गांधीनगर में BRICS यूथ काउंसिल की बैठक आयोजित की गई
भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के तहत गुजरात के गांधीनगर में BRICS यूथ काउंसिल की बैठक और BRICS यूथ समिट का आयोजन किया गया है। इस बैठक का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा किया गया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री निखिल खड़से और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के द्वारा किया गया है। इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के युवा प्रतिनिधियों, युवा नेताओं और उद्यमियों के बीच मुख्य रूप से चार विषयों (शिक्षा, उद्यमिता और भविष्य की तैयारी, समावेशी विकास और युवा कल्याण, पर्यावरणीय स्थिरता और जिम्मेदारी, जन-से-जन सहयोग और युवा जुडाव) पर ध्यान केंद्रित किया गया।
नीरज चौपड़ा ने ‘लुज़ान डायमंड लीग 2026’ में रजत पदक हासिल किया
स्विट्जरलैंड में आयोजित लुज़ान डायमंड लीग 2026′ में प्रसिद्ध भारतीय जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चौपड़ा ने पदक तालिका में दूसरे स्थान में रहकर रजत पदक हासिल किया है। नीरज ने इस प्रतियोगिता में अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो करके इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है। वहीं इस लीग में श्रीलंका के रुमेश पाथिराना ने 88.14 मीटर का थ्रो फेककर स्पर्ण पदक जीत लिया है। जबकि तीसरे स्थान पर ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंड्रासन पीटर्स रहे।
सोनिया गांधी का संस्मरण ‘Belonging – A Journey of Love’ प्रकाशित
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के जीवन पर आधारित आधिकारिक संस्मरण Belonging – A Journey of Love’ का प्रकाशन किया गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पब्लिशिंग हाउस अल्फ्रेड ए. नोफ द्वारा किया गया है। इस 544 पन्नों की पुस्तक में सोनिया गांधी के निजी और राजनीतिक जीवन का विवरण है। यह पुस्तक भारत में आए सामाजिक-राजनीतिक बदलावों का एक आंतरिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।
MP Weekly Current Affairs in Hindi PDF CLICK HERE
पनडुब्बी रोधी जलयान’ ‘INS मैंग्राल” भारतीय नौसेना में शामिल हुआ
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW-SWC) ”INS मैंग्राल” को 21 अगस्त 2026 को आधिकारिक रूप से भारतीय नौसेना को सौपा गया है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित यह जलयान, ASW-SWC कार्यक्रम के तहत निर्मित आठ जलयानों की श्रृंखला में तीसरा है। यह युद्धपोत पानी के अंदर निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध, माइन युद्ध क्षमता, पनडुब्बी रोधी रॉकेट, आधुनिक टोरपीडो, उन्नत तकनीक के रडार की क्षमता से परिपूर्ण है। इसका नाम INS मैंग्राल” गुजरात के जूनागढ़ जिले के एक बंदरगाह ‘मेंग्राल के नाम पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त INS मैंग्राल” पूर्व में भारतीय नौसेना का एक पूराना Minesweeper था, जिसे 2004 में सेवानिवृत्त कर दिया गया।
पूर्वी भारत में पृथ्वी पर सबसे पुराने जीवन के प्रमाण की खोज की गई
अमेरिका की प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिका PNAS (Proceedings of the National Academy of Science) में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, भूवैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने पूर्वी भारत में पृथ्वी पर सबसे पुराने जीवन के प्रमाण के जैविक संकेतों की खोज की है। भारत के सिंहभूम क्रेटन क्षेत्र में झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती भूभाग की चट्टानों में यह ऐतिहासिक खोज हुई है। यह समय पेलियोआर्कियन युग का है, जो पृथ्वी बनने के लगभग 01 अरब वर्ष बाद का समय है। इससे पहले ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ्रीकी चट्टानों को सबसे पुराना माना जाता था।
लखनऊ मे 18वें BRICS एकेडमिक फोरम की बैठक आयोजित की गई
भारत की BRICS 2026 अध्यक्षता के तहत उत्तरप्रदेश के लखनऊ में 18वें BRICS एकेडमिक फोरम (Academic Forum) की बैठक आयोजित की गई। यह तीन दिवसीय बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय में 23 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई है। जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के शिक्षाविद्, अनुसंधानकर्ता, नीति निर्माता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। इस बैठक को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सचिव और BRICS शेरपा सुधाकर दलेला ने संबोधन किया।
‘काजि़याह लिज़ मेजों’ ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता
राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में केरल की 19 वर्षीय मॉडल काजि़याह लिज़ मेजों ने यह खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश प्रथम रनर-अप रही, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर द्वितीय रनर-अप रही। इस प्रतियोगिता में देशभर की 52 सुंदरीयों ने भाग लिया था। इस जीत के बाद काजि़याह लिज़, प्यूर्टो रिको मे आयोजित होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ईस्ट बंगाल ने 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीता
कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के फाइनल खिताब में ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही ईस्ट बंगाल ने रिकार्ड 17वीं बार डूरंड कप का खिताब जीता है, और सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली ‘मोहन बागान’ के 17 बार की बराबरी कर ली है।
BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की भारत 6वें स्थान पर रहा
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के 30वां संस्करण में भारत कुल 01 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में संयुक्त रूप से 6वें स्थान पर रहा है। इस पदक तालिका में दक्षिण अफ्रीका 02 स्वर्ण पदक के साथ पहले, फ्रांस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा है। जिसका आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) और भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विमेंस डबल्स में कांस्य पदक जीत लिया है। भारत को 15 वर्षो के बाद विमेंस डबल्स में यह मेडल प्राप्त हुआ है। इससे पहले वर्ष 2011 में ल्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
भारत ने 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा
भारत ने अपने महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksh Station – BAS) स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। योजना के अनुसार स्टेशन का पहला मॉड्यूल लगभग 2028 में भेजे जाने की दिशा में काम किया जा रहा है और बाद के चरणों में अन्य मॉड्यूल जोड़े जाएंगे। यह एक मॉड्यूलर अंतरिक्ष स्टेशन होगा, जिसे पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। BAS भारत की दीर्घकालिक मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता को मजबूत करेगा तथा अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा।
मुंबई IWG 2026 ‘वर्क फ्रॉम एनीवेयर इंडेक्स’ में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय शहर बना।
मुंबई को International Workplace Group (IWG) के 2026 Work From Anywhere Index में शामिल होने वाला भारत का एकमात्र शहर बताया गया है। इस इंडेक्स में ऐसे शहरों का आकलन किया जाता है जहां आधुनिक कामकाजी सुविधाओं के साथ यात्रा और दूरस्थ कार्य दोनों को आसानी से जोड़ा जा सकता है। मुंबई ने इस सूची में 77 अंक हासिल किए। इसका शामिल होना भारत में remote work infrastructure और flexible working culture के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।
स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘INS निपुण’ भारतीय नौसेना में शामिल
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) विशाखापत्तनम द्वारा निर्मित निस्तार श्रेणी का दूसरा स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘INS निपुण’ को आधिकारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। यह निस्तार श्रेणी का दूसरा वेसल्स है, इससे पहले इस श्रेणी का पहला जहाज INS निस्तार है। यह वेसल समुद्र की अत्यधिक गहराई में जटिल डाइविंग और बचाव कार्य, डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल और पानी के भीतर निगरानी करने में सक्षम है। INS निपुण के आधिकारिक क्रेस्ट (Crest) पर एक व्हेल और एक आधुनिक डाइविंग हेलमेट का चित्र है।
यह भी पढें : MP ESB/VYAPAM GK MCQ in Hindi 2026-27
यह भी पढे़ : MP Current Affairs MCQ in Hindi 2026-27
यह भी देखें : MPPSC GS in HINDI 2026
यह भी पढें : MPESB अस्पताल सहायक की सम्पूर्ण तैयारी करे।
यह भी पढें : मध्यप्रदेश वनरक्षक, जेल प्रहरी, जेल अधीक्षक 2026-27
यह भी देखें : MP GK 2026
यह भी देखें : MP Mahila Supervisor Mock Test in hindi free
MP Current Affairs MCQ Free PDF यहां से Download करें CLICK HERE
MP Weekly Current Affairs | Weekly Current Affairs in hindi | MP Current Affairs in Hindi | MP Current Affairs 2026 | All Current Affairs | MP Govt Exam Preparation |

Leave a Reply