1) हॉल ही में किस राज्य के मंत्रिमंडल ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना' को मंजूरी प्रदान की है?
A. उत्तरप्रदेश
B. हरियाणा
C. मध्यप्रदेश
D. गुजरात
Answer: A
Explanation: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में सरकार के 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' के सशक्त नारी पहल के तहत 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना' को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में जीवनभर के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
2) हॉल ही में मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय खेल दिवस' कब मनाया गया है?
A. 27 अगस्त
B. 28 अगस्त
C. 29 अगस्त
D. 30 अगस्त
Answer: C
Explanation: भारत के महान हॉकी खिलाड़ी और हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध 'मेजर ध्यानचंद' की जयंती के उपलक्ष्य पर प्रत्येक वर्ष 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप से मनाया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में इस दिवस को मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष राष्ट्रपति भवन में खिलाडि़यों और उनके कोचों को प्रतिष्ठित खेल पुस्कार प्रदान किए जाते है। जिसमें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल है।
3) हॉल ही में SAOC द्वारा हुई घोषणा के अनुसार 14वें 'दक्षिण एशियाई खेलों' की मेजबानी किस देश द्वारा की जाएगी?
A. भारत
B. पाकिस्तान
C. मालदीव
D. बांग्लादेश
Answer: B
Explanation: दक्षिण एशियाई ओलंपिक परिषद (SAOC) द्वारा हुई घोषणा के अनुसार 14वें 'दक्षिण एशियाई खेलों' की मेजबानी पाकिस्तान द्वारा की जाएगी। इस बहु-खेल प्रतियोगिता का आयोजन 03 अप्रैल से 11 अप्रैल 2027 तक पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में किया जाएगा। जिसमें भारत समेत कुल 08 देशों के लगभग 3200 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। पाकिस्तान को 23 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद दक्षिण एशियाई खेलों की मेजबानी मिली है, आखिरी बार 2004 में पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था।
4) हॉल ही में भारत और कुवैत संयुक्त रक्षा समिति (JDC) की पहली बैठक कहां आयोजित की गई है?
A. अहमदी
B. नई दिल्ली
C. मुंबई
D. कुवैत सिटी
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली में भारत और कुवैत संयुक्त रक्षा समिति (JDC) की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारत की ओर से रक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और कुवैत की आरे से ब्रिगेडियर जनरल राएद अलसकरान ने बैठक के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2024 में भारत और कुवैत के बीच हुए रक्षा सहयोग समझौते (MoU) को लागू करना है।
5) हॉल ही में किस राज्य के नीमच जिलें में 1800 साल पुरानी सरस्वती देवी की 'वक्र-मीणा- बजाते हुए मुद्रा में प्रतिमा प्राप्त हुई है?
A. उत्तरप्रदेश
B. हरियाणा
C. मध्यप्रदेश
D. गुजरात
Answer: C
Explanation: मध्यप्रदेश के नीचम जिले के मनसा क्षेत्र से मॉ सरस्वती की लगभग 1800 साल पुरानी प्रतिमा प्राप्त हुई है, जिसमें वे वाद्य यंत्र 'वक्र-मीणा- बजाते हुए दिखाई दे रही है। यह मूर्ति काले बलुआ पत्थर की बनी हुई है, जिसे उज्जैन संग्रहालय में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस प्रकार के वक्र-वीणा का उल्लेख ऋग्वेद और भरत मूनि के नाट्यशास्त्र में भी मिलता है, यह मध्यप्रदेश में मिली सरस्वती देवी की सबसे प्राचीन प्रतिमा है।
6) हॉल ही में देशभक्ति गीत 'रोमिन रेल सकचे' को किस राज्य की विधानसभा द्वारा आधिकारिक राज्य गीत के रूप में अपनाया गया है?
A. मिजोरम
B. तेलंगाना
C. सिक्किम
D. नागालैंड
Answer: A
Explanation: मिजोरम विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने देशभक्ति गीत 'रोमिन रेल सकचे' को आधिकारिक राज्य गीत अपनाने के प्रस्ताव को पेश किया, जिसे सदन में मौजूद सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। जिसके बाद 'रोमिन रेल सकचे' गीत आधिकारिक रूप से मिजोरम का राज्य गीत घोषित किया गया है। इस गीत को प्रसिद्ध मिजो लेखक और संगीतकार 'रोकुंगा' द्वारा 1947 में रचा गया था।
7) हॉल ही मे किस देश में होने वाले विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप 2026 में ग्रैंड मास्टर त्रिलोक सुब्बा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे?
A. जापान
B. जर्मनी
C. नीदरलैंड
D. दक्षिण कोरिया
Answer: D
Explanation: दक्षिण कोरिया के चुनचॉन में आयोजित होने वाले विश्व ताइक्वांडो पूमसे चैंपियनशिप 2026 में ग्रैंड मास्टर त्रिलोक सुब्बा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिक्किम के ग्रैंड मास्टर त्रिलोक सुब्बा अंडर-60 पुरुष व्यक्तिगत पूमसे श्रेणी के साथ-साथ सीनियर टीम इवेंट्स में भी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। ग्रैंड मास्टर त्रिलोक सुब्बा, दक्षिण कोरिया स्थित विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय में प्रतिष्ठित 8जी Grand Master Rank से सम्मानित होने वाले पूर्वोत्तर भारत के पहले और देश के दूसरे व्यक्ति है।
8) हॉल ही में किस राज्य के भील समुदाय द्वारा 'गवरी महोत्सव' मनाया गया है ?
A. उत्तरप्रदेश
B. राजस्थान
C. हिमाचल प्रदेश
D. हरियाणा
Answer: B
Explanation: राजस्थान में विशेषकर मेवाड़ क्षेत्र में गवरी महोत्सव (गवरी-नृत्य-नाट्य) विशेष रूप से भील समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह महोत्सव रक्षा बंधन के अगले दिन से शुरू होकर लगभग 40 दिनों तक चलता है। भील समुदाय द्वारा इस महोत्सव में मां दुर्गा और भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र अनुष्ठानिक नृत्य-नाट्य करते है, जिसमें शिव को 'पूरिया' कहा जाता है। महोत्सव के 40वें दिन मिट्टी की गवरी प्रतिमा को जल में विसर्जित करने के साथ ही इस महोत्सव का समापन हो जाता है।
9) हॉल ही में किस राज्य के 'देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान' में जैव विविधता सर्वेक्षण 2026 के दौरान 165 तितली प्रजातियों को दर्ज किया गया है?
A. केरलम्
B. नागलैंड
C. असम
D. कर्नाटक
Answer: C
Explanation: पूर्व के अमेजन' (Amazon of the East) के नाम से प्रसिद्ध असम के 'देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान' में जैव विविधता सर्वेक्षण 2026 (बटरफ्लाई एंड बायोडायवर्सिटी ट्रेल) के दौरान 165 तितली प्रजातियों को दर्ज किया गया है। इस सर्वेक्षण के दौरान कुल 165 तितली प्रजातियों में से 37 प्रजातियां संकटग्रस्त प्रजातियां (Endangered Species) की श्रेणी की पाई गई है।
10) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'Oily Darajali Do'stlik' से सम्मानित किया गया है?
A. किर्गिस्तान
B. उज़्बेकिस्तान
C. ओमान
D. सऊदी अरब
Answer: B
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज़्बेकिस्तान की आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्हें उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ऑलीय दर्जाली दोस्तलिक' (Oily Darajali Do'stlik-Great Order of Friendship' से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव द्वारा प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, डिजिटल अवसंरचना और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी मित्रता को गहरा करने में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है।