02 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi । UPSC SSC Railway । Free PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में किस देश के सुप्रीम लीड़र 'अयातुल्ला अली खामेनेई' की हमले के दौरान निधन हो गया?
A. ईराक
B. सीरिया
C. ईरान
D. अफगानिस्तान
Answer: C
Explanation: इज़राइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि की गई है। इस खबर के बाद Middle East में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है।
2) हॉल ही में कौन सा देश HIV बचाव के लिए 'लेनाकापाविर' नामक मेडिसीन शुरू करने वाला पहला देश बना गया है?
A. ग्वाटेमाला
B. जिम्बांबे
C. रूस
D. भारत
Answer: B
Explanation: HIV संक्रमण से बचाव के लिए 'लेनाकापाविर' नामक मेडिसीन शुरू करने वाला जिम्बाब्वे पहला देश बना गया है। जिम्बाब्वे सरकार ने 'लेनाकापविर' मेडिसीन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह एक लंबे समय तक चलने वाली इंजेक्शन वाली दवा है, जिसे साल में केवल दो बार लेना होता है। यह दवाई दैनिक गोलियों की तुलना में अधिक प्रभावी और सुविधाजनक मानी जाती है।
3) हॉल ही में किसने 'कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026' में पुरूष एकल का खिताब जीत लिया है?
A. जैननिक सिनर
B. नोवाक जोकोविच
C. आर्थर फिल्स
D. कार्लोस अल्कराज
Answer: D
Explanation: स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने 2026 के 'कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट' में पुरूष एकल का खिताब जीत लिया है। फाइनल में फ्रांस के आर्थर फिल्स को हराया। अल्काराज के करियर का 26वां टूर-स्तरीय खिताब जीता है।
4) हॉल ही में 'पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026' का आयोजन कहां किया गया है?
A. लखनऊ
B. नई दिल्ली
C. मुंबई
D. बेंगलुरू
Answer: B
Explanation: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) द्वारा नई दिल्ली में 'पूसा कृषि विज्ञान मेला' 2026 का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य किसानों को खेती की नई तकनीकों , उन्नत बीजों और आधुनिक कृषि यंत्रों से रूबरू कराना है। इस वर्ष के मेले की थीम ' उन्नत कृषि और समृद्ध किसान' की अवधारणा पर रहा है।
5) हॉल ही में 'टीचर 2.0' (Teacher 2.0) ऐप किसके द्वारा लॉन्च किया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. धर्मेंद्र प्रधान
C. द्रौपदी मुर्मू
D. पियूष गोयल
Answer: B
Explanation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान द्वारा आधिकारिक तौर पर ''टीचर 2.0' (Teacher 2.0) ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक डिजिटल संसाधनों और नवाचारों को एकीकृत करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य भारत के शिक्षकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है।
6) हॉल ही में किस राज्य के 'पाकयोंग हवाई अड्डे' का नाम बदलकर 'त्रिलोचन पोखरेल' के नाम पर रखने की घोषणा की गई है?
A. तेलंगाना
B. आंध्रप्रदेश
C. सिक्किम
D. केरल
Answer: C
Explanation: केंद्र सरकार ने सिक्किम का पहला और एकमात्र ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा 'पाकयोंग हवाई अड्डे' का नाम बदलकर सिक्किम के पहले भारतीय स्वतंत्रता सेनानी 'त्रिलोचन पोखरेल' के नाम पर रखने की घोषणा की गई। उन्हें सिक्किम में अनुयायियों के बीच 'गांधी पोखरेल' के नाम से जाना जाता है।
7) हॉल ही में 'शून्य भेदभाव दिवस' (Zero Discrimination Day) कब मनाया गया है?
A. 01 मार्च
B. 02 मार्च
C. 28 फरवरी
D. 27 फरवरी
Answer: A`
Explanation: संयुक्त राष्ट्र के द्वारा एड्स कार्यक्रम (UNAIDS) के अंतर्गत हर साल 01 मार्च को दुनिया भर में 'शून्य भेदभाव दिवस' (Zero Discrimination Day) के रूप में मनाया जाता है। इसको आधिकारिक तौर पर 01 मार्च 2014 को पहली बार मनाया गया था। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर किसी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिले, चाहे उनकी उम्र, लिंग, राष्ट्रीयता, जातीयता, रंग, ऊंचाई, वजन, स्वास्थ्य या धर्म कुछ भी हो। इस वर्ष की थीम "Protecting Everyone's Rights" है।
8) हॉल ही में किस शहर में 'मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस' (MWC) 2026 शुरू किया गया है?
A. टोक्यों
B. न्यूयॉर्क
C. नई दिल्ली
D. बार्सिलोना
Answer: D
Explanation: दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल और टेक्नोलॉजी इवेंट 'मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस' (MWC) 2026 स्पेन के बार्सिलोना में शुरू किया गया है। इस साल के इवेंट के मुख्य आकर्षण का केंद्र 'Generative AI, 6G Technology, Sovereign AI और Advance Robotics पर केंद्रित है। इस इवेंट में भारत की तरफ से केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भारत का प्रतिनिधित्व करेंगें। इस वर्ष की मुख्य थीम " The IQ Era" रखी गई है।
9) हॉल ही में 'ट्यूलिप फेस्टिवल 2026 (Tulip Festival) का चौथा संस्करण किस शहर में हुआ है?
A. मुंबई
B. श्रीनगर
C. नई दिल्ली
D. नैनीताल
Answer: C
Explanation: नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) द्वारा 'ट्यूलिप फेस्टिवल 2026 (Tulip Festival) का चौथा संस्करण आयोजित किया गया। इस साल लगभग 5.5 लाख ट्यूलिप के फूल खिले हैं। इनमें से अधिकांश बल्ब (बीज) नीदरलैंड से आयात किए गए थे। ध्यान देवे, श्रीनगर में इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन स्थित है, जो एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गॉर्डन है।
10) हॉल ही में प्रोफेसर टी.के. उम्मन का निधन हो गया, उनका संबंध किस क्षेत्र से है?
A. अभिनेता
B. लेखक
C. समाजशास्त्री
D. पर्यावरणविद्
Answer: C
Explanation: भारत के प्रसिद्ध समाजशास्त्री एवं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जे.एन.यू.) के प्रोफेसर टी.के. उम्मन का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अंतर्राष्ट्रीय समाजशास्त्रीय संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे है, भारतीय समाजशास्त्रीय सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष, सच्चर समिति के सदस्य के साथ और विभिन्न पदों पर रहे है। वर्ष 2008 में उनके कार्यो को सम्मानित करने के लिए पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया था।
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply