All Current Affairs की ओर से प्रस्तुत है आज की डेली करंट अफेयर्स MCQ श्रृंखला, जो UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग एवं सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। प्रत्येक प्रश्न के साथ उत्तर एवं संक्षिप्त व्याख्या दी गई है | पूरा Current Affairs MCQ और explanation नीचे पढ़ें।
1) हॉल ही में रेबीज़ को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के तौर पर खत्म करने वाला दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र का पहला देश कौन सा बना है?
A. पाकिस्तान
B. नेपाल
C. भूटान
D. श्रीलंका
Answer: C
Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि भूटान रेबीज़ को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के तौर पर खत्म करने वाला दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र का पहला देश बन गया है। भूटान में जून 2023 के बाद से कुत्तों के काटने से फैलने वाले रेबीज के कारण एक भी मृत्यु नहीं हुई है। WHO ने वर्ष 2030 तक वैश्कि स्तर पर कुत्तों से होने वाली रेबीज़ मौतों को शून्य करने का लक्ष्य रखा है।
2) हॉल ही में दुनिया का पहला 'अर्टिफिशियल एनर्जी आइलैंड' किस देश में बनाया जा रहा है?
A. जर्मनी
B. बेल्जियम
C. इंडोनेशिया
D. ग्रीनलैंड
Answer: B
Explanation: बेल्जियम के द्वारा दुनिया का पहला 'अर्टिफिशियल एनर्जी आइलैंड' 'प्रिंसेस एलिजाबेथ आईलैंड' में बनाया जा रहा है। यह कृत्रिम द्वीप उत्तर सागर में बेल्जियम तट के लगभग 45 किलोमीटर दूर बनाया जा रहा है। यह अर्टिफिशियल एनर्जी आइलैंड, समुद्र में स्थित पवन फर्मो से उत्पन्न होने वाली लगभग 3.5 GW बिजली को एकत्र करेगा और उसे बेल्जियम के भू-भाग तक पहुचाएगा। इसके अलावा यह एनर्जी द्वीप यूके और डेनमार्क जैसे देशें को अंतर्राष्ट्रीय ग्रिड कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।
3) हॉल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 'बाल विवाह खत्म करने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' किस दिन मनाने की घोषणा की है?
A. 27 नंवबर
B. 27 सितंबर
C. 10 अक्टूबर
D. 15 दिसंबर
Answer: A
Explanation: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 04 सितंबर 2026 को सर्वसम्मति से औपचारिक रूप से 'बाल विवाह खत्म करने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' (International Day to End Child Marriage) मनाने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को यह दिवस मनाने की घोषणा की है, यह दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योकि इसी दिन को 27 नवंबर 2024 को भारत ने 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की शुरूआत की थी। UNGA में इस प्रस्ताव की अगुवाई 'सिएरा लियोन' देश द्वारा की गई, जिसमें भारत समेत 66 से अधिक देश सह-प्रायोजक बने। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2030 तक दुनिया से बाल विवाह खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
4) हॉल ही में किस जैवलिन थ्रो खिलाड़ी ने ' वांडा डायमंड लीग' 2026 फाइनल में स्वर्ण पदक जीत लिया है?
A. जूलियन बेवर
B. रुमेश थरंगा
C. नीरज चौपड़ा
D. एंड्रॉयन वाल्कोट
Answer: B
Explanation: बेल्जियम के किंग बॉडाइन स्टेडियम में आयोजित 'वांडा डायमंड लीग' 2026 फाइनल का खिताब श्रीलंका के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी 'रुमेश थरंगा' ने जीत लिया है। रुमेश यह खिताब जीतने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए है, उन्होंने फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 89.04 मीटर का थ्रो फेककर विश्व स्तरीय खिलाडि़यो का हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इस डायमंड लीग में भारत के स्टार भाला फेक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा चोट के कारण इस लीग से बाहर रहे।
5) हॉल ही में 'उल्ले मैडिस' को किस देश की संसद ने नया राष्ट्रपति चुना है?
A. नाइजीरिया
B. फिनलैंड
C. एस्टोनिया
D. डेनमार्क
Answer: C
Explanation: उत्तरी यूरोप का एक विकसित देश 'एस्टोनिया गणराज्य' की संसद ने पूर्व न्याय चासंलर और कानूनी विशेषज्ञ 'उल्ले मैडिस' को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। उन्हें 110 सदस्यों वाली एस्टोनियाई संसद में कुल 71 वोट मिले और ऐतिहासिक जीत हासिल की। मैडिस एस्टोनिया की 7वीं राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। वह निवर्तमान राष्ट्रपति अलार कारिस का स्थान लेंगी।
6) हॉल ही में किस राज्य की पुलिस को तटीय सुरक्षा और आंतरिक व्यवस्था में योगदान के लिए 'प्रेसिडेंट्स कलर' से सम्मानित किया गया?
A. केरल पुलिस
B. गोवा पुलिस
C. कर्नाटक पुलिस
D. तमिलनाडु पुलिस
Answer: B
Explanation: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 07 सितंबर 2026 को गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में गोवा पुलिस को 'प्रेसिडेंट्स कलर' (राष्ट्रपति का निशान) से सम्मानित किया है। गोवा पुलिस को यह सम्मान उनके 80 से अधिक वर्षो का उत्कृष्ट योगदान, तटीय सुरक्षा और आंतरिक कानून-व्यवस्था मे अनुकरणीय योगदान के लिए दिया गया है।
7) हॉल ही में किस संसदीय स्थायी समिति को 2026 के 'संसद रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है?
A. वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति
B. रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति
C. व्यय संबंधी संसदीय समिति
D. कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति
Answer: D
Explanation: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को 2026 के 'संसद रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। इस समिति को यह पुरस्कार उनके असाधारण कार्यकुशलता, रिकॉर्ड बैठके और व्यापक रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत करने लिए दिया गया है। 'संसद रत्न पुरस्कार' को वर्ष 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुझाव पर 'प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन' द्वारा शुरू किया गया था।
8) हॉल ही में किस शहर मे 'Global Fintech Fest (GFF) का 7वां संस्करण आयोजित किया गया है?
A. मुंबई
B. नई दिल्ली
C. बेंगलुरू
D. जयपुर
Answer: A
Explanation: मुंबई में 'Global Fintech Fest (GFF) का 7वां संस्करण आयोजित किया गया है। इस आयोजन तीन प्रमुख निकायों पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और Fintech Convergence Council (FCC) के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की थीम "Potential to Impact: Agentic AI | Tokenisation | Quantum : Trusted, Connected, Global Systems for Inclusive Finance' थी।
9) हॉल ही में भारत के एडवांस्ड महासागर अनुसंधान पोत (ORV) 'सागर मंथन' को किस राज्य में लॉन्च किया गया है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. पश्चिम बंगाल
D. तमिलनाडु
Answer: C
Explanation: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के ऋषि बंकिम शिपयार्ड में भारत के एडवांस्ड महासागर अनुसंधान पोत (ORV) 'सागर मंथन' को लॉन्च किया गया है। GRSE द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित यह पोत 'राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) के लिए विकसित किया गया है। यह पोत भारत सरकार के फ्लैगशिप 'डीप ओशन मिशन' का हिस्सा है।
10) हॉल ही में किस राज्य में स्थित 'शेखावाटी की हवेलियों' को UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया गया है?
A. हरियाणा
B. उत्तराखंड
C. मध्यप्रदेश
D. राजस्थान
Answer: D
Explanation: दुनिया की सबसे बड़ी 'ओपन एयर आर्ट गैलरी- के रूप में प्रसिद्ध राजस्थान के 'शेखावाटी की हवेलियों' को UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया गया है। इस प्रस्ताव के तहत शेखावाटी क्षेत्र के 14 प्रमुख कस्बों की ऐतिहासिक हवेलियों और धरोहर संपत्तियों को शामिल किया गया। UNESCO की मुख्य 'विश्व धरोहर सूची' में शामिल किए जाने से पहले उसे 'संभावित सूची ' में रखा जाता है, जो इस प्रक्रिया का अनिवार्य पहला चरण होता है।
The information published on All Current Affairs is collected from official Government websites,
PIB releases, ministry notifications, reports, reputed newspapers and trusted news agencies
including The Hindu, Hindustan Times, The Indian Express, Economic Times and Dainik Bhaskar.
Readers are advised to verify important information from official sources whenever necessary.
Amit Kumar Sharma
Editor
About the Author
Educational Content Creator with over 8 years of experience in creating exam-oriented content for competitive examinations. I have worked extensively on educational content related to MPPSC, MPESB (Vyapam), SSC, Railway, Banking, and various other government recruitment exams.I specialize in Current Affairs, National and International Events and other student focused content. Through All Current Affairs, my goal is to provide accurate, reliable, high quality and up-to-date information that helps students. I am committed to delivering quality content based on credible sources and continuous research.