04 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi | UPSC, SSC, Railway | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में केंद्र सरकार ने किस आयोग की सलाह पर NCERT को 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' का दर्जा प्रदान किया है?
A. के.कस्तूरीरंजन समिति
B. राष्ट्रीय ज्ञान आयोग
C. जे.एस. वर्मा समिति
D. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)
Answer: D
Explanation: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर National Council of Educational Research and Training (NCERT) को 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' का दर्जा प्रदान किया है। डीम्ड़ यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त होने के बाद NCERT को विश्वविद्यालय की तरह काम करने की आजादी मिलेगी। जनवरी 2026 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसे केंद्र सरकार ने अंतिम रूप देकर लागू कर दिया है।
2) हॉल ही में किसे 'भारत जनगणना 2027' के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?
A. आदित्य धर
B. मीराबाई चानू
C. सुदर्शन पटनायक
D. अक्षय कुमार
Answer: C
Explanation: गृह मंत्रालय द्वारा सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को 'भारत जनगणना 2027' के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को देश की पहली डिजिटल जनगणना में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। 2014 में पद्म श्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित सैंड कलाकार है।
3) हॉल ही में ISRO द्वारा 'मिशन मित्र' (Mission MITRA) कहां शुरू किया गया है?
A. श्रीनगर
B. लद्दाख
C. नई दिल्ली
D. बेंगलुरू
Answer: B
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (ISRO) द्वारा लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में 'मिशन मित्र' (Mission MITRA) शुरू किया है। Mission MITRA का Full Form है: Mapping of Interoperable Traits & Reliability Assessment है। यह मिशन 'गगनयान मिशन' में अंतरिक्ष जाने वाले यात्रियों को अंतरिक्ष का वास्तविक अनुभव प्रदान करने के लिए किया जा रहा है, जिसमें वहा होने वाली समस्याओं, चुनौतियों और वहा के वातावरण के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि गगनयान मिशन के मानव अंतरिक्ष यात्रियों को एक उन्नत क्रू सुरक्षा प्रणाली विकसित की जा सके।
4) हॉल ही में खबरों में रहा, माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना किस राज्य में स्थित है?
A. कर्नाटक
B. अरुणाचल प्रदेश
C. राजस्थान
D. मध्यप्रदेश
Answer: C
Explanation: परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) ने राजस्थान के माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए खुदाई (Excavation) को मंजूरी दी है। इस ऊर्जा परियोजना में 700 MW के 04 रिएक्टरर्स लगाए जाएंगे, इस परियोजना की कुल कैपासिटी 2800 मेगावाट है। इस प्लांट को अनुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड के द्वारा बनाया जा रहा है।
5) हॉल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी '20 Cities Towards Zero Waste' पहल की पहली सूची में भारत के किस शहर को शामिल किया गया है?
A. वर्कला
B. सूरत
C. तिरुवंतपुरम्
D. चेन्नई
Answer: A
Explanation: संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी '20 Cities Towards Zero Waste' पहल की पहली सूची में भारत के केरल राज्य के कोस्टल सिटी वर्कला को शामिल किया गया है। इस पहल का नेतृत्व UN Secretary General's Advisory Board on Zero Waste द्वारा किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के 20 शहरों को पहचानना और सम्मानित करना है, जो Waste Reduction और Circular Economy को बढ़ावा देने में बेहतरीन इनोवेशन और लीडरशिप दिखा रहे है। दुनिया के टॉप 20 शहरों की सूची में भारत के शहर का नाम आना एक बड़ी उपलब्धि है।
6) हॉल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने Asian Squash Federation (ASF) Awards 2025 का खिताब जीता है?
A. हरिंदर संधू
B. सौरव घोषाल
C. अभय सिंह
D. रमित टंडन
Answer: C
Explanation: Asian Squash Federation (ASF) ने 2025 के लिए वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की है। जहां पुरुष कटेगरी में भारत के अभय सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए Dato Alex Lee Award का खिताब प्रदान किएया जाएगा है। वहीं महिला अंडर-19 कटेगरी में यह खिताब अनाहत सिंह को हस्सान मूसा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवार्ड की औपचारिक समारोह मई 2026 में चीन में आयोजित की जाएगी।
7) हॉल ही में किसे 'मंगोलिया' के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है?
A. खुरेलसुख उखना
B. उचरल न्याम-ओसोर
C. जंडनशाटर गोम्बोजेव
D. लवसन्नामसराय ओयुन एर्डेन
Answer: B
Explanation: उचरल न्याम-ओसोर को मंगोलिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। उन्होंने जंडनशाटर गोम्बोजेव का स्थान लिया है, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों और विधायी गतिरोध के कारण अपना इस्तीफा दे दिया था। उचरल न्याम-ओसोर 9 महीनें में देश के तीसरे प्रधानमंत्री बने है, इससे पहले वह देश के डिजिटल डेवलपमेंट मिनिस्टर और संसद के स्पीकर रह चुके है। उचरल न्याम-ओसोर का संबंध Mangolian People's Party (MPP) से है।
8) हॉल ही में किस शहर में पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत "Maati-9 Festival" का आयोजन किया गया?
A. श्रीनगर
B. मुंबई
C. नई दिल्ली
D. बेंगलुरू
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली के गांधी दर्शन परिसर, राजघाट में पूर्वांचल महोत्सव "Maati-9 Festival" का आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक महोत्सव पूर्वांचल की कला, खान-पान, पर्यटन और पंरपराओं को प्रोत्साहित करता है। इस महोत्सव की थीम "Maati" रखी गई है। जिसका उद्देश्य युवाओं को उनकी सांस्कृतिक जड़ो से जोड़ना और विरासत का संरक्षण करना है।
9) हॉल ही में नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025 में किस राज्य का 'सिपाहीजाला जिला पंचयात ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया?
A. तेलंगाना
B. राजस्थान
C. कर्नाटक
D. त्रिपुरा
Answer: D
Explanation: पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) द्वारा नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार 2025 (NDPSVP) में त्रिपुरा का 'सिपाहीजाला जिला पंचयात ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है।
10) हॉल ही में NASA के चंद्रमा फ्लाईबाय मिशन "Artemis II" के लिए चुनी गई पहली महिला कौन है?
A. क्रिस्टीना कोच
B. सुनीत विलियम्स
C. सिरीशा बांदला
D. जेरेमी हैनसेन
Answer: A
Explanation: NASA के चंद्रमा फ्लाईबाय मिशन "Artemis II" की चार सदस्यीय टीम में शामिल अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली महिला बनने वाली है। यह चंद्रमा फ्लाईबाय मिशन Artemis II" का दूसरा चरण है, जिसके तहत Spacecraft चंद्रमा पर लैंड नहीं करेगा, बल्कि उसके चारो ओर घूमकर Lunar Orbit वापस धरती में आ जाएगा। क्रिस्टीना कोच इस मिशन में शामिल पहली महिला अंतरिक्ष यात्री है, जो चंद्रमा के पास जाएगी। इससे पहले क्रिस्टीना International Space Station पर 328 दिन बिताकर सबसे लंबी एकल अंतरिक्ष यात्रा का रिकार्ड बनाया था।
Download 04 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply