मध्‍यप्रदेश में ISRO ने गगनयान मिशन के लिए IMAT-05 का सफल परीक्षण किया

मध्‍यप्रदेश के श्‍योपुर जिले में स्थित “Aerial Delivery Research and Development Establishment (ADRDE) में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन के लिए ‘इंटीग्रेटेड मेन पैराशूट एयरड्रॉप’ (IMAT-05) का सफल परीक्षण किया गया है। यह परीक्षण ISRO, DRDO, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना के द्वारा संयुक्‍त रूप से किया गया। यह इस मिशन के तहत श्रृंखला का 5वां परीक्षण था।

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ‘सोयुज MS- 29’  से स्‍पेस स्‍टेशन रवाना

भारतीय मूल के NASA  के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन कजाकिस्‍तान के बैकोनूर प्रक्षेपण स्‍थल से रूस के अंतरिक्ष यान ‘सोयुज MS- 29’  से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) जाएंगे। अनिल मेनन के साथ इस यात्रा में क्रू सदस्‍य के रूप में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ROSCOSMOS के अंतरिक्ष यात्री प्‍योत्र दुब्रॉव और अन्‍ना किकिना भी शामिल है। इस अभियान के तहत सभी अंतरिक्ष यात्री लगभग 08 महीनें अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन में बिताएंगे।

प्रोजेक्‍ट 17A के तहत विकसित ‘INS महेंद्रगिरी’ भारतीय नौसेना में शामिल

भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्‍यूरो द्वारा पूरी तरह स्‍वदेशी रूप से डिजाइन और मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्‍डर्स लिमिटेड द्वारा प्रोजेक्‍ट 17A के तहत विकसित छठे एडवांस स्‍वदेशी स्‍टील्‍थ फ्रिगेट ‘INS महेंद्रगिरी’ को आधिकारिक रूप से 11 जुलाई 2026 को विशाखापत्‍तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल किया गया है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। Project 17A” पहले के शिवालिक श्रेणी ‘Project 17’ का एडवांस Upgraded Version है। इसका नामकरण ओडिशा और आंध्रप्रदेश मे फैली पूर्वी घाट की प्रसिद्ध ‘महेंद्रगिरी पर्वत श्रृंखला’ के नाम पर है।

क्रांति गौड़ ‘लॉर्डस के प्रतिष्ठित टेस्‍ट ऑनर्स बोर्ड’ में ऐतिहासिक नाम दर्ज कराया

भारत की युवा महिला क्रिकेटर और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने ‘मक्‍का-ए-क्रिकेट’ कहे जाने वाला लॉर्ड्स ग्राउंड के ड्रेसिंग रूप में लगी प्रतिष्ठित ‘टेस्‍ट ऑनर्स बोर्ड’ पर नाम दर्ज कराने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई है। इस बोर्ड पर केवल उन खिलाडि़यों के नाम दर्ज किए जाते है, जो लॉर्ड्स में मैदान में एक टेस्‍ट मैच में शतक बनते है, या एक पारी में 5 विकेट लेते है या पूरे मैचे में 10 विकेट लेते है। क्रांति गौड़ ने इंग्‍लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए टेस्‍ट मैंच मे 5 विकेट लेकर नाम दर्ज कराया।

यानिक सिनर ‘विंबडन 2026’ के पुरुष एकल का खिताब जीता

यूनाइटेड किंगडम के लंदन में ‘ऑल इंग्‍लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोके क्‍लब, में आयोजित ‘विंबडन 2026’ (Wimbledon 2026) के पुरूष एकल का खिताब विश्‍व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर ने फाइनल मैच में जर्मनी के अलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव को हराकर खिताब जीत लिया है। यह यानिक सिनर के करियर का कुल 5वां ग्रैंड स्‍लैम खिताब और करियर की 100वीं ग्रैंड स्‍लैम जीत है।

चीन ने ‘पुन: प्रयोज्‍य रॉकेट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण और लैंडिंग किया

