वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Union Budget 2026 में आम आदमी, किसानों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाऍ की है। इस बजट में वित्त मंत्री ने ‘विकसित भारत’ के विजन को ध्यान में रखते हुए मध्यम वर्ग, किसानों और युवाओं के लिए राहत और विकास के संतुलन वाला बजट पेश किया है। यह बजट केवल वित्तीय लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि ‘विकसित भारत @2047’ के विजन की ओर ले जाने वाला एक रोडमैप है। यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भरता और मजबूती (Resilience) की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘समावेशी विकास’ (Inclusive Growth) के उद्देश्य के साथ वर्ष 2026 का Union Budget सभी के आकांक्षाओं को समाहित करता है।
Union Budget 2026 क्या है ?
Union Budget, भारत सरकार का वार्षिक वित्तीय दस्तावेज होता है, जिसमें आने वाले वर्ष की आय (Revenue) और व्यय (Expenditure) का पूरा विवरण होता है। Union Budget 2026 का कुल व्यय लगभग 53.5 लाख करोड़ रूपये है, जबकि कुल राजस्व प्राप्तियां करीब 36.5 लाख करोड़ रूपये है। वही राजकोषीय घाटा कुल GDP का 4.3 प्रतिशत अनुमानित किया गया है। वर्ष 2026 का बजट ‘कर्तव्य बजट’ के रूप भी देखा जा रहा है, क्योंकि यह बजट समावेशी विकास, आर्थिक विकास और क्षमता निर्माण के तीन मुख्य कर्तव्यों पर आधारित है। संक्षेप में कहे तो वर्ष 2026 का Union Budget प्रगति और अनुसाशन का मिश्रण है, जो देश की राजकोषीय संतुलन बिगाड़े बिना, विकास पर केंद्रित है।
Union Budget 2026 का मुख्य उद्देश्य
बजट 2026 के इस चार मुख्य उद्देश्यों से सरकार के समावेशी विकास (Inclusive Growth) को विस्तार से समझते है।
आर्थिक विकास को गति देना (Boosting Economic Growth)
सरकार का लक्ष्य भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से आगे ले जाकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करना है। जिससे सरकार ने Infrastructure पर रू 12.2 लाख करोड़ खर्च करने का संकल्प लिया है। जिसके अंतर्गत सड़क, रेलवे और बंदरगाहो का विकास किया जाएगा। जिससे भारत के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही देश के Startup और MSME सेक्टर पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है, जिससे मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिलेगा।
रोजगार के अवसर बढ़ाना (Job Creation)
सरकार ने Union Budget 2026 में सरकारी नौकरी के साथ ‘रोजगार क्षमता’ (Employability) बढ़ाने पर भी जोर दिया है। जिसके अंतर्गत स्क्लि इंडिया मिशन के माध्यम से युवाओं को डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में जाने हेतु Special Training Program, Vocational Trainings और Internship योजनाएं शुरू की जाएगी। साथ ही Startup और MSME के लिए बिना गांरटी के कम टैक्स वाला लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
महंगाई को नियंत्रित करना (Controlling Inflation)
Union Budget 2026 में सरकार ने आम आदमी की सबसे बड़ी चिंता महंगाई को भी नियंत्रित करने पर जोर दिया है, क्योंकि महंगाई बढ़ने से आम आदमी की क्रय शक्ति (Purchasing Power) कम हो जाती है। जिसके अंतर्गत खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कृषि बजट को बढ़ाकर रू 1.63 लाख करोड़ किया गया है जिससे अनाज की पैदावार बढ़े और कीमते स्थिर रहे। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बढ़ाने और टैक्स, साब्सिडी के माध्यम से कीमतों को संतुलित रखने का भी संकल्प लिया है।
गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देना (Relief to Poor & Middle Class)
