11) हॉल ही में नीति आयोग की अंतरिम CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
A. विनय प्रकाश
B. सुमन.के. बेरी
C. निधि छिब्बर
D. अंरविद पाल
Answer: C
Explanation: छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी एवं CBSE की पूर्व अध्यक्ष निधि छिब्बर को नीति आयोग की अंतरिम सीईओं नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति B.V.R. सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद हुई। वह वर्तमान में नीति आयोग की 'Development Monitoring and Evaluation office (DMEO) की डायरेक्टर जनरल भी है।
12) हॉल ही में खबरों में रहा, देश का पहला '' जाति मुक्त गांव सौंदला'' किस राज्य में स्थित है?
A. मध्यप्रदेश
B. उत्तरप्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. हरियाणा
Answer: C
Explanation: महाराष्ट्र का सौंदला गांव आधिकारिक रूप से खुद को भारत का पहला जाति मुक्त गांव घोषित किया है। अब ग्रामीण अपने नाम के आगे जातिसूचक उपनाम के स्थान पर अपने पिता का नाम या 'भारतीय' शब्द का प्रयोग करेंगे।
13) हॉल ही में ''एशिया आर्थिक संवाद'' (AED) किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
A. बेंगलुरू
B. पुणे
C. नई दिल्ली
D. लखनऊ
Answer: B
Explanation: एशिया का सबसे बड़ा 'Economic Conference' ''एशिया आर्थिक संवाद'' (AED) के 7वें संस्करण का आयोजन पुणे में हो रहा है। तीन दिवसीय इस International Conference का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय और पुणे इंटरनेशनल सेंटर द्वारा किया जा रहा है। इस संवाद का उद्देश्य दुनिया में बदलती आर्थिक परिस्थिति, नई प्रौद्योगिकी और व्यापार के नियमों पर एशिया के विभिन्न देशों के साथ मिलकर चर्चा करना और नीति बनाना है।
14) हॉल ही में जारी वैश्विक 'एआई ब्रेन रेस रिपोर्ट 2026' में किस देश ने पहला स्थान हासिल किया है?
A. भारत
B. रूस
C. अमेरिका
D. चीन
Answer: C
Explanation: essayhumaniser.io द्वारा प्रकाशित Global AI Brain Race Report 2026 में अमेरिका ने पहला स्थान प्राप्त किया है। यह रिपोर्ट 100 से अधिक देशों का मूल्यांकन, AI Research & Development, Technology, Infrastructure जैसे पैरामीटर के आधार पर जारी की गई है। यह रिपोर्ट 100 से अधिक देशों के मूल्याकंन पर जारी की गई, जिसमें भारत टॉप 10 में जगह बनाते हुए 6th रैंक प्राप्त किया।
15) हॉल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 'ग्लोबल चैंपियन फॉर रोड़ सेफ्टी' के रूप में किसे ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
A. अमिताभ बच्चन
B. सचिन तेंदुलकर
C. नितिन गड़करी
D. विराट कोहली
Answer: B
Explanation: संयुक्त राष्ट्र द्वारा 'ग्लोबल चैंपियन फॉर रोड़ सेफ्टी' के रूप में भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। यह पहल संयुक्त राष्ट्र के सड़क सुरक्षा प्रचार का एक हिस्सा है, जिसकी शुरूआत वर्ष 2010-11 में दुनिया भर के सड़क हादसों को कम करने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से हुई थी।
16) हॉल ही में हिंद महासागर नौसेना सिम्पोजियम (IONS) के नौसेना प्रमुखों का 9वां सम्मेलन कहां आयोजित किया ?
A. कोच्चि
B. पोखरण
C. विशाखापत्तनम
D. कच्छ
Answer: C
Explanation: हिंद महासागर नौसेना सिम्पोजियम (IONS) के नौसेना प्रमुखों का 9वां सम्मेलन विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ है। भारत ने सम्मेलन के दौरान IONS की अध्यक्षता ग्रहण की है, इस अध्यक्षता के दौरान भारत 2026 से 2028 तक इस मंच को लीड करेगा। IONS एक पहल है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाना है। IONS की शुरूआत 2008 में नई दिल्ली में, भारत के नेतृत्व में हुई थी।
17) हॉल ही में भारतीय सेना ने 'स्ट्रेला-10' (VSHORADS) मिसाइल का सफल प्रशिक्षण कहां किया गया है?
A. राजस्थान
B. उत्तराखंड
C. गुजरात
D. ओडि़शा
Answer: A
Explanation: राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की कोणार्क कोर के अंतर्गत आने वाली 'ब्लेजिंग स्काईज़' स्ट्रेला-10 मिसाइल का उच्च तीव्रता के साथ सफल परीक्षण किया गया है। यह एयर डिफेंस वॉरियर्स वायु रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा वास्तविक युद्ध की स्थिति में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
18) हॉल ही में खबरों में रहे, 'जतिंदर मेहरा' का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित है?
A. लेखक
B. अभिनेता
C. उद्योगपति
D. राजनीती
Answer: C
Explanation: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के पूर्व प्रमुख एवं इस्पात उद्योग 'Essar Group' के मेटल्स एंड माइनिंग डिवीजन के वाइस चेयरमैन का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जतिंदर मेहरा ने भारत की इस्पात उद्योग को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
19) हॉल ही में भारत ने किस देश के साथ SITAC फ्रेमवर्क के तहत एक ए.आई साझेदारी की है ?
A. स्वीडन
B. मेक्सिकों
C. ब्राजील
D. थाईलैंड
Answer: A
Explanation: Artifical Intelligence (AI) और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत और स्वीडन ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान Statement of Intent (SOI) पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौते के तहत Sweden- India Technology and Artificial Intelligence Corridor (SITAC) पहल की शुरूआत है, जो इंडिया एआई और स्वीडन के सहयोग से शुरू की गई है।
20) हॉल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की संसद का सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' पाने वाले पहले वैश्विक नेता बने है?
A. जर्मनी
B. फ्रांस
C. इज़राइल
D. अमेरिका
Answer: C
Explanation: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के यरूशलम स्थित नेसेट को संबोधित करने के बाद इजरायली संसद की सर्वोच्च संसदीय सम्मान ''स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल'' से सम्मानित किया गया। इज़राइल के इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने वाले वह पहले वैश्विक नेता बन गए है। ये पुरस्कार भारत और इज़राइल के बीच सामरिक साझेदारी को नई मजबूती प्रदान करने, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है।