ISRO ने गगनयान मिशन के लिए ‘इंटीग्रेटेड मेन पैराशूट एयरड्रॉप’ का सफल परीक्षण किया

मध्‍यप्रदेश के श्‍योपुर जिले में स्थित “Aerial Delivery Research and Development Establishment (ADRDE) में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन के लिए ‘इंटीग्रेटेड मेन पैराशूट एयरड्रॉप’ (IMAT-05) का सफल परीक्षण किया गया है। यह परीक्षण ISRO, DRDO, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना के द्वारा संयुक्‍त रूप से किया गया। यह इस मिशन के तहत श्रृंखला का 5वां परीक्षण था।

भारत ने  किर्गिस्‍तान में ‘मनास और महाभारत’ का अध्‍ययन केंद्र स्‍थापित किया

नई दिल्‍ली के सेंटर फॉर स्‍टडीज़ ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (CSIR) और मनास राष्‍ट्रीय अकादमी’ के संयुक्‍त सहयोग से किर्गिस्‍तान की राजधानी बिश्‍केक में मनास और महाभारत’ सम्‍यता के अध्‍ययन के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय केंद्र स्‍थापित किया गया है। इस सेंटर का औपचारिक रूप से उद्घाटन उच्‍च स्‍तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के द्वारा किया गया। मनास, किर्गिस्‍तान का राष्‍ट्रीय महाकाव्‍य है, जो किर्गिज़ लोकमानस की सांस्‍कृतिक पहचान की आत्‍मा है। इस केंद्र का उद्देश्‍य भारत और किर्गिस्‍तान के महाकाव्‍य परंपराओं, प्राचीन सभ्‍यताओं और सांस्‍कृतिक विरासत का तुलनात्‍मक अध्‍ययन करना है।

‘विश्‍व जनसंख्‍या दिवस’ 11 जुलाई को मनाया गया

संयुक्‍त राष्‍ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की गवर्निंग काउंसिल ने वर्ष 1989 से प्रत्‍येक वर्ष 11 जुलाई को विश्‍व जनसंख्‍या दिवस’ (World Population Day) मनाने की घोषणा की है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य दुनियाभर में बढ़ती जनसंख्‍या से जुडी समस्‍याओं जैसे भुखमरी, गरीबी, स्‍वास्‍थ्‍य और मानव अधिकार के प्रति नागरिकों की जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष के दिवस की थीम ‘Realzing the hopes and aspirations of young people- today and for the future. रखी गई है।

सौरव गांगुली ICC हॉल ऑफ फेम’ में शामिल

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्‍तान सौरव गांगुली को ‘अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर और 10वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने है। ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फेम’ अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा दिया जाने वाला क्रिकेट जगत का सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्‍च सम्‍मान है। इस सम्‍मान की शुरूआत 02 जनवरी 2009 को की गई थी। इसे आईसीसी के फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) के सहयोग से लॉन्‍च किया गया था।

आज के Current Affairs MCQ के PDF के लिए CLICK HERE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्‍ट्रेलिया के ‘मिनी इंडिया’ में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्‍ट्रेलिया के दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान वहां के ‘मिनी इंडिया’ में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है। ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न के क्‍लेटन में भारतीय समुदाय की भारी मौजूदगी वाले ‘मिनी इंडिया’ के रूप में जाना जाता है। इस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के मजबूत संबंधों की सराहना की है।

उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णान द्वारा ‘हाई सीज़ LoA’ का शुभारंभ किया

ओडि़शा के भुवनेश्‍वर में उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने सतत गहरे समुद्री मत्‍स्‍य पालन के लिए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर Letter of Authorisation- LOA हाई सीज़ LoA’ का शुभारंभ किया है। इस नीति के तहत भारतीय मछुआरे भारत के एक्‍सक्‍लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) पर मछली पकड़ सकेंगे। इसके साथ ही ‘ओडि़शा डीप सी फिशिंग मिशन दस्‍तावेज (2026-36) का भी लोकार्पण भी किया गया है।

लिएंडर पेस ‘एशियाई टेनिस महासंघ (ATF) के प्‍लेयर एंबेसडर नियुक्‍त

भारत के दिग्‍गज टेनिस खिलाडि़यों में एक, लिएंडर पेस को एशियाई टेनिस महासंघ (ATF) का प्‍लेयर एंबेसडर नियुक्‍त किया गया है। प्‍लेयर एंबेसडर के रूप में लिएंडर का काम पूरे एशिया महाद्वीप में टेनिस के खेल को लोकप्रिय बनाना और बढ़ावा देना है। लिएंडर पेस ने अपने शानदार टेनिस करियर में कुल 18 ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीते है। इसके साथ ही भारतीय टेनिस इतिहास का इकलौता ओलंपिक मेडल 1996 के अटलांटा के ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीता था। लिएंडर पेस ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले एशियाई पुरुष खिलाड़ी है।

राजस्‍थान के ‘जोधपुरी मोजड़ी’ को GI Tag प्रदान किया गया

राजस्‍थान के ‘जीनगर समुदाय’ के कारीगरों द्वारा तैयार किए जाने वाले  ‘जोधपुरी मोजड़ी’ को भौगोलिक संकेत (GI Tag) प्रदान किया गया है। यह राजस्‍थान का 24वां जीआई टैग उत्‍पाद बना है, जिसे चेन्‍नई स्थित जीआई रजिस्‍ट्री केंद्र ने जीआई नंबर 735 के तहत प्रमाणित किया है। यह मोजड़ी बनानेका हुनर जोधपुर में 200 वर्ष पुराना है, जिसे वहां के राजाओं के द्वारा संरक्षण प्राप्‍त था।

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन जाएंगे इंटरनेशन स्‍पेस स्‍टेशन

भारतीय मूल के NASA  के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन कजाकिस्‍तान के बैकोनूर प्रक्षेपण स्‍थल से रूस के अंतरिक्ष यान ‘सोयुज MS- 29’  से अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) जाएंगे। अनिल मेनन के साथ इस यात्रा में क्रू सदस्‍य के रूप में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ROSCOSMOS के अंतरिक्ष यात्री प्‍योत्र दुब्रॉव और अन्‍ना किकिना भी शामिल है। इस अभियान के तहत सभी अंतरिक्ष यात्री लगभग 08 महीनें अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्‍टेशन में बिताएंगे।

जिनेवा में ‘समृद्ध ग्राम’ पहल को WSIS फोरम पुरस्‍कार से सम्‍मानित

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित ‘वर्ल्‍ड समिट ऑन द इन्‍फॉर्मेशन सोसाइटी प्राइजेस 2026’ (WSIS) में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DOT) की प्रमुख पहल ‘समृद्ध ग्राम : भारतनेट द्वारा सक्षम एकीकृत फिजीटल सेवा वितरण मॉडल’ को इस वैश्विक सम्‍मान प्रदान किया गया है। यह पहल एक एकीकृत सेवा वितरण प्‍लेटफार्म है, जिसमें एक छत के नीचे सभी शासकीय योजनाओं की जुड़ी सेवाए एक छत के नीचे प्रदान की जाएगी।

अगर इस Topic का MCQ चाहिए तो CLICK HERE

MP Current Affairs MCQ in Hindi CLICK HERE

MPESB GK/GS in Hindi CLICK HERE

MPPSC GS in Hindi CLICK HERE

Free Current Affairs PDF in Hindi CLICK HERE

Monthly Current Affairs PDF in Hindi CLICK HERE

मध्‍यप्रदेश के जलप्रपात, झील और तालाब MCQ CLICK HERE