. ईरान
C. रूस
D. यूक्रेन
Answer: C
Explanation: संयुक्त राष्ट्र (UN) ने सुरक्षा परिषद को सौपीं जाने वाली विशेष वार्षिक रिपोर्ट में ''चिन्ड्रन एंड आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट'' में बच्चों के खिलाफ संघर्षो में मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए रूस और इजराइल को वैश्विक स्तर पर 'लिस्ट ऑफ शेम'' या 'वैश्विक ब्लैकलिस्ट' में शामिल किया है। UN ने रूस की सेना को बच्चों की सुरक्षा करने में विफल रहने और उनके अधिकारों के हनन के लिए इस सूची में शामिल किया है, जबकि UN ने पहली बार इस सूची इजराइल के रक्षा बलों को 'गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक में चल रहे सैन्य अभियानों के दौरान बच्चों की मौत और स्कूलों पर हमले के लिए इस सूची में शामिल किया है।
9) हॉल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 'आदर्श शहर समृद्धि योजना' शुरू करने की घोषणा की गई है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. छत्तीसगढ़
D. महाराष्ट्र
Answer: C
Explanation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के छोटे और उभरते शहरी केंद्रों के नियोजित और संतुलित विकास के लिए 'आदर्श शहर समृद्धि योजना' की शुरू करने की घोषणा की गई है। यह योजना छत्तीसगढ़ की ही 'मुख्यमंत्री नगरोन्थान योजना' के तर्ज पर बनाई जा रही है, जो शहरो के बुनियादी ढांचों के साथ मूलभूत सुविधाएं, स्मार्ट और आधुनिक सुविधाएं, सामाजिक एवं पर्यावरण विकास के व्यापाक बदलाव पर भी केंद्रित है।
10) हॉल ही में भारत ने किस वैश्विक संगठन के बीच हस्ताक्षरित 'वस्तुओं के व्यापार समझौते' की समीक्षा वार्ता आयोजित की है?
A. यूरोपियन यूनियन
B. ब्रिक्स
C. ASEAN
D. G-20
Answer: C
Explanation: भारत और आसियान समूह के बीच वस्तुओं के व्यापार पर मूल समझौता 2009 (ASEAN India Trade in Goods Agreement- AITIGA) की हाल ही में 15 वर्ष बाद समीक्षा वार्ता आयोजित की गई, जहां इस समझौते को अपग्रेड करने पर चर्चा हुई, जो एक नए रणनीतिक समझौते के रूप में सामने आएगा। समीक्षा के दौरान पिछले 15 वर्षों में भारत और आसियान देशों के साथ व्यापार घाटा लगातार बढ़ता जा रहा था। इस वार्ता के दौरान समझौते को आधुनिक और संतुलित बनाने के लिए कई बदलाव किए जाएगे।
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply