राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2026: किसी खिलाड़ी को नहीं मिला ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ !
भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित खेल सम्मान नेशनल स्पोर्ट्स अर्वाड्स (राष्ट्रीय खेल पुरस्कार) प्रदान किए गए है, लेकिन इस वर्ष किसी भी खिलाड़ी को ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ प्रदान नहीं किया गया, यह निर्णय पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली समिति और खेल मंत्रालय के मूल्यांकन के बाद लिया गया हे, इससे पहले वर्ष 2014 में भी खेल रत्न पुरस्कार किसी खिलाड़ी को नहीं दिया गया था। इस बार के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में कुल 17 खिलाडि़यों को अर्जुन अवार्ड प्रदान किया गया है। साथ ही धर्मेद्र सिंह यादव को बॉक्सिंग के लिए और बीरेंद्र कुमार को कुश्ती के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम की कटेगरी में प्रदान किया गया, वहीं परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग) और नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग) के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित कटेगरी) के लिए प्रदान किया गया। पूर्व दिग्गज भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी आई. अरुमुनाइगम को भारतीय फुटबाल के क्षेत्र में योगदान के लिए नेशनल स्पोर्ट्स अर्वाड्स 2025 में अर्जुन अवार्ड (लाइफटाइफ कैटेगरी) से सम्मानित किया गया है। आई. अरुमुनाइगम, 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के हिस्सा थे।
‘S400 लैब अप्रूवल’ पाने वाली MIDHANI पहली भारतीय कंपनी बनी है।
अमेरिका की दिग्गज डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी GE Aerospace से ‘S400 लैब अप्रूवल’ पाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम ‘मिश्र धातु निमग लिमिटेड’ (MIDHANI) पहली भारतीय कंपनी है। GE- S400 एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रयोगशाला प्रमाणन मानक है, जो एयरोस्पेस ग्रेड धातु सामग्रियों के परीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण की क्षमता को प्रमाणित करता है। इस लैब अप्रूवल के बाद MIDHANI अब वैश्विक एयरोस्पेस मूल उपकरण निर्माताओं (OEMS) के लिए एक विश्वसनीय आपूर्ति भागीदार के रूप मे उभरा है।
मैग्नस कार्लसन दूसरी बार शतरंज ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप विजेता बने
फ्रांस के पेरिस में आयोजित शतरंज ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप का दूसरा संस्करण का खिताब नॉर्वे के दिग्गज ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता, कार्लसन ने बेलारूस के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक को हराकर खिताब जीता। इस संस्करण में भारत के 4 प्रमुख ग्रैंडमास्टर्स – अर्जुन एरिगैसी, निहाल सरीन, अरविंद चिदंबरम और प्रणेश एम. ने हिस्सा लिया। वर्ष 2025 में इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित किया गया था।
MP Weekly Current Affairs in hindi PDF के लिए यहां Click करे।
नई दिल्ली में 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक आयोजित ।
नई दिल्ली में भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के तहत 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक (12th BRICS Environment Minister’s Meeting) का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 17 और 18 अगस्त 2026 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में ब्रिक्स के सदस्य देशों के पर्यावरण मत्री, नीति निर्माताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक के दौरा मुख्य रूप से 04 क्षेत्रों – सतत जीवन शैली, वनीकरण, जंगल की आग प्रबंधन और आपदा लचीलापन, सर्कुलर इकोनॉमी और जलवायु अनुकूलन और पारंपरिक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित किय गया।
भारत का पहला ‘वर्चुअल जू’ (Virtual Zoo) इंदौर शुरू किया गया।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भारत का पहला ‘वर्चुअल जू’ (Virtual Zoo) और 14-D वर्चुअल जंगल सफारी थिएटर शुरू किया गया है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर में विकसित किया गया है। जिसका उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 16 अगस्त 2026 को किया। इस पहल का उद्देश्य वास्तविक जानवरों को परेशानी पहुंचाए बिना बच्चों और पर्यटकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रकृति, वन्यजीव और जैव विविधता का अनुभव देना है।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के नेतृत्व में BRICS ICT ट्रैक की बैठक आयोजित।
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के नेतृत्व में BRICS ICT (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) ट्रैक की बैठक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है। इस बैठक की आधिकारिक थीम “Innovate, Cooperate and Transform (ICT) for a Resilient Future”रखी गई है। यह 5-दिवसीय कार्यक्रम के तहत तीन मुख्य आयोजन शामिल हैं, जिसमें ICT में सहयोग के लिए BRICS कार्य समूह की 7वीं बैठक, डिजिटल ब्रिक्स फोरम और एक्सपो और 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य BRICS देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा (DPI) साइबर सुरक्षा,और अगली पीढ़ी के संचार प्रौद्योगिकियों में वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है।
मध्यप्रदेश में वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की गई।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री द्वारा ‘युवा वर्ष’ घोषित करने का उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार, कौशल विकास और उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करना है। साथ ही कला, खेल, संस्कृति और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्रों में भी आगे बढाने के लिए विभिन्न योजनाएं और राज्य स्तरीय कार्यक्रम तैयार किए जाएगें।
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए ‘सप्त धारा’ विजन पेश किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से ‘विकसित भारत@2047’ को साकार करने के लिए एक व्यापक, दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी विजन पेश किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश को अपनी गति, सोच और कार्य संस्कृति में बदलाव लाना होगा। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण को नई गति देने के लिए सात मुख्य स्तंभों सप्तधारा का आह्वान किया। इस सप्तधारा में विनिर्माण शक्ति, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गति शक्ति एवं अवसंरचना, रक्षा उत्पादन, हरित अर्थव्यवस्था, सॉफ्ट पावर एवं सांस्कृतिक पहचान पर ध्यान केंद्रित किया है।
उत्तरप्रदेश के ‘परिच्छा बांध’ को ICID ‘वर्ल्ड हैरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर’ का दर्जा मिला।
अंतर्राष्ट्रीय सिंचाई और जल निकासी आयोग (ICID) द्वारा उत्तरप्रदेश में स्थित 140 साल पुराने ‘परिच्छा बांध’ (परिछा वियर) को ‘वर्ल्ड हैरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर’ (World Heritage Irrigation Structure – WHIS) का दर्जा दिया गया है। यह बांध उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पास बेतवा नदी पर बना हुआ है। झांसी का सुखवा-डुकवान बांध वर्ष 2022 में ICID की इस विश्व विरासत सूची में शामिल होने वाली पहली संरचना था। परिच्छा इस क्षेत्र का दूसरा ऐसा बांध बन गया है।
IISc बेंगलुरू द्वारा AI स्पीच रिकग्निशन मॉडल ‘SraVaani’ विकसित किया गया।
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरू द्वारा प्रोजेक्ट Vaani पर आधारित ‘SraVaani’ बहुभाषी ओपन सोर्स AI स्पीच रिकग्निशन मॉडल विकसित किया गया है। इस टूल को IISc बेंगलुरू की SPIRE Lab द्वारा गूगल और ARTPARK के सहयोग से विकसित किया गया है। यह मॉडल 20 संवैधानिक भाषाओं और 45 क्षेत्रीय बोलियों में बोले गए शब्दों को सटीक रूप से टेक्स्ट में बदलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अतिरिक्त यह एआई मॉडल 10 भारतीय लिपियों में सटीक टेक्स्ट आउटपुट उत्पन्न कर सकता है।
BRICS वार्किंग ग्रुप ऑन ओशन एंड पोलन सांइस एंड टेक्नोलॉजी (OPST) की 8वीं बैठक आयोजित।
भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता के तहत BRICS वार्किंग ग्रुप ऑन ओशन एंड पोलन सांइस एंड टेक्नोलॉजी (OPST) की 8वीं बैठक गोवा में आयोजित की गई। यह 3 दिवसीय बैठक केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के तहत कार्यरत राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) गोवा में 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता NCPOR के निदेशक और वर्किंग ग्रुप 2026 के अध्यक्ष डॉ. थंबन मेलॉथ द्वारा की गई है। इस बैठक में सभी ब्रिक्स देशों के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और आधिकारियों ने हिस्सा लिया है।
भारत- अमेरिका के बीच ‘EOD आधारित SALVEX अभ्यास’ 2026 आयोजित
केरल के कोच्चि में स्थित भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसेना कमान में भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच EOD (Explosive Ordnance Disposal) और गोताखोरी पर आधारित SALVEX अभ्यास’ 2026 आयोजित किया गया है। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के विशेषज्ञ गोताखेर, EOD टीम और पोत विशेषज्ञ भाग ले रहे है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री, गोताखोरी व बचाव कार्यो की विशेषता का आदान प्रदान करना है।
यह भी पढें : MP ESB/VYAPAM GK MCQ in Hindi 2026-27
यह भी पढे़ : MP Current Affairs MCQ in Hindi 2026-27
यह भी देखें : MPPSC GS in HINDI 2026
यह भी पढें : MPESB अस्पताल सहायक की सम्पूर्ण तैयारी करे।
यह भी पढें : मध्यप्रदेश वनरक्षक, जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक 2026-27
यह भी देखें : MP GK 2026
यह भी देखें : MP Mahila Supervisor Mock Test in hindi free
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
MP Weekly Current Affairs | Weekly Current Affairs in hindi | MP Current Affairs in Hindi | MP Current Affairs 2026 | All Current Affairs | MP Govt Exam Preparation |

Leave a Reply