चीन ने ‘Orbital Launch Test’ के दौरान पुन: प्रयोज्‍य रॉकेट ‘लांग मार्च 10B’ वाहक रॉकेट के पहले चरण को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण और लैंडिंग किया है। चीन के हैनान प्रांत में स्थित हैनान कमार्शियल स्‍पेसक्राफ्ट लॉन्‍च साइट से प्रक्षेपित किया है। चीन इस रॉकेट में पारंपरिक लैंडिंस लेग्‍स के बजाय नेट कैप्‍चर तकनीक से सीधे सुरक्षित पकड लिया है।

AI शासन पर संयुक्‍त राष्‍ट्र वैश्विक वार्ता’ के पहले सत्र का आयोजन

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA) के संकल्‍प के तहत स्‍थापित आर्टिफिशियल इंटेजिलेंस (AI) शासन पर संयुक्‍त राष्‍ट्र वैश्विक वार्ता’ (First Global Dialogue on AI Governance) के पहले सत्र का आयोजन स्विट्जरलैंड के जिनेवा में किया गया है। इसमें भारत की तरफ से विदेश राज्‍य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्‍व किया। इस सम्‍मेलन में भारत ने ‘AI for ALL’ नीति के रूप पूरी स्‍पष्‍टता के साथ अपना विज़न रखा है। इस दो दिवसीय एआई समिट में तकनीकों के सुरक्षित, समावेशी और नैतिक उपयोग पर रूपरेखा तैयार की गई।

‘ग्‍लोबल एयरपावर रैंकिंग’ 2026 में भारतीय वायुसेना तीसरे स्‍थान पर रहा

वर्ल्‍ड डायरेक्‍टरी ऑफ मॉर्डन मिलिट्री एयरक्राफ्ट (WDMMA) द्वारा जारी ‘ग्‍लोबल एयरपावर रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना वैश्विक स्‍तर पर तीसरे स्‍थान पर रहा। इस वर्ल्‍ड रैंकिंग में प्रथम स्‍थान पर संयुक्‍त राज्‍य वायु सेना (USAF), दूसरे स्‍थान पर रूसी वायु सेना, तीसरे स्‍थान पर भारतीय वायु सेना (IAF) और चौथे स्‍थान पर पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स, चीन रहा है। भारत ने 2022 के बाद से चीन को पांचवी बार इस रैंकिंग में पीछे छोड़ चुका है।

SpaceX द्वारा दुनिया का पहला कमर्शियल न्‍यूक्लियर पावर्ड सैटैलाइट ‘BOHR’ लॉन्‍च

अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी SpaceX द्वारा Falcon 9 रॉकेट से दुनिया का पहला कमर्शियल न्‍यूक्लियर पावर्ड सैटैलाइट ‘BOHR’ (Betavoltaic Orbital High-Reliability) लॉन्‍च किया गया है। इस सैटेलाइट को कैलिफोर्निया के वैंडनबर्ग स्‍पेस फोर्स बेस से स्‍पेसएक्‍स के ‘Transprter-17’ राइडशेयर मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजा गया है। इस BOHR सैटेलाइट में कोई पारंपरिक न्‍यूक्लियर रिएक्‍टर या जनरेटर नहीं लगा है, बल्कि एक छोटी सी न्‍यूक्ल्यिर बैटरी का उपयोग करता है।

JAXA ने अपने पहले पुन: प्रयोज्‍य रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण और लैंडिंग किया

जापान की अंतरिक्ष स्‍पेस एजेंसी ‘जापान एयरोस्‍पेस एक्‍सप्‍लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने अपने पहले पुन: प्रयोज्‍य रॉकेट का सफलतापूर्वक लिफ्ट ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग किया है। यह प्रशिक्षण चीन के ‘Orbital Launch Test’ के दौरान पुन: प्रयोज्‍य रॉकेट ‘लांग मार्च 10B’ वाहक रॉकेट के पहले चरण को सफलतापूर्वक संपन्‍न करने के बाद हुआ है। इस पुन: प्रयोज्‍य रॉकेट का उद्देश्‍य वायुमंडल में अंतरिक्ष में होने वाले कचरा बनने के बजाय सुरक्षित रूप से पृथ्‍वी पर वापस लौटने के लिए डिजाइल किया गया ।

रूस ने ‘सोयुज MS-29’ चालक दल मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया

रूस के कजाकिस्‍तान के बैकोनूर कोस्‍मोड्रोम से सोयुज MS-29′ तीन सदस्‍यी चालक दल मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया है। इस मिशन में प्‍योत्र डुब्रोव (ROSCOSMOS कमांडर) , अन्‍ना किकिना (ROSCOSMOS कमांडर) और नासा में भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन, क्रू मेंबर के रूप में शामिल हुए। यह चालक दल 08 महीने (लगभग 261 दिन) अंतरिक्ष  में रहेगे।

Skyroot Aerospace द्वारा भारत का पहला आर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्‍च

आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निजी स्‍पेस टेक र्स्‍टाटअप Skyroot Aerospace द्वारा भारत का पहला आर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्‍च किया जा रहा है। इस मिशन को 18 जुलाई 2026 को सुबह 11.30 बजे लान्‍च किया जाएगा । इसका नाम ‘मिशन आगमन’ रखा गया है, यह रॉकेट भारत और अंतररार्ष्‍टीय कंपनियों के छोटे नैनो-सैटेलाइट और टेक्‍नोलॉजी डेमोंस्‍ट्रेटर ले जा रहा है।

भारतीय वैज्ञानिक सौम्‍या स्‍वामीनाथन को लंदन रॉयल सोसाइटी के फेलो से सम्‍मानित

भारतीय चिकित्‍सा वैज्ञानिक और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की पूर्व मुख्‍य वैज्ञानिक डॉ सौम्‍या स्‍वामीनाथन को चिकित्‍सा अनुसंधान और वैश्विक सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लंदन में औपचारिक रूप से रॉयल सोसाइटी के फेलो के रूप में शामिल किया गया है। डॉ सौम्‍या स्‍वामीनाथन भारत के ‘हरित क्रांति के जनक’ डॉ एम.एस. स्‍वामीनाथन की बेटी है। वह इस रॉयल सोसाइटी के 400 वर्ष के इतिहास में चुने जाने वाली दूसरी भारतीय महिला वैज्ञानिक है, इससे पहले भारतीय महिला वैज्ञानिक गगनदीप कांग को 2019 में चुना गया था।

चीन ने JL-3 (Julang-3) परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया

चीन की पीपल्‍स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) ने प्रशांत महासागर में “JL-3” (Julang-3) परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। इस लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्‍बी से परीक्षण किया गया है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार “JL-3” (Julang-3) चीन की तीसरी पीढ़ी की मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 10,000 से 12000 किलोमीटर से भी अधिक होने की संभावना है। यह परमाणु मिसाइल मल्‍टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंटी व्‍हीकल (MIRV) तकनीक से लैस है, जो अलग-अलग ठिकानों को एक साथ तबाह कर सकती है। इसे चीन की Type 094 परमाणु पनडुब्बियों मे तैनात किया गया है।

लिंडा नोस्‍कोवा ‘विंबडन 2026’ के महिला सिंलग्‍स का खिताब जीता

यूनाइटेड किंगडम के लंदन में ‘ऑल इंग्‍लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोके क्‍लब, में आयोजित ‘विंबडन 2026’ (Wimbledon 2026) के महिला सिंगल्‍स में चेक गणराज्‍य की युवा टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्‍कोवा ने चेक गणराज्‍य की ही प्रसिद्ध खिलाड़ी करोलिना मुचोवा को हराकर खिताब जीत लिया है। लिंडा नोस्‍कोवा ने मात्र 21 वर्ष की उम्र की विंबडन जैसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्‍लैम जीता है।

यह भी पढें : MP ESB/VYAPAM GK MCQ in Hindi 2026-27
यह भी पढे़ : MP Current Affairs MCQ in Hindi 2026-27

यह भी देखें : MPPSC GS in HINDI 2026
यह भी पढें : MPESB अस्‍पताल सहायक की सम्‍पूर्ण तैयारी करे।

यह भी पढें : मध्‍यप्रदेश वनरक्षक, जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक 2026-27

यह भी देखें : MP GK 2026

यह भी देखें : MP Mahila Supervisor Mock Test in hindi free

MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE

MP Weekly Current Affairs | Weekly Current Affairs in hindi | MP Current Affairs in Hindi | MP Current Affairs 2026 | All Current Affairs | MP Govt Exam Preparation |