03 March 2026 Daily Current Affairs Quiz in hindi (MCQ + PDF) UPSC , SSC, Railway
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में 'विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस' कब मनाया गया है?
A. 01 मार्च
B. 02 मार्च
C. 03 मार्च
D. 27 फरवरी
Answer: A`
Explanation: अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा वर्ष 1990 से प्रत्येक वर्ष 01 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जनता को नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना है। इस वर्ष की थीम "Managing Environment Risk for a Resilient and Sustainable Futue"रखी गई है।
2) हॉल ही में खबरों में रही, "CM-302 मिसाइल'' किस देश के द्वारा विकसित की गई है?
A. भारत
B. चीन
C. रूस
D. फ्रांस
Answer: B
Explanation: चीन की प्रमुख रक्षा कंपनी China Aerospace Science and Industry Corporation (CASIC) द्वारा "CM-302 मिसाइल'' को विकसित किया गया है। यह एक सुपरसोनिक एंटीशिप क्रूज मिसाइल है, जो मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय रक्षा बाजार में निर्यात के लिए बनाई गई है, जो चीन की प्रसिद्ध YJ-12 मिसाइल का Export Versioon है। रणनीतिक महत्व की दृष्टि से चीन इस मिसाइल की तुलना भारत और रूस के संयुक्त 'ब्रम्होस' मिसाइल से करते है, जो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक सस्ता विकल्प है।
3) हॉल ही में 'अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी' को किस देश का अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है?
A. ईरान
B. अफगानिस्तान
C. सीरिया
D. बेलारूस
Answer: A`
Explanation: ईरानी सुप्रीम लीडर आयततुल्लाह खामेनेई की अमेरिका-इज़राइल हवाई हमले में मौत के बाद ईरान की संवैधानिक परिषद ने धर्मगुरू अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को सुप्रीम लीडर नियुक्त किया है। उनका कार्य सर्वोच्च नेता की शक्तियों और कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा, जब तक असेंबली नए नेता का चुनाव नहीं कर लेती।
4) हॉल ही में किस संगठन ने पेरिस समझौते के तहत पहले कार्बन क्रेडिट को मंजूरी दे दी है?
A. WTO
B. IMF
C. UNO
D. WEF
Answer: C
Explanation: वैश्विक जलवायु शासन में कार्बन व्यापार प्रणाली की औपचारिक शुरूआत की है। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का फ्रेमवर्क कान्वेंशन (UNFCCC) ने पेरिस समझौते के तहत पेरिस समझौता ऋण तंत्र के अंतर्गत पहले कार्बन क्रेडिट को स्वीकृत दी है। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करना और वनों की रक्षा करना है।
5) हॉल ही में किस देश के साथ NPCI इंटरनेशनल UPI और MASAV के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किया है?
A. स्विट्जरलैंड
B. ब्राजील
C. कनाड़ा
D. इज़राइल
Answer: D
Explanation: भारत और इज़राइल के बीच प्रमुख डिजिटल अवसंरचना की दिशा में भारत की NCPI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और इ़ज़राइल की केंद्रीय भुगतान संस्था (MASAV) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस रणनीतिक साझेदारी से दोनों देशों के बीच वैश्विक मंच पर डिजिटल सहयोग और नवाचार के नए मानक भी स्थापित करेगी।
6) हॉल ही में किस देश की खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (SFDA) ने 'पोल्ट्री आयात' पर प्रतिबंध लगा दिया है?
A. ईरान
B. सऊदी अरब
C. बांग्लादेश
D. चीन
Answer: B
Explanation: सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से सऊदी खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (SFDA) ने 40 देशों से 'पोल्ट्री आयात' पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला सऊदी अरब की सरकार ने वैश्विक महामारी संबंधी अपडेट और एवियन इन्फ्लुएंजा के अंतर्गत लिया गया है। इसमें भारत, चीन, बांग्लादेश, यूके, जर्मनी , जापान समेंत 40 देश शामिल है।
7) हॉल ही में किस संस्था द्वारा भारत का पहला व्यापक कार्बन-ट्रेडिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है?
A. ISA
B. NITI आयोग
C. पर्यावरण मंत्रालय
D. ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE)
Answer: D
Explanation: ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम (CCTS) के तहत भारत अपने पहले व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम को शुरू करने किया है। भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम के पहले फेज में लगभग 490 इंडस्ट्रियल यूनिट्स शामिल किया है। इसके पहले फेज में स्टील और फार्टिलाइज़र सेक्टर को शामिल किया गया है।
8) हॉल ही में कौन महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनी है?
A. स्मृति मंधाना
B. एलीसे पेरी
C. मिताली राज
D. हरमनप्रीत कौर
Answer: D
Explanation: भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौन दुनिया की सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने कुल 356वां मैच खेलकर रिकार्ड मनाया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के 355 मैच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
9) हॉल ही में विवादों के रहा 'ताकेशिमा द्वीप' किस महासागर में स्थित है?
A. हिंद महासागर
B. प्रशांत महासागर
C. आर्कटिक महासागर
D. अटलांटिक महासागर
Answer: B
Explanation: प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग के जापान सागर में स्थित 'ताकेशिमा द्वीप' में है। दक्षिण कोरिया ने जापान द्वारा आयोजित 'ताकेशिमा दिवस' कार्यक्रम का विरोध किया, क्योकि यह वर्तमान में साऊथ कोरिया के नियंत्रण में है। 'ताकेशिमा द्वीप' जापान सागर में स्थित छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। जापान इसे 'ताकेशिमा' कहता है, जबकि दक्षिण कोरिया इसे 'डोकडो' कहता है।
10) हॉल ही में किस राज्य में 'Zomi National Day' किस राज्य में आयोजित किया गया?
A. महाराष्ट्र
B. मणिपुर
C. कर्नाटक
D. केरल
Answer: B
Explanation: जोमी समुदाय द्वारा प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को 'Zomi National Day' का आयोजित किया जाता है। मणिपुर के चुराचंदपुर में आयोजित कार्यक्रम जोमी समुदाय द्वारा उनकी पहचान और समृद्ध परंपरा का परिचय दिया। पहली बार यह 1970 में मनाया गया था, जो जोमी समुदाय के राजनीतिक संस्कृतिक आंदोलन से जुड़ा है।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply