02 April 2026 Current Affairs MCQ in hindi | UPSC, SSC, Railway | Download PDF
All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में कछुओं के संरक्षण के लिए चर्चित रहा, 'कोरिंगा वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है?
A. तेलंगाना
B. आंध्रप्रदेश
C. केरल
D. गोवा
Answer: B
Explanation: आंध्रप्रदेश के काकीनाडा के पास स्थित कोरिंगा वन्यजीव अभ्यारण्य, ओलिव रिडले (Olive Ridley) कछुओं के प्रजनन और संरक्षण के लिए चर्चा में रहा है। गोदावरी के मुहाने का यह हिस्सा समुद्री कछुओं के लिए सुरक्षित नेस्टिंग ग्राउंड प्रदान करता है। इन कछुओं को वन विभाग और स्थानीय समुदायों के सहयोग से बचाया और संरक्षित किया जाता है।
2) हॉल ही में किस देश ने 'जानफदा' (Janfada ) नामक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है?
A. भारत
B. इज़राइल
C. ईरान
D. तुर्की
Answer: C
Explanation: ईरान द्वारा जानफदा' (Janfada ) नामक एक मनोवैज्ञानिक और सैन्य तैयारी राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की भर्ती करना है, जो अपने प्राणो की आहुती देने को तैयार रहे। 'जानफदा' का फारसी में अर्थ है ''जीवन का बलिदान'। यह अभियान ईरान सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए एक SMS के माध्यम से शुरू किया गया है।
3) हॉल ही में किसे भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo का CEO नियुक्त किया गया है?
A. विलियम बॉल्श
B. पीटर एल्बर्स
C. राहुल भाटिया
D. देवेलिना डिसूजा
Answer: A
Explanation: इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के पूर्व डायरेक्टर जनरल 'विलियम वॉल्श' को भारत की सबसे प्रमुख एयरलाइन IndiGo का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उन्होनें अंतरिम सीईओ विजय भाटिया का स्थान लिया। विलियम वॉल्श का विमानन क्षेत्र में बहुत लंबा कॅरियर रहा है, उन्होंने एक पायलट के रूप में Aer Lingus में अपने करियर की शुरूआत की थी, 2001 में वह इसी कंपनी के सीईओ बने, इसके साथ ही इंटरेनशनल एयरलाइंस ग्रुप के गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
4) हॉल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा किस शहर में 'भवसागर' रेफरल सेंटर को 'राष्ट्रीय भंडार' के रूप में नामित किया गया है?
A. विशाखापत्तनम
B. कोच्चि
C. चेन्नई
D. मुंबई
Answer: B
Explanation: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले Centre for Marine Living Resources and Ecology द्वारा समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए और गहरे समुद्र के जीवों के संरक्षण के लिए कोच्चि में 'भवसागर' रेफरल सेंटर को 'राष्ट्रीय भंडार' के रूप में नामित किया गया है। इसे पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय द्वारा जैविक विविधता अधिनियम 2002 के तहत आधिकारिक तौर पर मान्यता प्रदान की गई है। इस भवसागर केंद्र का मुख्य उद्देश्य भारत की ब्लू इकॉनमी को मजबूत करना और समुद्री संसाधनों के सतत प्रबंधन में सहयोग करना है।
5) हॉल ही में किस स्वेदशी सर्वे पोत को भारतीय नौसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है?
A. INS कावेरी
B. INS अभिमन्यु
C. INS संशोधक
D. INS कृष्णा
Answer: C
Explanation: भारत की विस्तृत समुद्री सर्वेक्षण की क्षमता को बढाने और नेविगेशन सुरक्षा में सुधार के लिए स्वेदशी सर्वे पोत INS संशोधक को भारतीय नौसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है। INS संशोधक सर्वे क्लास का चौथा जहाज है, इसके पूर्व तीन जहाज (INS संधायक, INS निर्देशक, INS ईधक) को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन कर इस प्रोजेक्ट के तहत विकसित सभी चार पोतो को सौप दिया गया है।
6) हॉल ही में प्रोजेक्ट 17A के तहत विकसित किस स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है?
