अरब सागर में ‘डीप-सी मछली की नई प्रजाति “साइटोप्सिस इंडिका’ की खोज
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (CMFRI) के वैज्ञानिकों ने लक्ष्यदीप समुद्र में 350-500 मीटर की गहराई में डीप-सी मछली की नई प्रजाति “साइटोप्सिस इंडिका’ (Cyttopsis Indica) की खोज की गई है। मछली की इस प्रजाति को Indian Dory कहा गया है, क्योंकि यह पहली बार भारतीय समुद्री क्षेत्र से नई प्रजाति के रूप में पहचानी गई है।
नीता अंबानी को “AAPI Humanitarian Award” एवं “Key to the City of Tampa” पुरस्कार से सम्मानित
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) द्वारा फ्लोरिडा के टैम्पा में आयोजित समारोह के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को उनके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए गए परोपकारी योगदान और मानवीय कार्यो के लिए प्रतिष्ठित “AAPI Humanitarian Award” से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही इसी समारोह में टैम्पा के मेयर जेन कैस्टर ने नीता अंबानी को संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च सम्मानों में से एक “Key to the City of Tampa” भेट किया है।
प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग अदिपुर्ना’ से सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के आधिकारिक दौरे के दौरान जकार्ता में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो द्वारा प्रदान किया गया है।
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘कैच द रेन अभियान’
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा महत्वकांक्षी पहल ‘कैच द रेन अभियान’ (Catch the Rain Camaign) शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना और भूजल स्तर को सुधारना है। मंत्रालय द्वारा इस अभियान का Tagline ‘Catch the Rain, Where it falls, When it falls” है। इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप देना है, जिससे हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे।
आंध्रप्रदेश से VB-G RAM G रोजगार योजना का राष्ट्रीय शुभारंभ
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्रप्रदेश के तिरुपति जिले के मुक्कावारिपल्ली गांव में ‘विकसित भारत जी राम जी’ (VB-G RAM G) रोजगार योजना का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया है। इस दौरान आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण उपस्थित रहे। ‘विकसित भारत जी राम जी’ (VB-G RAM G) रोजगार योजना केंद्र सरकार की एक नई फ्लैगशिप योजना है, जिसने 01 जुलाई 2026 से पूरे देश में मनरेगा (MGNREGA) का स्थान ले लिया है। इस नए कानून के तहत अब 125 दिनों के रोजगार की गारंटी (पहले 100 दिन थी) दी गई है।
भारत ने जिनेवा में UNCTAD के उपभोक्ता संरक्षण पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के 9वें सत्र की अध्यक्षता की है
स्वीट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित UNCTAD के उपभोक्ता संरक्षण पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के 9वें सत्र की अध्यक्षता भारत द्वारा की गई है। यह सत्र जिनेवा में स्थित पैलेस डी नेशंस में 06 जुलाई से 08 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया है। भारत की तरफ से निधि खरे (उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव) द्वारा इस तीन दिवसीय सत्र की अध्यक्षता की गई है।
UN शांति मिशन के लिए 651 भारतीय जवानों को UN Medal से सम्मानित
संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR कांगो) में तैनात 651 भारतीय सेना के जवानों को उनकी समर्पित और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित UN Medal से सम्मानित किया गया है। ये भारतीय सैनिक MONUSCO मिशन के तहत तैनात थे। भारत दुनिया भर के संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में वर्दीधारी कर्मियों को भेजने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।
श्रीहरिकोटा में ISRO ने ‘गगनयान मिशन’ के लिए पहला SOLVE ग्राउंड टेस्ट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में गगनयान मिशन’ के लिए पहला SOLVE ग्राउंड टेस्ट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इसरो द्वारा गगनयान मिशन की तैयारियों के तहत ‘सॉल्व’ का परीक्षण किया है, SOLVE (Sub-Orbital Launch Vehicle for Experiments) का उपयोग भविष्य में इस मिशन के तहत विभिन्न परीक्षणों, विशेष रूप से क्रू मॉड्यूल के पैराशूट और रिकवरी सिस्टम के सत्यापन के लिए किया गया है।
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट FSSAI से ‘ईट राइट कैंपस’ के रूप में सर्टिफाइड
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा ‘ईट राइट कैंपस’ (Eat Right Campus) के रूप में सर्टिफाइड होने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट बना है। FSSAI द्वारा यह टैग एयरपोर्ट परिसर के अंदर चल रहे सभी फूड आउटलेट्स और फूड सर्विस प्रोवाइडर्स की ऑडिट के बाद उनके द्वारा उच्च खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के लिया दिया गया है।
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर ‘नेमार जूनियर’ ने संन्यास की घोषणा की है
ब्राजील के दिग्गज फॉरवर्ड खिलाड़ी नेमार जूनियर’ (Neymer Jr.) ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। नेमार ने यह फैसला फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नार्वें के खिलाफ हुई हार के बाद लिया है। नेमार ने अपने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर में कुल 130 मैच खेले जिसमें उन्होंने ब्राजील के इतिहास में सबसे अधिक 80 गोल किये।
अगर इस Topic का MCQ चाहिए तो CLICK HERE
MP Current Affairs MCQ in Hindi CLICK HERE
MPESB GK/GS in Hindi CLICK HERE
MPPSC GS in Hindi CLICK HERE
Free Current Affairs PDF in Hindi CLICK HERE
Monthly Current Affairs PDF in Hindi CLICK HERE

Leave a Reply