देश की बड़ी आबादी गरीब और मध्यम वर्ग से आती है। इसलिए सरकार ने Union Budget 2026 में इस भी विशेष ध्यान दिया है, क्योंकि यह सीधे तौर पर जीवन की सुगमता (Ease of Living) से जुड़ा है। इस साल के बजट में व्यक्तिगत आयकर (Income Tax) के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) को आकर्षक बनाया गया है, जिसके तहत रू 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है, धारा 87A के तहत रिबेट को बढ़ाकर रू 60,000 कर दिया है। वहीं वेतनभोगियों कर्मचारियों के लिए Standard Deduction रू 75000/- पिछले वर्ष के बजट की तरह बरकरार रखा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैंसर जैसे बिमारी की 17 प्रमुख दवाओं को Custom Duty से मुक्त रखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कॉलरशिप से छात्रों को मदद की जाएगी और शिक्षा के लिए TCS (Tax Collected at Source) को भी 5% से घटाकर 2% कर दिया है।
Union Budget 2026 में रक्षा बजट के लिए प्रावधान
भारत की सीमा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नीति को मजबूती प्रदान करने के लिए लिए सरकार ने Union Budget 2026 में रक्षा क्षेत्र के लिए रू 7.85 लाख करोड़ का आवंटन किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8-10 प्रतिशत अधिक है। कुल रक्षा बजट का बड़ा हिस्सा लगभग रू 1.85 लाख करोड़ नए हथियारों, युद्धपोतो, सैन्य उपकरणों और विमानों की खरीद के लिए रखा गया है। वहीं बजट का एक बड़ा हिस्सा लगभग रू 1.5 लाख करोड़ रूपये सैनिकों के वेतन और पेंशन के लिए आवंटित किया गया है। Union Budget 2026 में पहली बार Space Defense और Cyber Security के लिए भी अलग से बजट का प्रावधान किया गया है, जिसका उद्देश्य भारतीय Satellites की दुश्मनों के साइबर और भौतिक हमलों से रक्षा करना है। इस बजट में भारत का मुख्य फोकस रक्षा के क्षेत्र में एक निर्यातक बनने की दिशा में है। जिसके अंतर्गत अब रक्षा उत्पादन में Make in India को प्राथमिकता देते हुए 75 प्रतिशत भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Union Budget 2026 में क्या सस्ता – क्या महंगा हुआ ?
सरकार ने Union Budget 2026 में जीवन रक्षक दवाओं और कच्चे माल पर ड्यूटी कम की है जिससे कैंसर की दवाएं, मोबाइल फोन और चार्जर, सोलर पैनल, चमड़े के उत्पाद, इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते हुए है। वहीं सरकार ने राजस्व बढ़ाने और राजकोषीय संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ वस्तुओं पर टैक्स बढाया है] जिससे सिगरेट, तंबाकू उत्पाद, शेयर बाजार में ट्रेडिंग, लक्जरी घडि़या, टेलीकॉम उपकरण, प्लास्टिक के उत्पाद महंगे हुए है।
Union Budget 2026 में सरकार ने केवल तात्कालिक राहत पर नहीं, बल्कि 2047 के दीर्घकालिक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया है। यह बजट आम आदमी को ध्यान केंद्रित करके तैयार किया गया है। जिसमें सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है। जिससे सरकार को आर्थिक विकास को गति देने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने, महंगाई को नियंत्रित करने और गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को राहत प्रदान कर सके। यदि बजट प्रवाभी ढंग से क्रियान्वयन होता है तो यह बजट समावेशी विकास और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Union Budget 2026 | Budget 2026 highlights hindi | Budet 2026 Current Affairs | आम आदमी को बजट 2026 में क्या मिला | Budget 2026 UPSC | Budget 2026 SSC | Budget 2026 Analysis Hindi | Defense Budget 2026 | What is cheaper and costlier in Budget 2026 | Income Tax Slab in budget 2026 | PM Surya Ghar yojna 2026 | Nirmala Sitharaman Budget 2026 | Viksit Bharat 2047 budget | Trending News | Global News | Current Affairs | All Current Affairs | Indian Economy | Budget 2026 Highlights | Budget 2026

Leave a Reply