A. INS संधायक
B. INS निर्देशक
C. INS ईधक
D. INS दूनागिरी
Answer: D
Explanation: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा विकसित INS दूनागिरी को भारतीय नौसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है। इस स्वेदशी स्टील्थ फ्रीगेट को Project 17A के तहत नीलगिरी श्रेणी में विकसित किया है। प्रोजेक्ट 17A पहले के शिवालिक क्लास (प्रोजेक्ट 17A) का अगला चरण है।
7) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में केन्स सेमीकॉन (Kaynes Semicon) प्लांट का उद्घाटन किया है ?
A. तेलंगाना
B. आंध्रप्रदेश
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र
Answer: C
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सानंद जिले में Make in India & Make for the World पहल के तहत केन्स सेमीकॉन (Kaynes Semicon) प्लांट का उद्घाटन किया है। यह प्लांट भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में एक भरोसेमंद साझेदार के तौर पर स्थापित करेगा ,जिसका उद्देश्य भारत में मेक इन इंडिया को मजबूत करते हुए, सेमींकडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण करना है।
8) हॉल ही में किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी NASA द्वारा "Artemis II मिशन'' लॉन्च किया गया है?
A. फ्रांस
B. अमेरिका
C. जापान
D. रूस
Answer: B
Explanation: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA द्वारा चंद्रमा पर मानव की वापसी करने के उद्देश्य से "Artemis II मिशन'' लॉन्च किया गया है। "Artemis II मिशन'' Artemis कार्यक्रम के तहत पहला मानव युक्त मिशन है। जो Artemis I की सफल मानव रहित उड़ान के बाद आया। नासा द्वारा डिजाइन यह कार्यक्रम चांद पर इंसानों की लंबे समय तक मौजूदगी का हिस्सा है। इस मिशन में NASA द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट Space Launch System ( SLS) का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही ओरियन अंतरिक्ष यान का उपयोग किया गया है।
9) हॉल ही में किसे BRIC-NCCS का नया निदेशक नियुक्त किया गया है ?
A. डॉ थॉमस पुकाडिल
B. शर्मिला बापट
C. मनीषा इनामदार
D. जॉर्ज पुकाडिल
Answer: A
Explanation: बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च इनोवेशन काउंसिल - National Centre for Cell Science (BRIC-NCCS) के नए महानिदेशक के रूप में डॉ थॉमस पुकाडिल को नियुक्त किया गया है। यह संस्थान मुख्य रूप से कोशिका जीव विज्ञान और कैंसर अनुसंधान, जीव विज्ञान, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, ओमिक्स, सूक्ष्मजीव विज्ञान और स्टेम सेल अनुसंधान के क्षेत्र में समर्पित है। डॉ पुकाडिल से पूर्व मनीषा इनामदार ने अंतरिम निदेशक के रूप में कार्य किया था।
10) हॉल ही में आंध्रप्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित कर किसे नई राजधानी के रूप में मान्यता मिली है?
A. विशाखापत्तनम
B. अमरावती
C. कुरनूल
D. हैदराबाद
Answer: B
Explanation: आंध्रप्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक को लोकसभा में पारित कर, अमरावती को आधिकारिक तौर पर राज्य की राजधानी के रूप में मान्यता मिल गई है। 2014 में आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के विभाजन के बाद हैदराबाद को 10 साल के लिए दोनों राज्यों की साझा राजधानी बनाया गया था, बाद में राज्य सरकार ने तीन राजधानियों का प्रस्ताव रखा , जिससे कानूनी और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई । केंद्र के हस्तक्षेप के बाद इस नए संशोधन विधेयक के पारित होने के 'अमरावती' को आंध्रप्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में स्वीकार कर लिया गया है।
Download 02 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi PDF
Information Source Declaration
The information published on All Current Affairs is collected from official Govt. Websites, PIB releases, ministry notifications, reports, Reputed Newspapers and News Agencies like The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times & Dainik Bhaskar. Readers are advised to verify important information from official sources when necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.
Leave a Reply