361) हॉल ही में किस देश के राष्ट्रपति 'मिन आंग हृाइंग' (Min Aung Hlaing) आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे है?
A. वियतनाम
B. मालदीव
C. भूटान
D. म्यांमार
Answer: D
Explanation: म्यांमार के राष्ट्रपति और सैन्य प्रमुख 'मिन आंग हृाइंग' (Min Aung Hlaing) अपने आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे है। राष्ट्रपति के पद में निर्वाचित होने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान वे नई दिल्ली में आयोजित 'म्यांमार-भारत बिजनेस फोरम' की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और 'कलादान मल्टी मोडल ट्रांजिट प्रोजेक्ट' की भी समीक्षा वार्ता की। कलादान परियोजना कोलकाता बंदरगाह को म्यांमार के सितवे बंदरगाह से जोड़ता है।
362) हॉल ही में किस राज्य में 'विलुप्तप्राय सफेद गिद्ध (White-rumped Vulture) मिला है?
A. केरलम
B. असम
C. गोवा
D. कर्नाटक
Answer: B
Explanation: उत्तर-पूर्वी भारत में कैप्टिव ब्रीड सफेद गिद्धों को खुले जंगल में छोड़ने के अभियान के तहत बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) और असम वन विभाग ने गिद्ध संरक्षण केंद्र रानी में 05 'विलुप्तप्राय सफेद गिद्ध (White-rumped Vulture) को सफलतापूर्व जंगल में छोड दिया गया है। इन गिद्धो की निगरानी के लिए उन पर सोलर-पावर्ड GPS टैग लगाए गए है।
363) हॉल ही में भारत का पहला 'भूतापीय (Geothermal) ऊर्जा प्रोजेक्ट' कहां विकसित किया जा रहा है?
A. लद्दाख
B. जम्मू-कश्मीर
C. सिक्किम
D. नई दिल्ली
Answer: A
Explanation: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की पुगा घाटी (Puga Valley) में भारत का पहला 'भूतापीय (Geothermal) ऊर्जा प्रोजेक्ट' विकसित किया जा रहा है। यह Geothermal Energy Project समुद्र तल से 14000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है, जो इसे दुनिया के सबसे ऊंचे भूतापीय क्षेत्रों में से एक बनाती है। इस परियोजना का विकास ONCG एनर्जी सेंटर द्वारा लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह और लद्दाख प्रशासन के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
364) हॉल ही में किसे 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' के लिए भारत का 'शेफ डी मिशन' नियुक्त किया गया है?
A. सचिन तेंदुलकर
B. अभिनव बिंद्रा
C. रोहित राजपाल
D. रवि बेंगानी
Answer: C
Explanation: स्कॉटलैंड के ग्लासको में 2026 में होने वाले 'कॉमनवेल्थ गेम्स' के लिए भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी और भारत के डेविस कप के कप्तान 'रोहित राजपाल' को 'शेफ डी मिशन' नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त रवि बेंगानी को डिप्टी शेफ डी मिशन और वंदना राव एवं राहुल स्वामी को जनरल टीम मैनेजर्स नियुक्त किया गया है। रोहित राजपाल वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के कार्यकारी समिति के सदस्य और अखिल भारतीय टेनिस संघ के उपाध्यक्ष भी है।
365) हॉल ही में इजराइल के साथ समझौते के तहत किस राज्य में 'पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर' का उत्पादन किया जाएगा?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. उत्तरप्रदेश
D. महाराष्ट्र
Answer: D
Explanation: भारत की रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी NIBE लिमिटेड ने इजराइल के प्रमुख रक्षा कंपनी एल्बिट सिस्टम के साथ एक 'Technology Collabortion Agreement के तहत महाराष्ट्र के पूणे में यूनिवर्सल मल्टी-कैलिबर रॉकेट लॉन्चर 'पिनाका' का उत्पादन किया जाएगा।
366) हॉल ही में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी 'बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली' (BESS) को कहां शुरू किया गया है?
A. कर्नाटक
B. बिहार
C. गुजरात
D. राजस्थान
Answer: C
Explanation: चीन के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी 'बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली' (Battery Energy Storage System -BESS) को गुजरात के कच्छ जिले में स्थित 'खावड़ा में शुरू किया गया है। इस भंडारण सिस्टम की कुल परिचालन क्षमता 3.37 GWh है। इसे भंडारण प्रणाली का विकास भारत की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी 'अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड' द्वारा किया गया है।
367) हॉल ही में QUAD देश ने किस देश में एक संयुक्त बंदरगाह (Joint Port) का निर्माण करने की घोषणा की है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. फिजी
C. जापान
D. जर्मनी
Answer: B
Explanation: नई दिल्ली में आयोजित QUAD विेदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान क्वाड समूह के सदस्य देश- भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 'फिजी' में एक संयुक्त बंदरगाह (Joint Port) का निर्माण करने की घोषणा की है। 'क्वाड पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर पार्टनरशिप' के तहत शुरू किया गया यह पहला पायलट प्रोजेक्ट है।
368) हॉल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री 'सिद्धारमैया गौड़ा' ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
A. कर्नाटक
B. तेलंगाना
C. तमिलनाडु
D. केरलम
Answer: A
Explanation: कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार विधायक दल के नए नेता और कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री चुने गए है। सिद्धारमैया कर्नाटक के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है।
369) हॉल ही में किसे DRDO का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
A. सौरभ विजय
B. समीर वी कामत
C. राजेश कुमार सिंह
D. श्रीवत्स कृष्णा
Answer: C
Explanation: कार्मिक मंत्रालय ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को 'रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वे समीर वी कामत का स्थान लेंगे। इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की महानिदेशक एन कलैसेल्वी को पृथ्वी विज्ञान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। वे एम रविचंद्रन का स्थान लेंगे।
370) हॉल ही में केंद्र सरकार नें किस केंद्रशासित प्रदेश में दो नए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) को अधिसूचित किया है?
A. लद्दाख
B. जम्मू-कश्मीर
C. पुद्दुचेरी
D. नई दिल्ली
Answer: C
Explanation: केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी में दो नए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया है। इन विशेष क्षेत्रों को वाणिज्य विभाग के तहत 'बोर्ड ऑफ अप्रूवल (BOA) की 137वीं बैठक में मंजूरी दी गई है। पहला विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) थट्टांचवादी गांव में विकसित किया जाएगा, जबकि दूसरा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) करासूर गांव में विकसित किया जा रहा है।