03 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi | UPSC, SSC, Railway | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में वैश्विक इंटरनेट प्रदाता कंपनी STARLINK ने किस राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए समझौता किया है?
A. बिहार
B. असम
C. मेघालय
D. त्रिपुरा
Answer: C
Explanation: मेघालय सरकार ने राज्य के दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए वैश्विक इंटरनेट प्रदाता कंपनी STARLINK इंडिया के साथ एक समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए है। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के . संगमा ने राज्य के दुर्गम और दूरदराज इलाकों तक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में इस समझौते से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।
2) हॉल ही में 'विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026' कब मनाया गया है?
A. 31 मार्च
B. 01 अप्रैल
C. 02 अप्रैल
D. 03 अप्रैल
Answer: C
Explanation: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2007 में हुई घोषणा के बाद प्रत्येक वर्ष 02 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसके कठनाईयों और इलाज के बारे में बताना है। वर्ष 2026 में इस दिवस की थीम 'ऑटिज्म और मानवता: हर जीवन का मूल्य है' रखी गई है।
3) हॉल ही में किस स्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW) को भारतीय नौसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है?
A. INS कावेरी
B. INS मालवन
C. INS संशोधक
D. INS कृष्णा
Answer: B
Explanation: भारतीय नौसेना के बेड़े के विस्तार की योजना के तहत स्वदेशी रूप से निर्मित INS मालवन नौसेना में आधिकारिक रूप से सौप दिया गया है। यह अगली पीढ़ी के पनडुब्बी रोधी पोत है, जो भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाता है। आईएनएस मालवन के शामिल होने के बाद आठ एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट्स (ASW-SWC) श्रेणी में INS माहे के बाद यह दूसरा जहाज है। इस श्रृंखला में आने वाले जहाज़ में मांगरोल, मालपे, मुल्की, मुनरो, मक्का, मांडवी शामिल है।
4) हॉल ही में किसे भारतीय सेना का उपसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है?
A. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ
B. लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन
C. लेफ्टिनेंट जनरल वीएबी कृष्णन
D. लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह
Answer: A
Explanation: भारतीय सेना के दक्षिणी कमान के जनरल कमांडिंग ऑफिसर इन चीफ रहे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का नया उपसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके है। इनके अतिरिक्त भारतीय सेना ने लेफ्टि. जनरल संदीप जैन को दक्षिणी कमान की जिम्मेदारी सौपी है, लेफ्टि जनरल वीएमबी कृष्णन को पूर्वी कमान की जिम्मेदारी सौपी है और लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह को पश्चिमी कमान की जिम्मेदारी सौपी है। इन सभी सैन्य अधिकारियों ने 01 अप्रैल 2026 से अपना पदभार ग्रहण किया है।
5) हॉल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कब अपना 91वां स्थापना दिवस मनाया है?
A. 31 मार्च
B. 01 अप्रैल
C. 02 अप्रैल
D. 03 अप्रैल
Answer: B
Explanation: भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना Reserve Bank of India Act 1934 के तहत 01 अप्रैल 1935 को की गई। 2026 में RBI अपना 91वां स्थापना दिवस मना रहा है। RBI की स्थापना 1926 के हिल्टन यंग आयोग की सिफारिशों के आधार पर किया गया। इसके प्रथम गवर्नर, सर ऑस्बोर्न स्म्थि थे, एवं पहले भारतीय गवर्नर, सर सी.डी देशमुख थे। RBI मुख्य काम मौद्रिक प्राधिकरण, वित्तीय प्रणाली का नियामक और पर्यवेक्षक, विदेशी मुद्रा प्रबंधक और देश की विकासात्मक भूमिका निभाना है।
6) हॉल ही में खबरों में रहा, क्लोडोमिरो पिकाड़ो संस्थान द्वारा विकसित 'ICP ऐप' किससे संबंधित है?
A. सांप पहचानने वाला ऐप
B. ऊर्जा संधारण के लिए ऐप
C. रेलवे प्रबंधन का एआई ऐप
D. मिसाइल प्रबंधक ऐप
Answer: A
Explanation: उत्तरी अमेरिका में स्थित देश कोस्टा रिका ने वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा के दृष्टिगत 'ICP ऐप' नामक एक अभिनव मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। ICP ऐप को कोस्टा रिका के क्लोडोमिरो पिकाड़ो संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य कोस्टा रिका में पाए जाने वाले ज़हरीले सांपों की पहचान कर सके और साथ ही गैर जहरीले सॉपों की सत्यापित वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराएगा।
7) हॉल ही में किसे 'नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नए डायरेक्टर जनरल के रूप मे नियुक्त किया गया है?
A. ओमप्रकाश रावत
B. इलैयाराजा टी.
C. जॉर्ज पुकाडिल
D. वीर विक्रम यादव
Answer: D
Explanation: ओडि़शा कैडर के 1996 बैच के आईएएस आधिकारी वीर विक्रम यादव को 'नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नए डायरेक्टर जनरल के रूप मे नियुक्त किया गया है। उन्होंने IAS फैज़ अहमद किदवई का स्थान लिया है, जिन्हें हाल ही में 'कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग' (DOPT) का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
8) हॉल ही में किस भारतीय लेखिका को 'National Book Critics Circle Award 2025 से सम्मानित किया गया है?
A. ममता कालिया
B. अरुंधति रॉय
C. अनीता देसाई
D. सुधा मूर्ति
Answer: B
Explanation: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के प्रतिष्ठित National Book Critics Circle Award (NBCC) 2025 से Autobiography श्रेणी में भारतीय लेखिका अरुधति रॉय को सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उनकी पुस्तक "Memoir: Mother Mary Comes to Me" के लिए दिया गया है। इससे पहले अरुंधति रॉय को 1997 में उनके किताब "The God of small Things" के लिए 'बुकर प्राइज' मिला था।
9) हॉल ही में 'नागोया प्रोटोकॉल' के तहत IRCCs जारी करने में कौन सा देश विश्व में शीर्ष स्थान पर रहा है?
A. जापान
B. अमेरिका
C. भारत
D. फ्रांस
Answer: C
Explanation: पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, भारत 'नागोया प्रोटोकॉल' के तहत Internationally Recognized of Compliance (IRCCs) जारी करने में विश्व में शीर्ष स्थान पर रहा है। दुनिया में जारी कुल 6311 सर्टिफिकेट में से भारत ने 3561 प्रमाण पत्र जारी किए है। भारत के बाद फ्रांस दूसरे स्थान पर रहा है। नागोया प्रोटोकॉल एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है, जो 2010 में जापान के नागोया शहर में Convention on Biological Diversity के तहत बनाया गया है।
10) हॉल ही में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णा ने किस शहर में 'न्याय सेतु' AI चैटवॉट और इसके मॉस्कट 'Dishika' का अनावरण किया है?
A. चेन्नई
B. मुंबई
C. नई दिल्ली
D. बेंगलुरू
Answer: C
Explanation: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णा ने नई दिल्ली में 'न्याय सेतु' AI चैटवॉट और इसके आधिकारिक मॉस्कट 'Dishika' का अनावरण किया है। यह कार्यक्रम विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। इसे सूचना और आई.टी. मंत्रालय के तहत Digital India BHASHINI Divison (DIBD) द्वारा विकसित किया गया है।
Download 03 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply